ucnews.in: Jeevan Mantra
Jeevan Mantra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jeevan Mantra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

2020 से सीख लें और बुरी बातों को भूलकर 2021 में प्रवेश करें, भूलेंगे नहीं तो ये बातें बोझ बन जाएंगी

2020 से सीख लें और बुरी बातों को भूलकर 2021 में प्रवेश करें, भूलेंगे नहीं तो ये बातें बोझ बन जाएंगी

कहानी- रामायण में श्रीराम को वनवास हो चुका था। वे सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास के लिए अयोध्या से निकल गए थे। राम पिछली सभी बुरी बातों को भूलकर आगे बढ़ रहे थे। उनके मन में कैकेयी और मंथरा के लिए भी कोई गलत बात नहीं थी।

राम में यहां हमें समझाया है कि जो बीत गया है, उसे भूल जाओ, जो चल रहा है, उस पर अपनी पकड़ बनाओ। वनवास के समय उनके जीवन में शूर्पणखा, ऋषि-मुनि, शबरी आदि कई लोग आए थे। सभी के साथ राम पूरी समझ के साथ मिले थे। इसे कहते हैं वर्तमान को ठीक से जीना। लेकिन, वर्तमान के साथ ही भविष्य पर भी नजर रखनी चाहिए।

आज हम नए साल 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। पिछले साल काफी कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। नए साल में हमें श्रीराम के ये सूत्र अपनाने चाहिए। पिछले समय से शिक्षा तो लें, लेकिन बुरी बातों पर टिकना नहीं है। अगर बुरी बातों को भूलेंगे नहीं तो ये हमारे लिए बोझ बन जाएंगी। सिर पर बोझ लेकर चलेंगे तो हमारी चाल भी लड़खड़ा जाती है।

अब हमें वर्तमान पर पकड़ बनाकर रखनी है। सूझ-बूझ और सावधानी के साथ इस समय जीवन जीएं। गलतियां न करें।

श्रीराम वर्तमान पर पकड़ रखते हुए भी भविष्य के लिए दूरदृष्टि रखते थे। उन्होंने शूर्पणखा के नाक-कान काट दिए, क्योंकि भविष्य में उन्हें रावण का वध करना था।

सीख- हमें नए साल में प्रवेश करते समय तीन बातें ध्यान रखनी है। पहली- जो बीत गया है, उसकी बुरी बातों को भूल जाओ, उससे सीख लेकर आगे बढ़ें। दूसरी- वर्तमान पर पूरी पकड़ बनाकर रखें। गलतियां न करें। तीसरी- भविष्य के लिए दूरदृष्टि रखें।

(2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, inspirational tips on New Year 2021, motivational story of Ramayana, Lord Shriram story, Happy New Year


from Dainik Bhaskar
via
कुंडली, न्यूमरोलॉजी और टैरो कार्ड्स से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

कुंडली, न्यूमरोलॉजी और टैरो कार्ड्स से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

ज्योतिष के नजरिए से साल 2021 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, ये आप कुंडली, टैरो और अंक ज्योतिष से जान सकते हैं। जन्म कुंडली यानी चंद्र राशि के आधार पर राशिफल बता रहे हैं डॉ. अजय भांबी, टैरो कार्ड राशिफल प्रणिता देशमुख और अंक फल डॉ. कुमार गणेश।

कुंडली राशिफल

2021 में 9 में से सिर्फ 7 ग्रह ही राशि बदलेंगे। इस वजह से 6 राशियों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को उपलब्धियां और सफलता मिलने के योग हैं। जानिए, नए साल का पूरा कुंडली राशिफल...

टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स के अनुसार नए साल 2021 में मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मीन राशि के लोगों को सतर्क रहकर काम करना होगा। जानिए, 2021 का पूरा टैरो राशिफल...

अंक फल

जन्म तारीख से भविष्य बताने की विद्या को अंक ज्योतिष कहा जाता है। जानिए, आपके जन्मांक के मुताबिक कैसा रहेगा आपके लिए साल 2021...

नए साल का कैलेंडर

2021 में कौन सा त्योहार कब रहेगा, पढ़िए, 2021 का पूरा कैलेंडर इस लिंक पर...

नए साल में शुभ मुहूर्त

नए साल में गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार, सगाई सहित बड़ी खरीदारियों के लिए हर महीने कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। जानिए पूरे साल के शुभ मुहूर्त...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Know how the new year will be for you with horoscopes, tarot cards and numerology


from Dainik Bhaskar
via
2021 में राहु-केतु और शनि नहीं करेंगे राशि परिवर्तन, बदलेगी अन्य सभी ग्रहों की चाल

2021 में राहु-केतु और शनि नहीं करेंगे राशि परिवर्तन, बदलेगी अन्य सभी ग्रहों की चाल

नववर्ष 2021 में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे तो कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर नए घर में प्रवेश करेंगे। पूरे साल में मंगल ग्रह 7 बार, गुरु 3 बार, सूर्य 11 बार, शुक्र 15 बार, बुध 19 बार और चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेंगे।
खास बात यह है साल 2021 में राहु-केतु और शनि अपना राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।

नए साल पर शनि अपनी स्व राशि मकर, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि सूर्य से लेकर मंगल तक नए साल में अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के चाल बदलने से व्यक्ति को कई बार शुभ तो कई बार अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। राशि परिवर्तन जातकों की लाइफ में तरक्की, नौकरी और अचानक धन प्राप्ति का योग लेकर आता है।

शनि मकर राशि में पूरे साल रहेंगे विराजमान
पं. मिश्र ने बताया कि न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इसी राशि में रहकर शनि पूरे चराचर जगत को प्रभावित करेंगे। शनिदेव को कर्म का कारक भी माना जाता है, शनि कर्म के अनुसार फल देते हैं।

राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में रहेंगे पूरे साल
पं. मिश्र के मुताबिक छाया ग्रह राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में पूरे वर्ष भर रहेंगे। 23 सितंबर 2020 को राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में आए थे। राहु केतु के कारण पूरे विश्व में राजनीति चरम पर रहेगी और राजनीतिक उथल-पुथल चलती रहेगी। विश्व के कई राजनेताओं पर संकट छाया रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahu-Ketu and Saturn will not change the zodiac in 2021, the movement of all other planets will change


from Dainik Bhaskar
via
जन्म तारीख के आधार पर जानिए नया साल आपके परिवार, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र के लिए कैसा रहेगा

जन्म तारीख के आधार पर जानिए नया साल आपके परिवार, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र के लिए कैसा रहेगा

जन्म तारीख से भविष्य बताने की विद्या को अंक ज्योतिष कहा जाता है। इस विद्या में अंकों के आधार भविष्यवाणी की जाती है। जिन लोगों की जन्म तारीख एक अंक की है, उनके लिए वही मूलांक होता है। अगर तारीख दो अंकों की है तो उन लोगों अंकों को जोड़कर मूलांक मालूम किया जा सकता है। यहां दी गई लिंक पर क्लिक करें और जानिए मूलांक के आधार पर आपका अंक फल-

अंक 1

(जिन जातकों का जन्म माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह सूर्य है। वर्ष 2021 का में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। विरासत की राजनीति करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। रोमांस का अवसर मिल सकता है। मित्रों के कारण लाभ संभव है। असमंजस की अवस्था रह सकती है। जनवरी, मध्य फरवरी तक और अगस्त माह में भावनात्मक मोर्चे पर संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि हो सकती है। अपने आसपास के लोगों पर तेज निगाह रखें।

करियर-नौकरी- बॉस की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रह सकता है। इस वर्ष आपको ऑफिस में विशेष दायित्व मिल सकता है, जिसे बहुत बढ़िया ढंग से निभा कर आप अपने अधिकारियों की ‘आंखों का तारा’ बन सकते हैं। पदोन्नति संभव है। नौकरी के मामले में बढ़िया मौका मिल सकता है। करियर संबंधी बड़ी रुकावट दूर हो सकती है। अधिकारियों की कृपा मिल सकती है। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ने से प्रसन्नता रह सकती है।

परिवार- पितृ स्थान की यात्रा संभव है। पिता के साथ संबंधों को लेकर विशेष ध्यान दें। परिवार से संबंधित चिंता संभव है। संतान के करियर संबंधी बाधा दूर हो सकती है। बड़े भाई के साथ संबंध में ऊंच-नीच हो सकती है। पारिवारिक वातावरण को तनावग्रस्त होने से बचाएं। पितृ पक्ष प्रसन्न रह सकता है।

व्यवसाय-व्यापार- पुरातत्व से जुड़े लोगों को फ़ायदा हो सकता है। सरकारी सप्लायरों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। सरकारी संस्थानों की प्लेसमेंट एजेंसियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। तांबे और पीतल का कारोबार लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी गम्भीर मामलों में परीक्षा का समय है, धीरज रखें। वर्ष की शुरुआत में मानसिक तनाव की अधिकता रह सकती है। लकवे जैसी शिकायत को लेकर खास सावधानी रखें। झल्लाहट मानसिक तनाव में वृद्धि का करक बन सकती है।

दांपत्य- यदि जीवनसाथी अंक 8 वाला नहीं है तो तालमेल अच्छा रह सकता है। अंक 8 वाला जीवनसाथी होने की स्थिति में अधिक धैर्य के साथ रहें। तनिक भी लापरवाही से पारस्परिक वैचारिक मतभेद विस्फोट का कारण बन सकता है। जीवनसाथी की बातों पर पर्याप्त ध्यान दें।

आर्थिक-लाभालाभ- सरकारी पक्ष से लाभ हो सकता है। बकाया धन प्राप्त होने की ख़ुशी मिल सकती है। ज़मीन संबंधी सौदा लाभ दे सकता है। नयी संपदा खरीदने का विचार भी बन सकता है। ऋण लेने और चुकाने के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

अंक 2

(जिन जातकों का जन्म माह 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)

आपके अंक का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। वर्ष 2021 में रोमांस का पर्याप्त अवसर मिल सकता है। दिल को ठेस लग सकती है। निकट का व्यक्ति झटका दे सकता है। निकट के लोगों से उलझाव रह सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। भविष्य को लेकर निश्चिन्तता अनुभव कर सकते हैं। इधर-उधर की बातों और कामों में ऊर्जा नष्ट करने से बचें। व्यर्थ की बातें परेशान कर सकती हैं। निकट के संबंध में किसी वरिष्ठजन का स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है।

करियर-नौकरी- महिला मुखिया वाले संस्थानों में नौकरी करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के निजी सहायकों और निजी सचिवों की उन्नति हो सकती है। इन्हें विशेष दायित्व मिल सकता है। कॉल सेंटर में काम करने वालों को चाहिए कि वे अपनी कंपनी बदलने की दिशा में प्रयास करें, अच्छा अवसर मिल सकता है। आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली कंपनी में कार्यरत लोगों की कंपनी बदल सकती है।

परिवार- पारिवारिक वातावरण संभालें। पारिवारिक मामले में भागादौड़ी अधिक करनी पड़ सकती है। किसी निकट परिजन को लेकर खास चिंता संभव है। ससुराल पक्ष का अच्छा सहयोग मिल सकता है। निकट परिजन महिलाओं के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- प्रिंटिंग प्रेस वालों और प्रकाशकों के लिए वर्ष अवसर देने वाला सिद्ध हो सकता है। स्टेशनरी विक्रेताओं को अच्छा मौक़ा मिल सकता है। महिला के नाम से किया जाने वाला काम सफल रह सकता है। महिला द्वारा संचालित व्यापार विस्तार पा सकता है। नई एजेंसी या डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ें।

स्वास्थ्य- वर्ष की शुरुआत में कुछ ढीलापन रह सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है। प्रत्येक पूर्णिमा के आसपास के चार-पांच दिनों में उत्साह की अधिकता रह सकती है। पेट से संबंधित मामले कष्ट दे सकते हैं। गायनो समस्या दु:खी कर सकती है।

दांपत्य- शादी के बाद भाग्योदय संभव है। अविवाहितों के विवाह के मामले में प्रगति संभव है। जीवनसाथी का व्यवहार मधुर और सहयोगकारी रह सकता है। जीवनसाथी की और विशेष ध्यान दे सकते हैं। आपसी समझ बढ़ सकती है।

आर्थिक-लाभालाभ- किसी को दिया धन अटकने से परेशानी हो सकती है। यात्रा फलदायी सिद्ध हो सकती है। किसी महिला मित्र का साथ विशेष लाभ दे सकता है। पिछला निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। नवीन निवेश भी कर सकते हैं।

अंक 3

(जिन जातकों का जन्म माह की 3, 12, 2 या 30 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। वर्ष 2021 इच्छित काम होने की दिशा में मामला आगे बढ़ सकता है। नये परिचय बन सकते हैं। ये परिचय दीर्घजीवी हो सकते हैं। भाग्य बहुत कुछ ला सकता है। बड़ी बात, बड़ा मामला पक्ष में जा सकता है। प्रयासों का इच्छित परिणाम मिल सकता है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी महिला परिचित की सहायता करनी पड़ सकती है। उल्लेखनीय काम बन सकता है। परिस्थितियों की अनुकूलता सुखी कर सकती हैं। सफलता का ग्राफ उम्मीद के आसपास रह सकता है।

करियर-नौकरी- पर्यटन और मीडिया से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एंकरों को लाभ हो सकता है। मीडिया में कार्यरत महिलाओं को करियर में खास अनुकूलता रह सकती है। मोटिवेशनल स्पीकरों और परामर्शदाताओं को अच्छा अवसर मिल सकता है।

परिवार- वातावरण प्रसन्नता का रह सकता है। कोई विशिष्ट मांगलिक अवसर बन सकता है। किसी निकट परिजन से संबंधित खास चिंता दूर हो सकती है। खास पारिवारिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। संतान को विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। लंबे समय से अटके काम के बनने का रास्ता खुल सकता है। नया अवसर सामने आ सकता है, चूकें नहीं। लंबे समय से रुकी योजना अब सिरे चढ़ सकती है। कोई निर्णय बदल सकते हैं। बकाया महत्वपूर्ण मामला निपट सकता है।

स्वास्थ्य- पाचन-शक्ति प्रभावित रह सकती है। गैस की समस्या परेशान कर सकती है। गले का खास ध्यान रखें। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। आँखों के मामले में तनिक भी लापरवाही न कर्रें।

दांपत्य- जीवनसाथी के साथ दूर की यात्रा हो सकती है। पारस्परिक समझ में वृद्धि हो सकती है। मतभेद में कमी आ सकती है। हंसी-ख़ुशी से समय बीत सकता है। जीवनसाथी से संबंधित कोई बड़ा मुद्दा हल कर पाने से उनका समर्पण आपके प्रति बढ़ जाएगा।

आर्थिक-लाभालाभ- दूर की यात्रा हो सकती है। दूर की यात्रा संभव है। यह यात्रा लाभकारी रह सकती है। यात्रा विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यात्रा का विचार है तो कर लें, लेकिन फल को लेकर अधिक अपेक्षा न रखें। लाभ की बड़ी स्थिति बन सकती है। बकाया धन मिलने की ख़ुशी मिल सकती है। लाभकारी स्थितियों की निरन्तरता बनी रहेगी।

अंक 4

(जिन जातकों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह राहू है। वर्ष 2021 में आपको सामाजिक स्तर पर कोई खास काम करने का श्रेय मिल सकता है। जो हाथ में है, उसे ही सम्भाले रखने पर अपना ध्यान केन्द्रित रखें। सम्मान प्रभावित होने से बचें। मेहनत का परिणाम मनचाहा मिल सकता है। परिश्रम के अनुपात में सफलता कम रह सकती है। विवाद या प्रतिस्पर्द्धा में विजय हो सकती है। यात्रा व्यर्थ रह सकती है। मनचाहा परिणाम पाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

करियर-नौकरी- नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का अवसर मिल सकता है। बॉस से निकटता पाने का प्रयास उल्टा भी बैठ सकता है। प्रमोशन हो सकता है। पुरातत्त्व अधिकारियों को विशेष अनुकूलता रह सकती है। बॉस का व्यवहार दुख दे सकता है। अधिकारी आपको उल्लेखनीय कार्य सौंप सकते हैं, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर भी सकते हैं।

परिवार- पितृ पक्ष के साथ तनाव से बचें। परिवार या समाज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता के साथ संबंधों में मधुरता रह सकती है। पिता के बारे में चिंतित रहना पड़ सकता है। परिजनों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पारिवारिक दायरे में किसी से भी उलझे नहीं। पिता से विशेष अनुकूलता रह सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ किया काम लाभ दे सकता है। पैतृक कार्य करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। अनाज और खाद्य पदार्थों का कारोबार लाभ दे सकता है। रेस्टोरेंट, ढाबों और होटल वालों के पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है।

स्वास्थ्य- मानसिक विचलन की अवस्था रह सकती है। ब्लड प्रेशर के मामले में तनिक भी असावधानी हानि पहुंचा सकती है। खून की कमी को लेकर सतर्कता बरतें। हार्ट में ब्लॉकेज का मामला रह सकता है। मस्से (पाइल्स) के रोगी दवा के मामले में ज़रा भी लापरवाही न बरतें।

दांपत्य- अपेक्षाकृत सुखद रह सकता है। आपसी समझ भी अच्छी मात्रा में विकसित रहेगी। पारस्परिक सहयोग के भाव से मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आनंद और आह्लाद से समय व्यतीत होगा। जिनका गौना नहीं हुआ है, उनका अब गौना हो जाएगा।

आर्थिक-लाभालाभ- धन संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी महिला के कारण लाभ की स्थिति बन सकती है। धन का लेनदेन अच्छे प्रवाह वाला रह सकता है। फैक्ट्री बेच या खरीद सकते हैं।

अंक 5

(जिन जातकों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह बुध है। वर्ष 2021 में आपके स्थान-परिवर्तन या उससे संबंधित गतिविधि संभव है। जिनसे उम्मीद लगाये बैठे हैं, वे ही निराश कर सकते हैं। पिछली यात्राओं का परिणाम अब मिल सकता है। प्रस्तुत समस्या का हल निकालने के लिए धैर्य का परिचय दीजिए। अपनी खिन्नता पर पर्याप्त नियंत्रण रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। अपने कार्य में एकाग्रता बनाए रखें।

करियर-नौकरी- विदेश सेवा से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। लेखकों और डॉक्टरों को अच्छा अवसर मिल सकता है। पद और कद बढ़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। डॉक्टरों को विशेष लाभ की अवस्था रह सकती है। सर्जनों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नौकरी संबंधी साक्षात्कार में निराशा हाथ लग सकती है। करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है।

परिवार- पारिवारिक स्थितियां परेशान सुखद रह सकती हैं। सन्तान करियर या पढ़ाई के लिए दूर जा सकती है। छोटे भाई से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। पितृ पक्ष के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।

व्यवसाय-व्यापार- साझेदारी में किए काम की ओर विशेष ध्यान दें। यात्राओं पर बल दीजिए, लाभ में रहेंगे। कार्य-व्यापार में फेरबदल की भूमिका बन सकती है। कार्य-विस्तार कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा का परिणाम पक्ष में जाने में बाधा आ सकती है। दांतों और हड्डियों के डॉक्टरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

स्वास्थ्य- वजन बढ़ने के प्रति सचेत रहें। अपच को लेकर सावधान रहें। हड्डी संबंधी मामला परेशान कर रहा है तो अब इससे मुक्ति मिल सकती है। दांत निकलवाना या नकली दांत लगवाना है तो इस मामले में आगे बढ़ें। थाइराइड के रोगी अपने चिकित्सकीय उपायों के प्रति पूरे-पूरे जागरुक रहें।

दांपत्य- वातावरण हंसी-ख़ुशी का रह सकता है। आपसी तनाव में कमी आ सकती है। जीवनसाथी या आपको कार्य संबंधी कारण से दूर जाना पड़ सकता है। अधिकाधिक समय साथ बिताने की इच्छा पूरी होने में बाधा आ सकती है।

आर्थिक-लाभालाभ- विदेशी स्रोत से लाभ मिल सकता है। विदेशी व्यक्ति या विदेशी संस्थान से लाभ हो सकता है। धन का अटकाव दु:खी कर सकता है। पुराना निवेश लाभ दे सकता है। शेयर मार्किट की उठापटक लाभ दे सकती है। पिछली यात्रा से अब लाभ मिल सकता है।

अंक 6

(जिन जातकों का जन्म माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह शुक्र है। वर्ष 2021 में आपको अपने अटके काम के मामले में प्रगति होने से आसानी रहेगी। मित्रों का सहयोग अधिक अनुकूलता दे सकता है। टुकड़ों-टुकड़ों में सफलता मिल सकती है। पुराना इष्ट मित्र मिल सकता है। प्रेम-संबंध सुखद रूप ले सकता है। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। वैचारिक विचलन रह सकता है। जो लोग आपसे कटे-कटे रहते थे, वे साथ आ जाएंगे। आपको यह समझना होगा कि हर इच्छा पूरी नहीं होती। किसी परिचित के सहयोग से अच्छा अवसर मिल सकता है। मानसिक उठापटक के बाद भी लाभ की स्थिति बन सकती है।

करियर-नौकरी- करियर में उछाल या सकता है। नौकरी में बकाया पुराना मामला खुल सकता है तथा इसका निपटारा हो सकता है। नई नौकरी पाने के मामले में किसी निकट परिचित के माध्यम से सफलता मिल सकती है। नौकरी पाने के मामले में प्रयास और सफलता में प्रतिशत का अन्तर अधिक भी रह जाए तो अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

परिवार- सपरिवार घूमने-फिरने जाने की योजना बन सकती है। बहिन के परिवार के लिए कुछ खास कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में ऊंच-नीच हो सकती है, इसलिए इस मामले में तनिक भी उदासीनता न बरतें। भाइयों के करियर में सहायता कर सकते हैं।

व्यवसाय-व्यापार- इवेंट मैनेजमेंट और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर आ सकते हैं। नये प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं तो कर लीजिए। सजावटी सामान के कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नकली गहनों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। कॉस्मेटिक्स का व्यापार अधिक अनुकूलता दे सकता है।

स्वास्थ्य- मस्तिष्क उठापटक में उलझ सकता है। ब्लड शुगर के मरीज विशेष ध्यान रखें। इस में भी कम शुगर के मरीज अतिरिक्त सावधानी बरतें। गरिष्ठ भोजन से पर्याप्त दूरी बना कर रखें। पेशाब से संबंधित समस्या दु:खी कर सकती है। सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में खिंचाव का मामला रह सकता है।

दांपत्य- आमोद-प्रमोद की प्रधानता रहेगी। आपसी सामंजस्य बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। जीवनसाथी के लिए खास खर्च करना पड़ सकता है। पारस्परिक मिठास बराबर बनी रहे इसके लिए काले या इसके जैसे रंगों का त्याग करें।

आर्थिक-लाभालाभ- नया निवेश कर सकते हैं। विदेशी स्रोत से लाभ की स्थिति बन सकती है। अभी लिये गये निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। किसी को दिए हुए धन की वापसी अटक सकती है। भोग-विलास की सामग्री के लिए खर्च कर सकते हैं।

अंक 7

(जिन जातकों का जन्म माह की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह केतु है। वर्ष 2021 में आप भविष्य को लेकर योजना पर ठोस कार्य कर सकते हैं। निकट परिचित के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। इच्छित परिणाम की प्राप्ति के लिए प्रयास के उपरांत कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। निकट के लोगों से सहयोग में कुछ कमी रह सकती है। भावनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। अपने विचारे हुए काम पर प्राथमिकता से अमल कीजिए। सामाजिक मंच पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी से काम बिगाड़ सकते हैं, इससे बचें। मित्रों का व्यवहार चिंताग्रस्त कर सकता है। खास काम के परिणाम के लिए धीरज बनाए रखना होगा।

करियर-नौकरी- यदि आपकी बॉस महिला है या आप स्वयं महिला हैं और अपने संस्थान की बॉस हैं तो अधिक अनुकूलता रह सकती है। प्रमोशन या इसके समकक्ष अवसर बन सकता है या मिल सकता है। अधिकारियों का रवैया आपके प्रति कुछ खिंचा-खिंचा रह सकता है। राजनेताओं को पार्टी में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में अच्छे अवसर के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सरकारी पक्ष में बड़ा अवसर मिल सकता है।

परिवार- परिवार में हंसी-खुशी का अवसर बन सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रह सकता है। परिवार की और विशेष ध्यान दे सकते हैं। किसी वरिष्ठ परिजन से संबंधित विशेष चिंता रह सकती है। कोई बहुत खास वस्तु खरीद सकते हैं। अपने यहां खास आयोजन में दिलचस्पी ले सकते हैं। किसी निकट परिजन का खास आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

व्यवसाय-व्यापार- ठेकेदारों को उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। आईटी आयटमों के निर्माताओं और वितरकों के लिए नवीन मार्ग खुल सकता है। ई-मित्र कियोस्क वाले अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। घरेलू उपयोग के सामान के निर्यातकों के लिए महत्वपूर्ण-बड़ा अवसर आ सकता है। ऑप्टिकल आयटम निर्माताओं को व्यापार-विस्तार के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

स्वास्थ्य- पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है या इसका मार्ग निकल सकता है। सुस्ती रह सकती है। तन और मन की शिथिलता रह सकती है। आधाशीशी (माइग्रेन) का दर्द परेशान कर सकता है। सिर में दर्द रह सकता है। एलर्जी दुःख दे सकती है।

दांपत्य- जीवनसाथी आपकी बात समझने में असमर्थ है, यह शिकायती भाव रह सकता है। उनकी बात पर पूरा-पूरा ध्यान दें। जीवनसाथी की परेशानी समझने और इसके निराकरण के लिए पूर्ण मनोयोग से रत रहना होगा। प्रयत्न करें कि पारस्परिक वार्तालाप में आवेश को स्थान न दें। जीवनसाथी की नौकरी संबंधी बातों से दांपत्य का सुख बाधित होने का खतरा है।

आर्थिक-लाभालाभ- मकान-सम्पत्ति बेचने-खरीदने संबंधी खास काम कर सकते हैं। लोगों को उधार दिया धन लौट सकता है। ब्याज पर दिया धन भी लाभ दे सकता है। बाजार में किया नया निवेश आपकी जेब भर सकता है। किसी पारिवारिक संपत्ति का बेचान कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी सौदे में मध्यस्थ बनने से भी अच्छी धन-प्राप्ति हो सकती है।

अंक 8

(जिन जातकों का जन्म माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह शनि है। वर्ष 2021 में नए अनुभव जीवनदायी आधार बना सकते हैं। अवसर को पहचानने में तनिक भी चूके तो अवसर हाथ से निकल सकता है। विवाद में पक्ष की स्थिति बन सकती है। विवाद में उलझना पड़ सकता है। विवाद का परिणाम तुलनात्मक रूप से पक्ष में रह सकता है। स्थान-परिवर्तन हो सकता है। शेष रहे प्रकरण निपट सकते हैं। उठापटक पक्ष में रह सकती है। पुरानी विवादास्पद बात फिर चिंता करवा सकती है।

करियर-नौकरी- अपने अधीन काम कर रहे लोगों से काम लेने में अतिरिक्त धैर्य रखना पड़ सकता है। करियर में बड़ा परिवर्तन हो सकता है या उसकी भूमिका बन सकती है। आपके कार्मिक या अधीनस्थ आपके मनोनुकूल परिणाम देने में असफल रह सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़ी उठापटक कर सकते हैं। अपने सेटअप में परिवर्तन करना चाहें तो कर सकते हैं।

परिवार- दादा-ताऊ-चाचा से संबंधित चिंता रह सकती है। पिता के साथ संबंध पर विशेष ध्यान दें। उनके साथ तालमेल गड़बड़ा सकता है। बड़े भाई के साथ संबंध में ऊंच-नीच रह सकती है। पैतृक विवाद में न उलझें, अन्यथा संबंधों में टूटन की स्थिति आ सकती है। किसी वरिष्ठ परिजन का स्वास्थ्य बड़ी चिंता करवा सकता है। अपनी बात से वरिष्ठ परिजनों को सहमत कर पाने में जोर आ सकता है।

व्यवसाय-व्यापार- कार्य या कार्य-स्थल बदलना चाहें तो उपयुक्त समय चल रहा है। साझेदारी बदलने की सोच सकते हैं। नयी फ्रेंचाईजी-एजेंसी संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले भली-भांति विचार-मंथन कर लें। फैक्ट्री में उठापटक करना चाहते हैं तो कर लें, लाभकारी रहेगा। अटका टेंडर या ठेका मिल सकता है। अपेक्षाकृत दूर की कारोबारी यात्रा हो सकती है। ट्रांसपोर्टरों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। काम बदलना चाहें तो बदल लें।

स्वास्थ्य- पुराने कष्ट से छुटकारा मिल सकता है। पित्त की समस्या दु:खी कर सकती है। श्वास संबंधी परेशानी रह सकती है। हड्डी से संबंधित पुराना रोग फिर कष्ट दे सकता है। दांत का दर्द रह सकता है। कमजोरी रह सकती है। सिरदर्द रह सकता है। पहले से ऑपरेशन से शरीर के किसी अंग में हड्डी में छड़ डाली हुई है तो समस्या हो सकती है।

दांपत्य- यदि जीवनसाथी अंक 1 या 4 की प्रधानता वाला है तो आपसी तालमेल बिगड़ा-बिगड़ा रह सकता है। एक-दूसरे की बात समझने और समझाने में समस्या रह सकती है। यदि जीवनसाथी अंक 1 या 4 की प्रधानता वाला नहीं है तो उतार-चढ़ाव आ भी गया तो भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। एक-दूसरे के करियर में भी पर्याप्त सहयोग का भाव बना रहेगा। दूर की यात्रा कर सकते हैं।

आर्थिक-लाभालाभ- लाभ के मामले अटक सकते हैं। यात्रा लाभकारी रह सकती है। उलझे मामले लाभ दे सकते हैं। विदेश में किया व्यापार लाभ दे सकता है। परिवहन और पेट्रो-केमिकल में किया निवेश विशेष लाभकारी रह सकता है। बैंक ऋण चुकाने में कुछ उठापटक रह सकती है। पुरानी फैक्ट्री या गोदाम बेचना हितकारी रहेगा।

अंक 9

(जिन जातकों का जन्म माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह मंगल है। वर्ष 2021 में भावनाओं के प्रवाह में बहे नहीं, पर्याप्त नियंत्रण रखें। निकट के लोगों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। अपने उत्साह को सही दिशा में लगाएं। अदालती मामलों में धीरज धारण करने की आवश्यकता है। दूसरों के साथ विवाद में उलझने से नुकसान हो सकता है। भाग्य मेहरबान रह सकता है, उपलब्ध हर अवसर को भुनाएं। किसी विशिष्ट सामाजिक आयोजन में भागीदारी निभानी पड़ सकती है।

करियर-नौकरी- महिला मुखियाओं को विशेष समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्थ लोगों का व्यवहार विशेष सहयोगकारी रह सकता है। करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। पुलिस अधिकारियों को विशेष अनुकूलता रह सकती है। पदोन्नति या इसके समकक्ष लाभ मिल सकता है। विरासत की राजनीति करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

परिवार- परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। परिवार के लिए जमीन खरीद सकते हैं या घर बना सकते हैं। बना-बनाया घर भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक विवाद में विजय मिल सकती है। निकट परिजन महिला के साथ विवाद में उलझना हानिकारक रह सकता है। पुत्री से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। किसी निकटस्थ परिजन की सहायता करनी पड़ सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- पुरातत्त्व और पर्यटन से जुड़ लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी कारोबारी बड़ा सौदा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के कारोबारियों को खास फायदा हो सकता है। सरकारी ठेकेदारों को खास फ़ायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी का कारोबार लाभ दे सकता है। निवेशकों और ठेकेदारों को खास फ़ायदा हो सकता है। बकाया मामले निपटाने पर अधिक ध्यान दें। अभी का उलझाव आगे दुःख दे सकता है।

स्वास्थ्य- बड़े ऑपरेशन संबंधी निर्णय न करें। किडनी और गुर्दे संबंधी समस्या रह सकती है। यदि कोई भी अंग ट्रांसप्लांट करवाना है तो अनुकूल समय की पूर्ण गणना करवा कर ही करवाएं। फेफड़ों संबंधी मामला परेशान कर सकता है। दुर्घटना संबंधी विशेष सावधानी रखें। ऊंचाई पर चढ़ने के मामले में पर्याप्त सजगता बरतें।

दांपत्य- किसी निकट परिजन के कारण दांपत्य का सुख बाधित हो सकता है। आपसी अबोले की स्थिति रह सकती है। कोशिश कीजिए कि एक-दूसरे की बात तसल्ली से सुनें और समझें। हठ योग में ही अच्छा रहता है, दांपत्य में नहीं। छोटी-छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं।

आर्थिक-लाभालाभ- किसी निकट परिचित के सहयोग से बड़ा लाभ हो सकता है। ट्रांसपोर्टरों को लाभ की स्थिति बन सकती है। ऑटोमोबाईल एजेंसी या डीलरशिप लाभ दे सकती है। खेती की ज़मीन का सौदा खास लाभ दे सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग में अटका पैसा अब आ सकता है। धन संबंधी विवाद में परिणाम पक्ष में आ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Numerology Ank Jyotish Horoscope 2021 | Ank Jyotish Yearly Horoscope Predictions Based on Date Of Birth


from Dainik Bhaskar
via
मेष से मीन राशि तक; आपके करियर, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहेगा नया साल

मेष से मीन राशि तक; आपके करियर, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहेगा नया साल

टैरो कार्ड्स के अनुसार नए साल 2021 में मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मीन राशि के लोगों सतर्क रहकर काम करना होगा। छोटी सी लापरवाही भी नुकसानदायक हो सकती है। शेष राशियों के लिए ये साल लाभदायक रह सकता है। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए नया साल 2021 कैसा रह सकता है...

मेष - WHEEL OF FORTUNE

इस साल की शुरुआत के कुछ दिन आपके लिए थोड़े कठिन हो सकते हैं, लेकिन दूसरे महीने से आपको तुरंत प्रगति नजर आएगी। परिवार के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन में सफलता और प्रगति दोनों आसानी से प्राप्त होगी। मित्र परिवार के साथ संबंध अधिक गहरे होने लगेंगे। वर्ष के मध्य तक आपको नौकरी में प्रगति भी प्राप्त होगी। जिस स्थान पर आप पहुंचना चाहते हैं, भले ही आप उस स्थान पर न पहुंचे, लेकिन आर्थिक प्रगति आपको जरूर दिखेगी। विद्यार्थियों को यह साल विशेष लाभदायक रहेगा। युवाओं के लिए नई बातें सीखने के लिए मिल सकती है। बुजुर्गों की परिवार संबंधित और बच्चों संबंधित तकरार कम होंगी और चिंता भी दूर होने लगेगी। कला से जुड़े व्यक्तियों को विशेष सम्मान वर्ष के अंत तक प्राप्त हो सकता है।

करियर : इंजीनियरिंग या टेक्निकल संबंधित कामों में प्रगति नजर आएगी। अभी तक जो आर्थिक अस्थिरता आपको नौकरी में दिख रही थी, वह दूर होने लगेगी। अप्रैल के बाद नौकरी में लाभ या मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। विदेश में नौकरी ढूंढने वालों के लिए यह साल लाभदायक रहेगा।

व्यवसाय : व्यवसाय संबंधित बातों में आपको दस्तावेज ठीक से पढ़ कर ही काम को आगे बढ़ाना होगा। आपकी गलती की वजह से आपका आर्थिक नुकसान और कायदे संबंधित तकलीफ हो सकती है। धातु संबंधित व्यवसाय में प्रगति दिखने लगेगी। लेखक और मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को बड़े प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं।

परिवार : अभी तक बने हुए तनाव को परिवार के सभी व्यक्ति दूर करने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित बातें कायदे के सहायता से मिटने लगेगी। परिवार के निजी व्यक्तियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और जिन लोगों से आप थोड़ा दूर रहना चाहते हैं, उनके साथ भी संतुलित रिलेशनशिप बना रहेगा। आपके कुछ निर्णय की वजह से परिवार की आप पर नाराजगी बन सकती है, लेकिन आपको मिलता यश देखकर वह दूर भी होगी।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य संबंधित बातों में यह साल मिश्रित फलदाई रहेगा। फिर भी आपको शरीर में बढ़ती गर्मी और पेट की तकलीफ की तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। बड़ी तकलीफ भले ही ना हो, लेकिन इन दो बातों की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

प्रेम और दांपत्य : अविवाहित लोगों का वर्ष की शुरुआत में ही विवाह तय होने की आशंका बन रही है। इसलिए विवाह संबंधित प्रयत्न को और बढ़ाएं, आपके मित्र परिवार द्वारा किसी के साथ हुआ परिचय रिलेशनशिप में और विवाह के निर्णय में बदल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे का साथ देने की वजह से व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे।

फाइनेंस : यह वर्ष जितना आर्थिक फायदा देगा, उतनी ही आपकी खर्चे भी बढ़ा सकता है। अधिक मौज-मस्ती पर ध्यान ना देते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करें। इस साल बड़ी इंवेस्टमेंट कर पाना आपके लिए आसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित बातों के लिए सितंबर के बाद अधिक यश प्राप्त होगा।

टिप्स : घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बनाए रखने के लिए कपूर और लौंग जलाएं। घर में पोछा मारते समय पानी में नमक मिलाना भी आपके लिए उपयुक्त हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

वृषभ - JUDGEMENT

पिछले साल के अंत से ही आपको कई सारी बातों में प्रगति नजर आ रही है। यही सिलसिला इस साल भी आगे जारी रहेगा। वर्ष के मध्य तक परिस्थिति आपके पूर्ण पक्ष में रहेगी। इसलिए अधिक मेहनत लेकर जिन बातों को आप पाना चाहते हैं, उनको पाने की कोशिश करें। आपके विचारों में विशेष बदलाव दिखने के कारण आपको अपनी पर्सनालिटी में भी सकारात्मक बदलाव दिखने लगेगा। युवा व्यक्ति यदि राजनीति में जाना चाहते हैं तो उनके लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। मेडिकल संबंधित क्षेत्र में भी विशेष प्रगति दिख सकती है। आप भले ही परिवार से दूर रहें, लेकिन परिवार के साथ संबंध अधिक गहरे बनाने के लिए यह साल उपयुक्त होगा।

करियर : मेडिकल क्षेत्र के व्यक्ति अपनी सभी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने के लिए सफल रहेंगे। उच्च शिक्षण पाने की वजह से आपको आपके काम संबंधित प्रगति आसानी से प्राप्त होगी। विदेश में रहने वाले व्यक्तियों को यह साल लाभदाई रहने वाला है।

व्यवसाय : पारिवारिक व्यवसाय को नया रूप दे पाना इस साल आपके लिए आसान होगा। यदि आप वस्त्र या फैशन संबंधित कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो आपकी क्षमता से अधिक पैसों का निवेश करना पड़ सकता है, लेकिन इसका फायदा भी आपको तुरंत नजर आएगा। सभी प्रकार के व्यापार के लिए यह साल प्रगति देगा। व्यवसाय संबंधित लिया कर्जा मिटाना भी संभव हो सकता है।

परिवार : परिवार में नए जीव के आने से खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा। बच्चों पर ध्यान देने के विशेष प्रयत्न किए जाएंगे। माता-पिता और बच्चों के बीच के संबंध सुधरने लगेंगे। बच्चों द्वारा मिली हुई प्रगति से माता-पिता का नाम समाज में ऊंचा हो सकता है।

स्वास्थ्य : यह साल कफ और सर्दी संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है। अधिक चिंता के कारण आपको मानसिक तनाव का सामना भी होगा। अपने मन को स्थिर बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करना आपके लिए अधिक जरूरी होगा। शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित किसी भी बात को हल्के में ना लें, वरना तकलीफ और भी बढ़ सकती है।

प्रेम और दांपत्य : युवाओं को प्रेम विवाह के लिए परिवार से सहमति प्राप्त हो होगी। पति पत्नी में संबंध सुधारने की वजह से पूरे परिवार में खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा। सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिलने की आशंका है। साल की शुरुआत से ही रिलेशनशिप को और बेहतर करने के प्रयत्न आपके द्वारा किए जा सकते हैं।

फाइनेंस : इस साल आपकी आर्थिक परिस्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। आप पर बने कर्ज को उतारना आपके लिए आसान हो सकता है, लेकिन बड़ा कोई निवेश कर पाना आपके लिए असंभव होगा। यह साल आप जितनी मेहनत लेंगे, उतना ही फल आपको प्राप्त होगा, इसलिए अधिक पैसा कमाने के लिए अधिक मेहनत करने पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

टिप्स : चांदी के लोटे में पानी लेकर शिवजी को चढ़ाएं, इससे अनचाही तकलीफें दूर होंगी। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए और काम में प्रगति देखने के लिए सूर्य की उपासना करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

मिथुन - THE TOWER

नए वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक तकलीफ का सामना हो सकता है, लेकिन इनका असर आप पर गहरे तरीके से नहीं होगा। फिर भी बेचैनी बनी रहने की वजह से हो रही घटनाओं का आनंद ले पाना आपके लिए कठिन हो सकता है। वर्ष के मध्य के बाद आप को प्रगति नजर आएगी। यह साल आपको जीवन संबंधित कोई बड़ी सीख दे सकता है, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहकर परिस्थिति जो भी आपको सिखा रही है, उस सीख को लेकर आगे बढ़ें। करीबी रिश्तों में बदलाव आने के कारण आपको कुछ दिन अकेलापन महसूस भी हो सकता है, लेकिन नए लोगों के साथ रिश्ते जोड़ना भी आपके लिए संभव होगा।

करियर : आपके करियर में सकारात्मक बदलाव कुछ कठिनाइयों से गुजरने के बाद ही दिखेगा। इसलिए काम से संबंधित जो भी कठिनाइयां आ रही हैं, उनका डटकर सामना करें। अपनी इच्छा शक्ति को और प्रबल बनाकर आप लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। यह साल आपको हर बात कड़ी मेहनत के बाद ही प्राप्त होगी, इसलिए मेहनत करने की तैयारी रखनी जरूरी होगी।

व्यवसाय : व्यवसाय संबंधित अभी तक हुए नुकसान को दूर करना ही आपका एकमेव लक्ष्य होना चाहिए। व्यवसाय संबंधित बातों में अधिक जानकारी या उसके मार्केटिंग के लिए नए मार्ग का अवलंब करना आपके लिए जरूरी होगा। नया व्यवसाय शुरू करते समय उसे भागीदारी में ना करें। भागीदारी में हो रहे व्यवसाय में दोनों पक्ष के बीच पारदर्शकता रहना अधिक जरूरी होगा, जिसके द्वारा एक दूसरे का विश्वास संपादन करना आसान हो सकता है।

परिवार : परिवार का कोई व्यक्ति परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने की वजह से कुछ दिनों तक अशांति बनी रहेगी, लेकिन संबंध फिर से ठीक होने लगेंगे। परिवार के सभी व्यक्तियों को अपने गुस्से पर काबू रखने की अत्यंत आवश्यकता होगी। जून के बाद परिवार से संबंधित बातों में प्रगति दिखने लगेगी और सुख शांति भरा माहौल भी बना रहेगा।

स्वास्थ्य : यह साल आपको शारीरिक स्वास्थ्य से अधिक मानसिक स्वास्थ्य को ठीक बनाने के लिए अधिक प्रयत्न करने होंगे। आपके मन के विरुद्ध हो रही घटनाओं का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक तरीके से प्रभाव दिख सकता है। इसलिए अपने आप को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश करनी होगी। शरीर में हो रहे इनफेक्शंस को दूर रखने के लिए सात्विक आहार और योग्य डॉक्टर की मदद से आपको बदलाव दिख सकता है। योग के माध्यम से भी आपको उचित परिणाम प्राप्त होगा।

प्रेम और दांपत्य : पति-पत्नी अधिक मैच्योरिटी के साथ रिलेशनशिप संबंधित बातों को ठीक करने की कोशिश करेंगे। परिवार को जोड़कर रखने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। कुछ लोगों को आर्थिक जिम्मेदारियों की वजह से परिवार से अधिक समय तक दूर रहना पड़ सकता है।

फाइनेंस : आपने अभी तक लिए हुए लोन को चुकता कर पाना इस साल आपके लिए संभव होगा। फिर भी आर्थिक बातों में अधिक जागरूकता रखकर अभी तक की हुई गलतियों को मिटाने की कोशिश करते रहें। यदि आप पैसा प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो जमीन संबंधित किए हुए व्यवहार में आपको आर्थिक लाभ होगा।

टिप्स : लोगों द्वारा मिल रही नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए लौंग को पीले कपड़े में लपेटकर अपने साथ रखें। घर में सुबह शाम तेजपत्ता, कपूर के साथ जलाने से भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा और तकलीफों को दूर करने के मार्ग प्राप्त होंगे।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

कर्क -FOUR OF PENTACLES

कर्क राशि के लिए यह साल अधिक लाभदाई रहेगा, आर्थिक परिस्थिति आपकी अच्छी होने के कारण नई प्रॉपर्टी लेना आपके लिए संभव हो सकता है। पैसों से संबंधित सभी समस्याएं आपकी दूर होने के कारण जीवन से जुड़े बाकी बातों की तरफ आप अधिक से अधिक ध्यान दे पाएंगे। इस साल काम से संबंधित यात्रा भी हो सकती है। विदेश में अपने काम द्वारा नाम और पैसा दोनों प्राप्त कर पाना आपके लिए आसान होगा। वर्ष की शुरुआत के 2 महीने युवाओं के लिए मानसिक अस्वस्थता दे सकते हैं। उसके बाद का सफर सफलता भरा और मानसिक समाधान देने वाला होगा।

करियर : विद्यार्थियों को अपने मनचाहे क्षेत्र से जुड़े रहना संभव होगा और उसी संबंधित काम की जिम्मेदारी और अवसर दोनों प्राप्त होंगे। नौकरी की जगह आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और काम संबंधित उच्च अवार्ड मिलने की भी आशंका बन रही है।

व्यवसाय : व्यक्तिगत जीवन के अनावश्यक खर्च टालने की वजह से आप पैसों का निवेश योग्य तरीके से अपने व्यापार बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। आपके परिचित या मित्र द्वारा आपको व्यापार संबंधित नई संधि उपलब्ध हो पाएगी। फ्रीलांसर अपना काम विदेश में भी फैला सकते हैं। विदेश संबंधित व्यवसाय में अधिक फायदा नजर आएगा।

परिवार : परिवार संबंधित बातों में किस व्यक्ति पर किस बात के लिए कितना विश्वास रखना है, इस बात की जागरूकता आपको आएगी। छोटे भाई या बहन द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। परिवार संबंधित नई जिम्मेदारियां आपको प्राप्त हो सकती है, जिसकी वजह से परिवार का आपके ऊपर रखा विश्वास भी बढ़ेगा।

स्वास्थ्य : अपने सौंदर्य और शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए आप अधिक जागरूकता दिखाएंगे। अभी तक हो रही है शरीर की सभी तकलीफ दूर होने की वजह से सेहत संबंधित बातों से आपको राहत मिलेगी। खानपान की आदतें और जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव दिख सकता है। वजन कम करने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

प्रेम और दांपत्य : अविवाहित लोगों का विवाह मई तक निश्चित हो सकता है या विवाह संबंधित कोई निर्णय आगे बढ़ सकता है। पति-पत्नी मिलकर बच्चों संबंधित समस्या का हल ढूंढ पाएंगे। परिवार द्वारा मानसिक समाधान और खुशियां दोनों प्राप्त हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ थोड़ी दूरियां ही बना कर रखना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक रहेगा।

फाइनेंस : आपको मिल रहा पैसा आपके पास टिकने लगेगा, जिसके द्वारा बड़ा निवेश कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है। जिन लोगों पर लोन बने हैं, उनको पैसों का निवेश और लोन चुकता करने के प्रयत्नों में संतुलन बनाए रखना होगा। आर्थिक प्रगति की वजह से आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो आपको हर प्रकार की समस्या का हल प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

टिप्स : अपने लक्ष्य संबंधित विजुलाइजेशन करके दिन की शुरुआत करें। सुबह के सूर्य प्रकाश में 10-15 मिनट बिताने से आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। सूर्य और शिव दोनों की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

सिंह - NINE OF PENTACLES

यह साल आपको व्यक्तिगत जीवन में प्रगति दिखाने के साथ-साथ आध्यात्मिक स्वरूप से भी प्रगति दिखाएगा। भौतिक सुखों को प्राप्त करने की आपकी सभी प्रकार की इच्छाएं पूरी होंगी। जिसकी वजह से आपका अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ भी सकता है। परिवार की महिलाओं को बच्चों संबंधित चिंता सता सकती है, लेकिन आप केवल उनको मार्गदर्शन दे सकते हैं और उनके सहायक बन सकते हैं, इस बात का ध्यान रखना होगा। यह साल हर काम में आप को प्रगति दिखने के साथ-साथ आपके संयम की हर कदम पर परीक्षा होगी। इसलिए किसी भी छोटी बात से जल्दी हार ना मानें।

करियर : वाणिज्य क्षेत्री या फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह साल विशेष रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं उच्च पद की प्राप्ति कर पाएंगे। नौकरी करने वालों को अपने काम में रुचि बढ़ने की वजह से मानसिक समाधान और आर्थिक प्राप्ति दोनों होगी।

व्यवसाय : व्यवसाय से जुड़े लोगों को दूर दृष्टि रखकर व्यवसाय को आगे बढ़ाने की आवश्यकता होगी, उसके संबंधित मार्ग भी आपको जरूर मिलेंगे। व्यवसाय करते समय किसी के ऊपर भी तुरंत विश्वास ना दिखाएं। अभी कर रहे व्यवसाय में विशेष बदलाव ना लाते हुए काम को और स्थिर करने की आवश्यकता होगी।

परिवार : महिलाओं पर परिवार संबंधित जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। काम की व्यस्तता में खुद के लिए वक्त निकाल पाना कठिन होगा, फिर भी व्यक्तिगत बातों की तरफ लापरवाही ना करें। परिवार के लोगों का मेलजोल बढ़ेगा, जो व्यक्ति काम के सिलसिले में परिवार से दूर रहते हैं, उनको परिवार के साथ अधिक वक्त बिताने का मौका प्राप्त हो सकता है।

प्रेम और दांपत्य : आपके पार्टनर को आपके सहयोग की अधिक आवश्यकता होगी उनका आत्मविश्वास और प्रेरणा स्त्रोत्र आप बने रहेंगे। पार्टनर के साथ संवाद बढ़ाना आपके लिए जरूरी होगा। युवाओं को अपने काम की जगह जीवन साथी मिल सकता है। यदि आप परिवार को बढ़ाना चाहते हैं तो उस संबंधित निर्णय भी इस साल हो सकता है।

फाइनेंस : नौकरी करने वालों को बोनस या व्यापार करने वालों को पैसों संबंधित बड़ा फायदा होने की वजह से अचानक से आर्थिक आवक बढ़ेगी। निवेश करके एक और स्तोत्र बनाने की कोशिश करें। सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

टिप्स : लैवंडर ऑयल के इस्तेमाल से आप एंग्जाइटी और नींद संबंधित तकलीफों से छुटकारा पा सकते हैं। हर गुरुवार को पीले रंग की किसी वस्तु का दान करना आपके लिए लाभदाई रहेगा।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 3

कन्या - THE EMPEROR

यह साल आपके लिए विशेष फलदाई रहेगा। परिवार संबंधित कुछ जिम्मेदारियां आप खुद हो कर ले सकते हैं। जिसकी वजह से आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। आपको मानसिक समाधान भी प्राप्त होगा। पैसों की आवक वर्ष की शुरुआत में बढ़ेगी। दूसरों को उधार दिए, पैसा वापस मिलना शुरू हो जाएगा। आपके मेहनती स्वभाव के कारण आप नौकरी की जगह और परिवार में अपना विशेष स्थान बना पाएंगे। बढ़ती उम्र के साथ आपकी प्रतिभा भी बढ़ रही है। अपने अनुभव का इस्तेमाल करके दूसरों के मार्गदर्शक आप बन सकते हैं, लेकिन बेवजह लोगों का मार्गदर्शन करना या सलाह देना आपको टालना होगा। परिवार के हर व्यक्ति को खुश रखने की आपकी जिद आपको दुख पहुंचा सकती है। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। अधिक अहंकार और चिड़चिड़ापन होने की वजह से आप महत्वपूर्ण संबंध बिगाड़ सकते हैं। विवाह संबंधित बातों की चिंता थोड़ी बहुत आपको सताती रहेगी।

करियर : करियर संबंधित बातों में तुरंत प्रगति देख पाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन प्रयत्न करके परिस्थिति आपके पक्ष में भी होगी। प्रोजेक्ट में बदलाव आने की वजह से आपको नया ज्ञान प्राप्त होगा, जिसके द्वारा नौकरी की नई संधि भी आपके लिए उपलब्ध हो सकती है। जो लोग विदेश में काम कर रहे थे, उनको विदेश से फिर से बुलावा आ सकता है।

व्यवसाय : व्यवसाय करने वाले लोगों को अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। अपनी मेहनत का फल तुरंत प्राप्त होना मुश्किल हो सकता है, इसलिए अपने प्रयत्न करते रहें, अभी तक मिले हुए अपयश या आर्थिक नुकसान को भूलाकर काम को नई ऊर्जा के साथ शुरू करना आपके लिए संभव होगा। छोटे व्यापारी किसी बड़ी संस्था के साथ जुड़कर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके द्वारा आर्थिक प्रगति प्राप्त होगी।

परिवार : कुछ महत्वपूर्ण बातों के लिए परिवार के साथ आपके वाद-विवाद बने रहेंगे, लेकिन इसका असर आपके रिलेशनशिप पर नहीं होगा। बिगड़े हुए रिलेशनशिप को ठीक कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है, लेकिन अपने बर्ताव के कारण रिलेशनशिप को बिगड़ने न देने पर अधिक ध्यान दें। परिवार के कुछ लोगों के साथ आपको दूरियां महसूस हो सकती है, वक्त के साथ यह भी ठीक हो जाएगा, इसलिए अधिक चिंता ना करें।

स्वास्थ्य : श्वसन संबंधी तकलीफों को दूर करने के लिए प्राणायाम का प्रयोग करते रहे। योग द्वारा आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। शरीर में बदलते हुए हारमोंस का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। ठंडी के मौसम में त्वचा संबंधित विकार तकलीफ दे सकते हैं।

प्रेम और दांपत्य : अविवाहित लोगों का वर्ष के अंत तक विवाह तय होना संभव होगा। वर्ष की शुरुआत में मनचाहे व्यक्ति के साथ विवाह न हो पाने की वजह से नाराजगी बनी रह सकती है। पति-पत्नी में किसी ना किसी विषय को लेकर विवाद उत्पन्न होते रहेंगे। पार्टनर्स एक-दूसरे के प्रति कठोर बर्ताव न रखें।

फाइनेंस : आपने किए हुए निवेश का फायदा इस साल आपको मिल सकता है, जिसके द्वारा आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। यह साल सोने में निवेश करने के लिए आपके लिए उतना उपयुक्त नहीं होगा। म्यूच्यूअल फंड या एफडी द्वारा अधिक लाभ मिलने की संभावना। जमीन संबंधित व्यवहार इस साल न करें।

टिप्स : घर के मुख्य दरवाजे पर दालचीनी का पानी छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होगा। घर में शांति बनाए रखने के लिए घी का दीया सुबह शाम जलाते रहें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

तुला - ACE OF WANDS

साल की शुरुआत में प्रगति की खबर मिल सकती है। शुरुआत से ही सकारात्मक बातें होने की वजह से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। यह साल आप अपने कंफर्ट जोन में रहकर काम करना पसंद करेंगे, फिर भी नई संधि के प्रति जागरूकता दिखाना आपके लिए आवश्यक होगा। हर प्रकार की परिस्थिति में पूरी तरह से उस का आनंद लेना आपके लिए संभव हो सकता है। परिवार से अधिक आप मित्रों के करीब होंगे। अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिए योग्य व्यक्ति या मित्र के साथ चर्चा करना आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। कठिन समय में दूसरों से मदद मांगने के लिए आपको हिचकिचाहट हो सकती है, लेकिन लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप भले ही सामाजिक कार्य के लिए पैसा ना दे पाए, फिर भी अपना वक्त देने की कोशिश जरूर करें।

करियर : नई नौकरी मिले हुए लोगों को अपनी क्षमता और ज्ञान को दिखाने के अवसर तुरंत प्राप्त होंगे, जिसकी वजह से काम की जगह सबके साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए आप कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए यह साल महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी भी काम को कार्य के कायदे के दायरे में रहकर ही करें, वरना मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।

व्यवसाय : व्यवसाय से जुड़े लोग जितनी भी प्रगति आपको प्राप्त हो रही है, उसी में समाधान मान सकेंगे। यह साल आपको आर्थिक नुकसान नहीं देगा, लेकिन बहुत बड़ा आर्थिक फायदा भी नहीं दिलाएगा। व्यवसाय संबंधित अपनी जिम्मेदारियां ना बढ़ाएं। आपके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपके पुराने क्लाइंट से आपको मदद मिल सकती है। वर्ष के अंत तक व्यवसाय संबंधित रखे हुए सभी लक्ष्य प्राप्त करना आपके लिए संभव होगा।

परिवार : वर्ष की शुरुआत में परिवार के लोगों के बीच वाद-विवाद बढ़ने की वजह से संबंध कटु हो सकते हैं, लेकिन जैसे परिस्थिति बदलेगी संबंधों में भी बदलाव आपको नजर आएगा। परिवार के सभी लोग मिलकर बड़ा निर्णय सफलतापूर्वक ले सकते हैं। यदि आप अपने परिवार के साथ विदेश में स्थिर होना चाहते हैं तो उन प्रयत्न को और तेजी से बढ़ाएं, विदेश में स्थापित होना आपके लिए यह साल संभव हो सकता है।

स्वास्थ्य : सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर होने लगेंगी। पुरानी बीमारी का इलाज आपको ट्रेडिशनल थेरेपी के द्वारा ही मिल सकता है, इसलिए एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर या नेचुरोपैथी जैसे उपचार पर अधिक ध्यान दें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। दांत से संबंधित समस्याएं बीच-बीच में तकलीफ देती रहेगी। चांदी के बर्तन में रखें पानी का प्रयोग बढ़ाएं, इससे स्वास्थ्य में अधिक सुधार दिखने के लिए मदद होगी।

प्रेम और दांपत्य : पति-पत्नी में बच्चों को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय शुरुआत में एक मत हो पाना कठिन हो सकता है, लेकिन निर्णय लेने के बाद पति-पत्नी पूरा एक दूसरे का साथ देंगे। युवाओं को नए रिलेशनशिप द्वारा उत्साह और आनंद प्राप्त होगा। अपने रिलेशनशिप का असर अपने काम पर ना होने दें।

फाइनेंस : आपको प्रॉपर्टी लेने में परिवार की तरफ से मदद मिलेगी या परिवार के द्वारा कोई प्रॉपर्टी प्राप्त हो सकती है, जिसकी वजह से आपको आर्थिक फायदा भी मिलेगा। मंथली रेंट के जरिए आर्थिक आवक का एक और नया स्तोत्र आपके लिए उपलब्ध हो सकता है।

टिप्स : सरसों के तेल का दीया शाम के बाद जलाएं। हर सोमवार को सफेद वस्तु का दान मंदिर में करना आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृश्चिक - SIX OF SWORDS

साल की शुरुआत में आगे बढ़ते रहने का आपका जज्बा रहेगा, लेकिन छोटी कठिनाइयां आने के बाद आपका उत्साह तुरंत कम हो सकता है। इसलिए अपने आपको मानसिक रूप से गंभीर और अपनी इच्छा शक्ति को और भी बढ़ाने की आवश्यकता होगी। आपका परिवार ही आपका प्रेरणा का मुख्य स्तोत्र बना रह सकता है। आपके किसी भी कार्य में करीबी लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण बना रहेगा। कठिन परिस्थिति में आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा और समस्या का समाधान भी तुरंत मिलेगा। बस, अपने विचारों को और खुला रखने की आपको आवश्यकता होगी। लोगों के प्रति विश्वास बढ़ाने भी आपके लिए आवश्यक हो सकता है। पुराने मित्रों के साथ फिर से संबंध अच्छे बने रहेंगे। मेलजोल बढ़ने की वजह से मन को प्रसन्नता प्राप्त होगी। पुरानी हॉबी को व्यवसाय का रूप देना भी आपके लिए संभव हो सकता है।

करियर : नौकरी करने वालों को वर्ष की शुरुआत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन के विरुद्ध तबादला होने की वजह से नौकरी से मन उठ सकता है। फिर भी नौकरी छोड़ने का निर्णय लेते समय सोच कम समझ कर लें। नौकरी के में बदलाव जून के बाद नजर आएगा। पुराने सहयोगी द्वारा बेहतरीन नौकरी पाने के मार्ग मिल सकते हैं। नई नौकरी में शुरुआत के समय मनचाहा प्रोफाइल मिल पाना आपके लिए कठिन होगा, लेकिन आर्थिक फायदा जरूर नजर आएगा।

व्यवसाय : साल की शुरुआत के कुछ दिनों में व्यवसाय संबंधित कुछ नुकसान आपका झेलना पड़ सकता है, लेकिन इसका असर आपकी जीवन व्यवस्था पर नहीं होगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेना टालें। व्यवसाय संबंधित मार्केटिंग योग्य दिशा में करना आपके लिए जरूरी होगा। इस संबंधित ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता है।

परिवार : परिवार का साथ पूरा होने की वजह से आपको प्रसन्नता मिलेगी। खुद के प्रति बना आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार संबंधित समस्याएं दूर होने लगेंगी। यदि परिवार के लोग मिलकर कोई प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो दस्तावेजों को ठीक से पढ़कर ही आगे निर्णय लें, परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है।

स्वास्थ्य : साल की शुरुआत के कुछ दिनों में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित तकलीफ हो सकती है, लेकिन उपचार द्वारा तुरंत राहत भी मिल पाएगी। यह साल आपको शरीर में वात संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। आयुर्वेद के उपचार द्वारा जटिल समस्या का हल प्राप्त होगा। अधिक गर्म या तले हुए पदार्थों का सेवन ना करें।

प्रेम और दांपत्य : यह साल काम संबंधित यात्रा बढ़ने की वजह से पति-पत्नी एक दूसरे को अधिक वक्त नहीं दे पाएंगे, फिर भी संबंध को ठीक रखने की कोशिश दोनों द्वारा की जाएगी। अविवाहित लोगों को मनचाहे व्यक्ति के साथ विवाह करने के लिए परिवार को मनाना पड़ेगा।

फाइनेंस : यदि लोन लेने की आवश्यकता पड़ रही हो तो गोल्ड या प्रॉपर्टी के अगेंस्ट लोन ना लें। मित्र परिवार द्वारा आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। वर्ष के मध्य तक बड़ी वस्तु या नए प्रॉपर्टी के बारे में आप सोच सकते हैं, लेकिन इसे वास्तविकता का रूप देने में आपके अपेक्षा से अधिक समय लग सकेगा। सोने में किया निवेश अधिक फायदा देगा।

टिप्स : घर में हल्के रंगों का उपयोग करने से शांति बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य करते समय या निर्णय लेते समय काले रंग का उपयोग टालें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

धनु - THE WORLD

यह साल आपके जीवन की दिशा बदलने के लिए अत्यंत उपयुक्त हो सकता है, इसलिए आपको योग्य मार्ग में मेहनत करने की आवश्यकता होगी। लोगों द्वारा कही जाने वाली नकारात्मक बातों की तरफ ध्यान ना देते हुए, अपनी मेहनत और लगन से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए निर्णय को दूसरों द्वारा सहमति पाने की आपकी कोशिश आपको दुखी बना रही है और यही बात आपके मार्ग में बड़ी समस्या बन रही है। आपके अंदर बढ़ रही नकारात्मकता और इनसिक्योरिटी की वजह से आप लोगों को खुद से दूर धकेल रहे हैं। लोगों द्वारा मिल रही आलोचना आपके अहंकार को दुखा रही है। जिसकी वजह से आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। इसलिए अपनी भावनाओं के प्रति आपको जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। पैसों संबंधित चिंता शुरुआत में सताती रहेगी, लेकिन योग्य व्यक्ति की मदद द्वारा आप स्कॉलरशिप पाकर उच्च शिक्षण की तैयारी कर सकते हैं।

करियर : करियर संबंधित आपका लक्ष्य आपके लिए क्लियर ना होने की वजह से किस दिशा में प्रयत्न करना है, यह आपको शुरुआत में समझ नहीं आएगा, लेकिन मार्च के बाद विचारों में क्लेरिटी भी नजर आएगी और आपको यह साल क्या लक्ष रखना है और उसे किस तरह से पाना है, यह भी पता चलेगा। नौकरी करने वालों को मनचाहे आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। काम संबंधित विदेश में यात्रा भी संभव हो सकती है।

व्यवसाय : व्यवसाय की शुरुआत में आपको व्यवसाय संबंधित सभी बातों पर अकेली ही ध्यान देना होगा, किसी और से मदद मिल पाना मुश्किल हो सकता है। आपके लिए काम करने वाले लोगों पर विश्वास रखना आपके लिए कठिन होगा, इसलिए उनको बड़ी जिम्मेदारियां दे ना टालें।

परिवार : परिवार में केवल आपको आपकी माता द्वारा ही सहयोग प्राप्त हो सकता है। जो लोग आप के निर्णय को विरोध करते हैं, उनके साथ संवाद ठीक बनाकर अपने विचारों को बताने की कोशिश करनी होगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध किस तरह से रखने है, यह बात पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर है, इसलिए भावुक होकर कोई भी निर्णय ना लें।

स्वास्थ्य : आपके आसपास मनचाही परिस्थिति बनने के लिए और अभी वक्त लगेगा, लेकिन हर बात की अधिक चिंता के कारण शरीर में कुछ ना कुछ तकलीफ होती रहेगी। आपके जीवन शैली में बदलाव लाना आपको स्वास्थ्य सुधारने के लिए मददगार होगा। शरीर में विटामिंस की कमी बनी रहेगी, इसलिए खानपान पर अधिक ध्यान देना होगा।

प्रेम और दांपत्य : अविवाहित लोगों को यदि मित्र द्वारा कोई प्रपोजल आ रहा है, तो उसके बारे में विचार आप कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के साथ ही आपका विवाह होने की संभावना बन रही है। प्रेम के बारे में अभी तक मिले हुए अपयश की वजह से आप जो सकारात्मक रिलेशनशिप है, उसे भी खराब कर सकते हैं। विवाहित लोगों का जीवन स्थिर रहेगा। पार्टनर एक-दूसरे को भावनात्मक रूप से समझ पाएंगे।

फाइनेंस : पिछले साल की हुई आर्थिक विषय में गलतियां इस साल सुधारने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। बेवजह का खर्चा टालने के लिए आपको आर्थिक योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, जिस पर टिके रहना आप के लिए संभव हो सकता है। मिले हुए पैसों का निवेश आप योग्य तरीके से कर पाएंगे, जिसकी वजह से वर्ष के अंत तक आपको पैसों संबंधित प्रगति नजर आएगी।

टिप्स : मन को शांत और स्थिर करने के लिए योग्य थैरेपिस्ट की मदद लें। नहाते समय पानी में खड़ा नमक डालने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

मकर - TWO OF SWORDS

आप पर चंद्र का प्रभाव अधिक रह सकता है, इसलिए चंद्र की उपासना आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी भावनाओं के प्रति अधिक जागरूकता दिखाने की आवश्यकता होगी। आप पर भावनाओं का अधिक असर रहने की वजह से महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल रहकर विचार करें। कोई भी निर्णय लेते समय आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है, जिसकी वजह से बेचैनी होगी, लेकिन अंत में आप खुद के लिए योग्य निर्णय ले पाएंगे। अपनी निर्णय क्षमता और सही वक्त पर सही बातें होने वाली है, इस पर विश्वास रखना आपके लिए जरूरी होगा। दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझ पाना यह साल आपके लिए आसान हो सकता है। जिसकी वजह से रिश्तों की गहराई का अनुभव आप ले पाएंगे। बच्चे और युवाओं के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।

करियर : युवाओं को करियर संबंधित निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। पहले कोई निर्णय लेकर आप फिर से अपने निर्णय में बदलाव ला पाएंगे, लेकिन अंत में मनचाहे करियर का चुनाव करना आपके लिए संभव होगा। नौकरी करने वालों को मनचाहे शहर में तबादला या नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

व्यवसाय : जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने वाले हैं, उन लोगों को पैसों संबंधित रिस्क ना लें, छोटे छोटे कदम बढ़ाकर आगे बढ़ते रहें। फरवरी के बाद आपके लिए समय अच्छा रहेगा। व्यवसाय संबंधित नए पहलू पता चलने की वजह से मार्ग में आ रही कठिनाइयों को आप दूर कर पाएंगे।

परिवार : व्यक्तिगत जिम्मेदारी और काम संबंधित जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से परिवार को पूरा वक्त दे पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। परिवार संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपका केवल सहयोग परिवार को प्राप्त होगा, लेकिन निर्णय लेते समय आपका ना होना उनको दुखी भी बना सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा आपको किसी बात के बारे में बार-बार जिम्मेदार ठहराना आपके लिए दुख का कारण होगा।

स्वास्थ्य : आपको नींद संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जिसकी वजह से सिर दर्द और आंखों से संबंधित तकलीफ भी होगी। वजन अचानक से बढ़ना या अचानक से कम होने की वजह से भी शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है।

प्रेम और दांपत्य : बात चाहे काम की हो या परिवार से संबंधित, आपके हर निर्णय में आपके पार्टनर द्वारा आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी एक दूसरे को मानसिक रूप से स्थिरता देने की कोशिश करेंगे। पार्टनर्स के बीच का आकर्षण बना रहेगा।

फाइनेंस : धन प्राप्ति के दो स्तोत्र उपलब्ध होने की वजह से आर्थिक बातों में प्रगति प्राप्त होगी और स्थिरता भी रहेगी। कर्ज को मिटाना साल की शुरुआत में आपके लिए संभव हो सकता है। स्टॉक मार्केट में लगाया हुआ पैसा आपके लिए बड़ा फायदा दिलाएगा।

टिप्स : मून स्टोन या मोती के उपयोग से भावनात्मक रूप से स्थिरता प्राप्त हो सकती है। हर सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पण करने से भी तकलीफ कम होंगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कुंभ - THE FOOL

ये साल आपके करियर की दिशा बदल सकता है। जिस विषय में आप करियर करने की इच्छा रख रहे थे, उसके संबंधित संधि आपको प्राप्त होगी। पूर्व परिचित लोगों के साथ फिर से संबंध अच्छे बनने लगेंगे। युवाओं के लिए ये साल अधिक महत्वपूर्ण और लाभदाई रहेगा, जो बातों की प्रगति अभी तक आप नहीं देख पा रहे थे, उन सभी बातों में कुछ ना कुछ प्रगति आपको प्राप्त होगी और योग्य दिशा मिलने की वजह से आप मेहनत करने से हटेंगे भी नहीं। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर अपने व्यक्तित्व के बारे में नई बातें आपको पता चलेगी। खुद को और बेहतरीन करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयत्न में सफलता प्राप्त होगी। नई कला आप सीख सकेंगे।

करियर : सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप डिफेंस में अपना करियर करना चाहते हैं तो उसके लिए प्रयत्न करना शुरू करें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना स्थान निर्माण कर पाना संभव होगा। नौकरी या पढ़ाई संबंधित निर्णय लेने की वजह से युवाओं को अपने परिवार से दूर रहना भी पड़ सकता है।

व्यवसाय : आपके मित्र द्वारा नए काम की शुरुआत करने के लिए प्रेरणा और अवसर भी प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय को और बेहतरीन बनाने के प्रयत्न सफल रहेंगे। व्यवसाय संबंधित योजनाएं किसी की भी सामने खुलकर न बताएं। आप के प्रतियोगी आपकी सोच विचार और आइडियाज को लेकर आगे बढ़ सकते हैं। व्यवसाय संबंधित बातों में व्यक्ति की परख करना आपको सीखना होगा। कुछ गलत व्यक्तियों के साथ की वजह से व्यवसाय में नुकसान भी होने की आशंका।

परिवार : साल की शुरुआत में आपको परिवार द्वारा आर्थिक सहायता लेने की आवश्यकता हो सकती है, जिसके लिए परिवार द्वारा आपको पूरा सहयोग प्राप्त भी होगा। आपकी योजनाओं संबंधित परिवार के साथ चर्चा करना आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। जिसके द्वारा आप को योग्य मार्गदर्शन मिलेगा और पारदर्शिता रखने की वजह से परिवार के सब साथ संबंध भी अच्छे बने रहेंगे।

स्वास्थ्य : खानपान की तरफ की हुई लापरवाही की वजह से आपको अपच और गैस संबंधित तकलीफ हो सकती है। यदि पाइल्स संबंधित तकलीफ है तो वर्ष के अंत तक ऑपरेशन द्वारा इस तकलीफ से छुटकारा पाया जा सकता है।

प्रेम और दांपत्य : आपके पार्टनर के मनमौजी और चुलबुले स्वभाव के कारण आपके आसपास आनंदित वातावरण बना रहेगा। पार्टनर के द्वारा आपको प्रेरणा मिलने की वजह से जीवन को और बेहतरीन बनाने के प्रयत्न किए जाएंगे। विवाहित लोग एक दूसरे को और बेहतर बनाने की कोशिश करते रहेंगे।

फाइनेंस : आपकी लापरवाही की वजह से आर्थिक नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है, लेकिन ये नुकसान आपके लिए बड़ी सीख दिलाएगा। आपकी आर्थिक परिस्थिति की चर्चा खुलकर सभी व्यक्तियों के सामने करना टालें। यदि आप जमीन या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो दस्तावेज परखकर ही आगे बढ़ें।

टिप्स : तिजोरी में लाल कपड़ा रखने की वजह से अनावश्यक खर्च टाले जा सकते हैं। दिन की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

मीन - KING OF WANDS

आप अपने करियर के प्रति और आर्थिक स्थिरता पाने के लिए अधिक गंभीर हो जाएंगे, किसी एक लक्ष्य पर ही एकाग्र होने की वजह से अन्य बातों की तरफ शुरुआत में लापरवाह हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे सभी बातों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए संभव होगा। नए मित्र बनने की वजह से आपके आसपास सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवन को मनचाहे मोड़ पर लाना आपके लिए संभव हो सकता है। इस साल आपकी इच्छा शक्ति अधिक प्रबल होने की वजह से हर किसी बात में कुछ ना कुछ आप प्रगति देख पाएंगे और जो बात आपने ठान ली है। उस बात को पाना आपके लिए आसान हो सकता है।

करियर : नौकरी की जगह आप से उच्चाधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधारने लगेंगे, जिसका फायदा आपको आगे बढ़ने के लिए हो सकता है। काम संबंधित बातों में आ रही तकलीफ को आप अपनी दूर दृष्टि से मिटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी संबंधित बातों में क्षमता से अधिक रिस्क या जिम्मेदारी न लें।

व्यवसाय : व्यवसाय संबंधित बातों में आपने दिए हुए वचन की पूर्णता न कर पाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। काम के अधिक अवसर आपको आसानी से प्राप्त होंगे, लेकिन हर एक अवसर को हां कहने की वजह से आप किसी भी अवसर के प्रति ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके द्वारा आपका नुकसान हो सकता है।

परिवार : आपसे छोटे भाई या बहन के साथ संबंध अच्छे बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। कुछ गलतफहमी या आपके बर्ताव की वजह से हो सकती है। ठीक से संवाद करने के बाद दूर भी होंगी। पिता का सहयोग आपको पूरी तरह से मिलेगा। परिवार के किसी व्यक्ति के सेहत की चिंता आपको सताती रहेगी, लेकिन डरने जैसी कोई बात नहीं होगी।

स्वास्थ्य : कमर और पीठ का दर्द तकलीफ दे सकता है, जिसको फिजियोथेरेपी द्वारा ठीक करना आपके लिए संभव होगा। शरीर को योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार द्वारा तंदुरुस्त बनाने की कोशिश करें। किडनी और यूरिन संबंधित तकलीफों को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होगा।

प्रेम और दांपत्य : विवाहित लोगों को साल की शुरुआत में रिलेशनशिप संबंधित तकलीफ उठानी पड़ सकती है। बेवजह हो रहे वाद-विवाद और रिलेशनशिप के प्रति आ रही नकारात्मकता वक्त के साथ ही कम होगी। इसलिए किसी भी विषय के बारे में जरूरत से अधिक चर्चा ना करें। अविवाहित लोग किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन केवल यह आकर्षण है या आप अपने फायदे के लिए उस व्यक्ति के साथ रह रहे है, यह जान लेना जरूरी होगा।

फाइनेंस : आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। अचानक से खर्चे बढ़ने की वजह से कुछ दिन तकलीफों का सामना हो सकता है, लेकिन इसका असर आपके जीवनशैली पर या काम पर नहीं होगा। आर्थिक निवेश करते समय दूर की सोच रख कर करें। मिले हुए पैसों को बचाने की आदत आपको डालनी होगी।

टिप्स : क्रिस्टल थेरेपी द्वारा शरीर संबंधित तकलीफ दूर हो सकती है। रोज क्वार्ट्ज के उपयोग से रिलेशनशिप में बदलाव दिख सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tarot Card Rashifal Horoscope 2021 | Yearly Tarot Card 2021 Horoscope Predictions For The 12 Zodiac Signs Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo


from Dainik Bhaskar
via
जो चीजें जीवन के लिए मायने रखती हैं, उन्हें बनाने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ें - सद्गुरु

जो चीजें जीवन के लिए मायने रखती हैं, उन्हें बनाने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ें - सद्गुरु

हर किसी की जिंदगी को उलट-पलट कर देने की अपनी काबिलियत के कारण, साल 2020 इस पीढ़ी पर जरूर एक अमिट छाप छोड़ेगा। अगर हम लड़ाइयों, महामारी, और प्राकृतिक आपदाओं के संदर्भ में पिछली सदी को देखें, तो 21वीं सदी के पहले बीस साल एक आशीर्वाद रहे हैं। पर्यावरण पर दिखते विनाशकारी संकेतों के बीच, जब हमारा पूरा प्रयास भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण के संरक्षण पर केंद्रित होना चाहिए था, वायरस की महामारी हर चीज को राह से डिगा रही है। लेकिन यह महामारी, इतनी हानिकारक होने के बावजूद भी एक हल्की चीज है। नागरिकों की एक सचेतन और जिम्मेदार कार्यवाही से इसे ठंडा किया जा सकता है।

बहुत से लोगों ने इस महामारी की तुलना दूसरे विश्वयुद्ध से की है, क्योंकि उन्होंने वो युद्ध नहीं देखा है। अगर हम सब योग और ध्यान में थोड़े बहुत प्रशिक्षित होते, और एक जगह पर चौदह दिन तक बस शांति से बैठे रहते, तो महामारी खत्म हो गई होती। युद्ध एक अलग प्रकृति का था; हम ऐसी दहशत अब नहीं देखते हैं। आपका घर अभी भी सही सलामत है। किसी ने आप पर बम नहीं फेंका है। लेकिन स्थिति को संभालने के लिए लोगों ने अपना मानसिक लचीलापन पर्याप्त रूप से नहीं बढ़ाया है। अकाल, लड़ाइयां, महामारी, ज्वालामुखी और भूकम्प की प्राकृतिक आपदाएं हर पीढ़ी में हुई हैं। हमें यह देखने की जरूरत है कि हम इंसान को इस तरह कैसे मजबूत बनाएं कि चाहे जो आ जाए, वे इससे शालीनता से गुजर सकें।

हमारे स्वास्थ्य और नश्वर प्रकृति को वायरस ने चुनौती दी है, लेकिन अब हम, खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से पागल बनाकर अपने लिए एक नई समस्या पैदा कर रहे हैं। अब आत्महत्याएं बढ़ गई है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि एक इंसान के रूप में, एक समाज और एक देश के रूप में, हमें यह शपथ लेनी चाहिए कि हम एक मानसिक स्वास्थ्य या आत्महत्या की महामारी को नहीं होने देंगे। यही समय है जब हमें एक स्थिर, बुद्धिमान और समझदार तरीके से काम करना चाहिए। आपको खुद को पुराने ढंग का एक बेहतर इंसान बनाना होगा। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक रूप से और काबिलयत के संदर्भ में, उससे 10 प्रतिशत बेहतर बनिए जो आप अभी हैं। हम इसके लिए कई साधन निःशुल्क ऑनलाइन प्रदान कर रहे हैं। वायरस कुछ समय तक अपना नृत्य करेगा। जब इसका नृत्य खत्म हो जाए, तो आपको एक बड़े नृत्य के लिए तैयार रहना चाहिए।

मानव सामर्थ्य में, प्रतिक्रिया करने के बजाय उत्तर देना ही समाधान है, सिर्फ महामारी से बचने के लिए ही नहीं, बल्कि एक अधिक सभ्य और टिकाऊ दुनिया के लिए नई संभावनाएं पैदा करने के लिए भी। बेशक, संभावना और हकीकत के बीच एक दूरी होती है। आने वाले साल में, मेरी कामना है कि खुद को एक बेहतर इंसान और परिणाम स्वरूप एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए, हम सब के पास साहस, प्रतिबद्धता, और चेतना हो।

निराशा नहीं, बल्कि जो चीज संपूर्ण जीवन के लिए मायने रखती हो, उसे बनाने के लिए प्रतिबद्धता ही आगे बढ़ने का तरीका है।

- सद्गुरु, ईशा फाउंडेशन

(सद्गुरु, एक आधुनिक गुरु हैं। 2017 में भारत सरकार ने सद्गुरु को उनके अनूठे और विशिष्ट कार्यों के लिए पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
thoughts of sadguru on new year 2021, Move forward with the courage to create the things that matter for life - Sadhguru


from Dainik Bhaskar
via
12 में से 6 राशियों के लिए उपलब्धियों और फायदे वाला रहेगा ये साल, भाग्यशाली रहेंगे कई लोग

12 में से 6 राशियों के लिए उपलब्धियों और फायदे वाला रहेगा ये साल, भाग्यशाली रहेंगे कई लोग

2021 में ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इस साल 9 में से सिर्फ 7 ग्रह ही राशि बदलेंगे। जिससे 6 राशियों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक, 2021 में मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को उपलब्धियां और सफलता मिलने के योग हैं। इन राशियों के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन लाभ और फायदा तो मिलेगा ही साथ ही किस्मत का साथ भी मिलेगा। वहीं, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

इस कारण इन राशियों के लोगों को सफलता तो मिलेगी लेकिन चुनौतियां और मेहनत ज्यादा रहेगी। कई मामलों में उलझनें भी बढ़ सकती हैं। सेहत संबंधी परेशानी भी रहेगी। इनके अलावा मिथुन और कुंभ राशि वाले लोगों को पूरे साल संभलकर रहना होगा। इन 2 राशियों के लोगों की जॉब और बिजनेस में उलझनें बढ़ सकती हैं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- मेष राशि वाले लोगों के लिए ये साल उपलब्धियों भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। इस समय प्रभावशाली लोगों से संपर्क आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल करवाएंगे। सफलता के नए आयाम बनेंगे, सिर्फ ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। फरवरी में आपको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप उत्तम तरीके से संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। आपका कोई रचनात्मक गुण लोगों के सामने प्रकट होगा। इस समय घर में कुछ बदलाव की भी संभावनाएं बन रही है। विद्यार्थियों को मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे। नई योजनाएं व चुनौतियां आपके सामने आएंगी, जिन्हें आप सुनियोजित ढंग से पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। काफी समय से रुके हुए किसी कोर्ट कचहरी संबंधी मामले में सफलता मिलेगी। दूरदराज लोगों से संपर्क हो सकता है। इस राशि के युवा लोगों को विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं। साल के बीच में आपकी दिनचर्या में अचानक बदलाव आएगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में कोई खास उपलब्धि मिलने के योग हैं।

नेगेटिव- इस साल आप अपने स्वभाव और काम करने के तरीकों में बदलाव लाने की कोशिश करें। बहुत ज्यादा भावुकता और संवेदनशीलता आपके लिए नुकसान दायक रहेगी। बहुत ज्यादा खर्चीले स्वभाव से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई की तरफ ज्यादा ध्यान दें। प्रॉपर्टी संबंधित किसी भी तरह की खरीदी-बिक्री करते समय गलतियां होने की आशंका रहेगी। बेहतर होगा कि ये काम किसी व्यक्ति की देखरेख में ही करें। अप्रैल में समय ठीक नहीं है। मीडिया, नेट चैटिंग, दोस्तों के साथ समय खराब ना करके अपने कामों पर फोकस रहें। कभी-कभी आपकी बेकाबू वाणी और अहम आपके लिए ही परेशानी का कारण बनेगी। धन संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद इंसान की सलाह जरूर लें, वरना बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

बिजनेस- मेष राशि वाले लोगों के लिए इस साल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। फायदे की स्थितियां बढ़ेगी। फरवरी में खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्की और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं और चुनौतियां आपको रोमांचित करेंगी। अगस्त में आपको आलोचनात्मक और नकारात्मक हालातों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी अनुभवी इंसान की सलाह लेना बहुत जरूरी है। अपने भविष्य की योजनाओं को किसी से भी शेयर ना करें। नौकरी और बिजनेस दोनों में ही इस साल किसी पर ज्यादा भरोसा या विश्वास करना आपके लिए ही नुकसान का कारण बन सकता है। बिजनेस में काम्पिटिशन के कारण व्यवस्थित और बेहतरीन तरीके से काम करना पड़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन और तरक्की के योग बनेंगे। गैरकानूनी कामों में रुचि ना लें। भविष्य संबंधी कामों में निवेश होगा। दूरदराज स्थित लोगों के साथ बिजनेसिक संपर्क बनेंगे, लेकिन किसी को उधार देने से परहेज करना चाहिए।

लव - इस साल पारिवारिक वातावरण सुख-शांति और सौहार्दपूर्ण रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिलेंगे। घर में बंटवारे संबंधी विवाद आपसी तालमेल से निपट जाएंगे। पति-पत्नी का आपसी तालमेल और सामंजस्य घर के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा। लेकिन घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में मर्यादा और आपसी विश्वास का ध्यान रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि इसका नकारात्मक असर आपके घर परिवार पर ना आए और करियर में भी बाधा ना बने। दोस्तों के साथ सहयोगात्मक संबंध मजबूत होंगे।

सेहत - सेहत के नजरिये से ये साल सामान्य ही रहेगा। मौसमी बीमारियों से खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन कोई गंभीर या घातक बीमारी नहीं होगी। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से सेहत अच्छी रहेगी। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हड्डियों संबंधित बीमारियां परेशान कर सकती हैं। इस साल वाहन सावधानी से चलाएं।

वृष - पॉजिटिव- ये साल समृद्धि दायक रहेगा। भाग्य और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। धन लाभ होगा। आपकी योग्यता व प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आप अपने किसी रूचि पूर्ण कार्य में समय बिताने करने का भी संकल्प लेंगे। जिससे आप अपने आपको मानसिक व आत्मिक रूप से बहुत ही स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। सांसारिक कार्य भी सुगमता पूर्वक निर्वाह होंगे। मुश्किल समय में दोस्तों और करीबी लोगों की मदद मिलेगी। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी महत्वपूर्ण कार्य होंगे। भाइयों के बीच संबंध अच्छे रहेंगे।

नेगेटिव- ध्यान रखें जल्दबाजी और अति उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जिसका असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा। क्रोध और आवेश पर भी काबू रखना जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा समय बीताने से आपके कामों में रुकावटें आएंगी। बेहतर होगा कि जरूरत के अनुसार ही समय बीताएं। विद्यार्थियों का मन इस साल पढ़ाई और अपने लक्ष्य से भटकेगा। इसलिए बेकार की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। वरना लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं हो पाएगा।

बिजनेस- बिजनेस के कामों में इस साल बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कार्य विस्तार की योजनाएं पर विचार जरूर करें। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी। लेकिन आप बुद्धिमता और विवेक से शांतिपूर्ण तरीके से हल भी करने में सक्षम रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में सावधान रहने की जरूरत है। छोटी सी गलतफहमी की वजह से रिश्तों में दरार पड़ सकती है। इसका असर बिजनेस पर भी पड़ेगा। भूमि, शेयर्स, सोना-चांदी आदि जैसे कामों में निवेश करने के लिए समय बहुत ही उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के उचित योग बनेंगे। मन मुताबिक तबादला भी संभव है। ऑफिस का आंतरिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सितंबर के बाद बिजनेस और नौकरी में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत रहेगी।

लव- पारिवारिक सुख शांति के नजरिये से समय बेहतर है। घर-परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेंगे। संतान सुख का भी योग है। कोई विवाह संबंधी मांगलिक कार्य भी इस साल संपन्न हो सकता है। कभी-कभी संतान की संगति व गतिविधियां आपको चिंता में डाल सकती हैं। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी और जल्दी ही विवाह के अवसर भी बनेंगे। विवाहित लोगों का विपरीत लिंग वालों से संबंध रखना दांपत्य जीवन में खटास उत्पन्न कर सकता है।

सेहत- इस साल सेहत ठीक रहेगा। परंतु जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। स्त्रियां अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। कुछ समय मॉर्निंग वॉक करने और प्रकृति के सानिध्य में अवश्य व्यतीत करें। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहेंगे। और मन में भी ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी।

मिथुन - पॉजिटिव- मिथुन राशि के लिए इस साल कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। बुद्धिमत्ता और विवेक से आप परेशानियों का हल निकाल लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मेहनत की भी जरूरत है। संपत्ति संबंधी या अन्य कोई भी विवाद किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। संबंधियों के साथ चल रहे विवाद भी दूर होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी। साल के शुरुआती दिनों में परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल होंगी। आपके संपर्कों का दायरा भी विस्तृत होगा और दोस्तों का सहयोग आपके उत्साह और आत्मविश्वास को और ज्यादा बढ़ाएगा। इस साल धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं का दौर रहेगा।

नेगेटिव- आर्थिक कशमकश और खींचतान चलती रहेगी। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगा। कभी-कभी आपका आत्मविश्वास डगमगा भी सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई व अध्ययन पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। इनकम टैक्स, लोन आदि जैसी फाइलों को पूर्ण रखें, वरना कोई कार्यवाही भी हो सकती हैं। हालांकि आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं रहेगी, परंतु जरूरत के समय पर हाथ तंग भी नहीं रहेगा। खासतौर पर ससुराल पक्ष से मधुर बनाकर रखें, इस समय अपनी गलत आदतों पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। घर के किसी बड़े सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कत की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रोकने पड़ सकते हैं।

बिजनेस- बिजनेस के नजरिये से ये साल सामान्य ही रहेगा। इनकम के साथ-साथ खर्चे की भी स्थितियां बनी रहेगी। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं तो बनेगी, लेकिन उन पर काम करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। निवेश संबंधी कोई काम करते समय किसी अनुभवी इंसान की सलाह लेना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस के लिए ये साल बहुत अच्छा है। जॉब में बॉस और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिलने की संभावना है। प्रमोशन और पदोन्नति के योग हैं और मनोवांछित स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। परंतु किसी भी गैर कानूनी कार्य को हाथ में लेने से परहेज करें।

लव- संतान के करियर और विवाह संबंधित महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। यदा-कदा पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद उठ सकते हैं। हांलाकि आपसी सामंजस्य द्वारा संबंधों में मधुरता आ जाएगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध कुछ खास बेहतर नहीं रहेंगे, परंतु घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, परंतु इन संबंधों की वजह से अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति लापरवाही ना बरतें।

सेहत- सेहत संबंधी कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। परंतु किसी गंभीर बीमारी की आशंका नहीं है। पाचन समस्या रहेगी। शारीरिक तौर पर कमजोरी महसूस करेंगे। बुरी आदतों और बुरी संगत से दूरी बनाकर रखें। योगा और व्यायाम को विशेष रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कर्क - पॉजिटिव- ये साल बेहतरीन उपलब्धियां लेकर आ रहा है। आप अपने कौशल और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों पर भी विराम लगेगा। किसी कोर्ट केस संबंधी समस्या का हल भी शांतिपूर्ण तरीके से निकलेगा। साल के द्वितीय भाग में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि आप अपनी कुशलता और कार्य क्षमता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों को अपने फेवर में करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी सुधरेंगी। युवाओं के लिए ये साल बेहतरीन उपलब्धियां प्रदान करेगा, सिर्फ थोड़ी और मेहनत करने और फोकस रहने की जरूरत है।

नेगेटिव- भावुकता और ज्यादा ही उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी रहेगी। इन कमजोरियों पर विजय प्राप्त करें। संतान के विवाह और करियर संबंधी चिंता रहेगी, परंतु मई के बाद इन समस्याओं का समाधान भी मिल जाएगा। फालतू कामों में बिल्कुल रुचि ना लें, वरना परेशान हो सकते हैं। पिता-पुत्र के बीच में कुछ मतभेद रहेंगे, परंतु थोड़ी सी सावधानी और विचारों में नियंत्रण रखकर संबंधों को अच्छे बनाकर रखना आसान रहेगा।

बिजनेस- व्यापार में आपके महत्वपूर्ण फैसले उत्तम रहेंगे। विस्तार संबंधी जो योजनाएं काफी समय से लंबित थी, उन्हें पूरा करने का उचित समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेगा। साझेदारों और कर्मचारियों के ऊपर आंख बंदकर के विश्वास ना करें। क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस इस समय बहुत ही फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों के नौकरी से संबंधित परीक्षा के परिणाम उनके पक्ष में रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को इस साल सावधान रहने की जरूरत है। अजनबी व्यक्तियों के साथ संबंध और किसी प्रलोभन की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।

लव- पारिवारिक सुख-शांति के नजरिये से ये साल उत्तम है। कभी-कभी बच्चों की हरकतों और अड़ियल रवैया की वजह से चिंता रह सकती हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना पड़ने दे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद भी समाप्त होगा और आपसी संबंध दोबारा मधुर हो जाएंगे। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। जल्दी ही पारिवारिक स्वीकृति द्वारा विवाह में बदलने की उम्मीद है।

सेहत- इस साल सेहत अच्छी रहेगी। कभी-कभी कामकाज में ज्यादा मेहनत के चक्कर में शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। बाहर के खानपान पर जोर ना दें, इसकी वजह से गैस व एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम, योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में गंभीरता से शामिल रखें। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से घर के बड़े बुजुर्गों के सेहत का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

सिंह - पॉजिटिव- ये साल उपलब्धियों से भरा रहेगा। आप अपनी बुद्धिमता और कार्यकुशलता द्वारा परिस्थितियों को और ज्यादा बेहतर बनाएंगे। साल की शुरुआत में ही किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी महसूस होगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले काफी समय से रुके थे उनके पूरा होने का समय भी आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधित खरीदारी के लिए कर्जा लेने के योग बन रहे हैं, लेकिन कर्जा जल्दी ही उतर जाएगा और प्रॉपर्टी भी फायदेमंद रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। फिजूलखर्ची में कटौती करके आप संतुलित और उचित बजट बनाने में भी सक्षम रहेंगे।

नेगेटिव- लापरवाही की वजह से आपके हाथ से महत्वपूर्ण परिस्थितियां निकल सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें। ऐसे लोगों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको अपने गुस्से और उत्तेजना पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सितंबर में धन संबंधी मामलों पर किसी पर भी भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। संतान की शिक्षा, बिजनेस और शादी जैसे किसी काम को लेकर मोटी रकम खर्च हो सकती है। नवंबर में घर के किसी बड़े इंसान की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

बिजनेस- बिजनेस में सुधार आएगा। हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी लेकिन समय रहते आप हर मुश्किल व परेशानी का हल भी निकाल लेंगे। नए बिजनेस एग्रीमेंट और मौके हासिल होंगे। शेयर्स, सोना-चांदी, प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें, वरना धोखा भी हो सकता है। किसी को पैसा या माल उधार देने से पहले उसकी वापसी भी सुनिश्चित कर लें। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। परंतु कभी-कभी गुस्से के कारण सहयोगियों के साथ कहासुनी हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग बहुत ज्यादा ध्यान दें, आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है।

लव- पारिवारिक रुप से यह वर्ष ज्यादा उत्तम नहीं है। अपने व्यापार और परिवार के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के मध्य छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव और वाद-विवाद जैसी स्थितियां रहेगी। जिनका असर आपकी सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। लेकिन आपका सामाजिक कामों में सहयोग आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। प्रेम प्रसंगों में कोई ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी। बेहतर होगा कि इन गतिविधियों में ना ही पड़े। परंतु दोस्तों का दायरा बढ़ेगा। वक्त-बेवक्त ये दोस्त काम आएंगे।

सेहत- सालभर सेहत ठीक रहेगी। लापरवाही भी उचित नहीं होगी। खानपान, व्यायाम जैसी बातों पर विशेष रूप से समय दें। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग खासतौर से जांच करवाते रहें। कभी-कभी तनाव की वजह से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। हल्का खाना और अच्छी दिनचर्या आपकी सेहत अच्छी रखेगी।

कन्या - पॉजिटिव- कन्या राशि के लोग व्यवहार कुशल और बुद्धिमान होते हैं। यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। भूमि, वाहन आदि पर निवेश करने के लिए वर्ष बहुत ही उत्तम है। राजनीतिक और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे और संबंधों का दायरा भी विस्तृत होगा। असंभव कामों को भी अपनी व्यवहार कुशलता और मेहनत से संभव करने की क्षमता रखेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए भी यह वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी पढ़ाई या करियर के प्रति पूरी तरह से फोकस रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि आपकी जीवनशैली में बदलाव लाएगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थानों की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

नेगेटिव- कभी-कभी मन में भटकाव जैसी स्थिति अपने लक्ष्य से भटका सकती है। अपने मन पर काबू रखना जरूरी है। इस साल धन तो कमाएंगे लेकिन पैसा आने से पहले जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा। धन संचय नहीं हो पाएगा। किसी करीबी इंसान के पारिवारिक जीवन में अलगाव संबंधी कुछ दिक्कतें आने से मन परेशान रहेगा। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें वरना किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। कई मामलों में आपको धैर्य और धीरज से काम लेने की जरूरत है। कई बार गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं।

बिजनेस- कारोबार और बिजनेस में नई सफलता व उपलब्धियां आपको हासिल होंगी। पिछले कुछ समय से रुके हुए काम भी पूरे होते जाएंगे। नई तकनीक और उत्तम नीतियों से आप बिजनेस बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कामों और संपर्क सूत्रों से आपको सफलता हासिल होगी। इस साल किसी बड़े निवेश करने के लिए समय अच्छा है। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परंतु अपने कामों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अंजाम दें। छोटी सी गलती आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है।

लव- परिवार में सुख-शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। कभी-कभी पति-पत्नी में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। परंतु रिश्तों में और ज्यादा नजदीकियां भी आएंगी। प्रेम संबंधों के लिए ये साल ज्यादा उत्तम नहीं है। इन संबंधों में संयम और मर्यादा बनाकर रखना बहुत जरूरी है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपके पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

सेहत- इस साल सेहत कमजोर ही रहेगी। शारीरिक शक्ति में कमी महसूस होगी। साथ ही खांसी, जुकाम, सर्दी, गला खराब होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। किसी भी तरह की यात्रा के समय सेहत का विशेष ध्यान रखें। गलत आदतें जैसे शराब, सिगरेट, तंबाकू आदि से परहेज करें।

तुला - पॉजिटिव- ये साल तुला राशि के लोगों के लिए कुछ मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है। इस समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परंतु आत्मविश्वास और व्यवहार कुशलता द्वारा इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर बनेगी। भवन निर्माण संबंधी कोई काम रुका हुआ था तो साल की शुरुआत में ही पूरा हो जाएगा। आपका वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहेंगे। किसी रिश्तेदार या दोस्त के मुश्किल समय में काम आना आपको खुशी देगा। सामाजिक गतिविधियों मे आपका रुझान बढ़ेगा और जनसंपर्क का दायरा भी और बढ़ेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली में उचित परिणाम ना मिलने से निराशा हो सकती हैं। धैर्य और संयम से अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें। देर से ही सही परंतु सफलता जरूर मिलेगी। तुला राशि के लोग दुख-सुख, लाभ-हानि, शुभ-अशुभ दोनों पक्षों में बेहतर संतुलन बनाकर रख सकते हैं। इस समय आपको अपनी वाणी और व्यवहार में नरमी और लचीलापन लाना आवश्यक है। किसी रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई घटना होने से आपकी जीवनशैली पर उसका बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। अपने विचारों में नकारात्मकता बिल्कुल भी ना आने दें।

बिजनेस- इस साल अपनी सूझबूझ और दूरदर्शिता से बिजनेस में लंबे समय के फायदे संबंधी फैसले लेंगे।। हालांकि ग्रह परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं है लेकिनआप अपनी उदारता और मीठा बोलकर परिस्थितियों को अनुकूल भी बना लेंगे। अपने काम की क्वालिटी के साथ किसी तरह का भी समझौता ना करें। सितंबर में कुछ पुराने आर्डर और पार्टियां टूट सकती हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी भी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। नौकरी में टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। बॉस या अधिकारियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। लेकिन साल के अंत तक परिस्थितियां काफी हद तक अनुकूल हो जाएंगी।

लव- घर में सामंजस्य की कमी रहेगी। कभी-कभी पति-पत्नी में भी मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। घर के सदस्यों को भी कुछ स्वतंत्रता देनी जरूरी है। बच्चों की संगत और गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपोजिट जेंडर वालों के प्रति आकर्षण आपको लक्ष्य से भटका सकता है। इसलिए समझदारी से काम लेना जरूरी है।

सेहत- सेहत संबंधित कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। कमर दर्द व पेट की समस्या ज्यादा परेशान करेगी। वाहन भी सावधानी से चलाएं। चोट या दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। वर्तमान नकारात्मक वातावरण से बचें। अपने खान-पान और दिनचर्या को विशेष रूप से व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

वृश्चिक - पॉजिटिव- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष उन्नति पूर्ण रहेगा। काफी समय से आप जिस मौके की तलाश में थे वर्ष की शुरुआत में ही आपको वह मौका हासिल हो जाएगा। इस साल योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी कामों को पूरा करने की कोशिश करें। सफलता हासिल होगी। दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने में कामयाब नहीं होंगे। साल के शुरुआत में शुभ समाचार से आपकी कार्य क्षमता और आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। आप किसी भी परिस्थिति का डटकर मुकाबला करके उसे अपने पक्ष में कर लेंगे। भाइयों और नजदीकी लोगों के साथ संबंध और ज्यादा गहरे होंगे। इस समय परिवार की हर जरूरतों को पूरा करने के लिए आपका विशेष प्रयास रहेगा। बच्चों की पढ़ाई और समस्याओं पर भी आपका विशेष ध्यान रहेगा।

नेगेटिव- अत्यधिक महत्वाकांक्षाओं के चलते किसी अनुचित कार्य में ना पड़ें। इसकी वजह से आपकी मानहानि संभव है। मई में ध्यान रखें कि आपके साथ विश्वासघात या धोखाधड़ी हो सकती हैं। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। कोई राजकीय केस चल रहा है तो ध्यान रखें कि किसी मित्र की गवाही आपके लिए नुकसानदेह रहेगी। कहीं भी निवेश करते समय उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य कर लें।

बिजनेस- बिजनेस की दृष्टि से ये साल बहुत ही बेहतरीन है। परंतु विस्तार की योजनाओं पर गंभीरता से काम लेना होगा। इस समय अपने काम की गुणवत्ता को ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है। किसी के साथ प्रतिस्पर्धा संबंधी मामले में बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मार्केटिंग संबंधित कामों में विशेष रूप से सफलता हासिल होगी। व्यापार के विस्तार के लिए लोन लेने की स्थिति बन सकती है, परंतु यह फायदेमंद ही साबित होगा। नौकरी में तयशुदा लक्ष्यों को सरलता व सुगमता से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। परंतु किसी तरह का भी जोखिम लेने से परहेज करें। इस साल किसी को भी पैसा उधार देने से पहले वापसी अवश्य ही सुनिश्चित कर लें।

लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद परिवार की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। अप्रैल माह में घर में मांगलिक आयोजन भी संपन्न होगा। आपके मुश्किल समय में पारिवारिक लोगों का पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में बहुत ज्यादा सावधानी रखें। लापरवाही की वजह से आपसी संबंधों में गलतफहमियां हो सकती है।

सेहत- सेहत के नजरिये से ये साल सामान्य ही रहेगा। हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव और मौसमी बीमारियां परेशान करती रहेंगी। यात्रा करते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। इस समय अपने खान-पान व दवाइयों के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। सेहत संबंधी नियमित चेकअप करवाते रहें। जीवनसाथी के सेहत को लेकर भी खर्चों की स्थिति बनी रहेगी।

धनु - पॉजिटिव- इस साल आपको बहुत ज्यादा मेहनत से सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए ये साल जरूर शानदार रहेगा। उन्हें अपने शिक्षा व करियर संबंधी उचित परिणाम हासिल होंगे। भूमि अथवा किसी कार्य के लिए लिया गया लोन इस साल चुकता हो जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपकी विशेष श्रद्धा बनी रहेगी। पारिवारिक और सामाजिक मुश्किलों को सुलझाने में आपका प्रयास आपको मान-सम्मान दिलवायेगा। राजकीय पक्ष में आपका दबदबा व रुतबा बना रहेगा।

नेगेटिव- वहीं दूसरी और आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियां सामने आएंगी। धन संबंधी कशमकश बनी रहेगी। रुपए-पैसे के मामले में किसी भी तरह का लेन-देन ना करें। क्योंकि पैसे से संबंधी मामलों को लेकर ही अपने संबंधियों के साथ ही तनाव व गलतफहमियां हो सकती हैं। इस साल नया वाहन ना ही खरीदें तो उचित रहेगा। घर के रखरखाव संबंधी कामों में खर्चा होने से बजट बिगड़ सकता है। आपके हाथों से कोई ऐसा काम हो जाएगा, जिससे आपकी आलोचना होगी। इसलिए आपको हर कदम फूंक-फूंककर रखने की जरूरत है।

बिजनेस- बिजनेस के लिए मेहनत करने की जरूरत है। कुछ परेशानियां रहेगी, परंतु आप उन्हें सुलझाने में सक्षम भी रहेंगे। इस समय अजनबी और नई पार्टियों के साथ जुड़ते समय उचित तहकीकात करना अति आवश्यक है। वरना आप किसी धोखे के शिकार हो सकते हैं। मशीनरी, स्टाफ, कर्मचारियों आदि से जुड़ी परेशानियां अप्रैल तक हल हो जाएंगी। व्यावसायिक यात्राएं भी बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार को लेकर दबाव बना रहेगा। काम ज्यादा होने की वजह से उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस समय अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपकी नौकरी पर पड़ सकता है।

लव- संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता संबंधी शुभ समाचार से मन खुश रहेगा। विदेश में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को सफलता हासिल हो जाएगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। ये संबंध बहुत ही गंभीर और मर्यादापूर्ण भी रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स का नकारात्मक असर आपके परिवार पर पड़ेगा।

सेहत- सेहत के नजरिये से साल ठीक नहीं है। इस समय अपना विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी से पैदा होने वाली बीमारियां, पेट खराब होना, एलर्जी आदि जैसी समस्या बहुत ही परेशान करेगी। ब्लड प्रेशर संबंधित लोग नियमित चेकअप कराते रहे। अपने इलाज में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कुछ समय योगा और व्यायाम में व्यतीत करना आपको काफी हद तक स्वस्थ रखेगा। साथ ही अपना खानपान व दिनचर्या को भी एकदम व्यवस्थित रखने जैसा नियम बना लें।

मकर - पॉजिटिव- ये साल शुभ-अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करेगा। चुनौतियों का सामना करने से उपलब्धियां जरूर हासिल हो जाएंगी। सिर्फ बहुत मेहनत की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण करके आप अपनी आर्थिक व्यवस्था को बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा तकाजा करने पर मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। कुछ समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़ना आपको मानसिक और आत्मिक सुकून प्रदान करेगा। घर के रखरखाव या नवीनीकरण की योजनाएं पूरी होंगी। काम पूरे होते जाएंगे।

नेगेटिव- दौड़-धूप और व्यस्तता बनी रहेगी। अजनबी और अपरिचित लोगों से किसी भी तरह के व्यवहार व लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक पक्ष को लेकर ये साल कुछ परेशानी भरा हो सकता है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली स्थिति रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सरकारी विभाग के चक्कर लगते रहेंगे। बेहतर होगा कि इस तरह के किसी मामले में ना ही उलझें। सामाजिक व राजनीतिक मामलों से दूरी बनाकर रखें। इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने हिसाब-किताब में पारदर्शिता बनाकर ही रखें।

बिजनेस- बिजनेस और आर्थिक मामलों में बहुत ही चुनौतियां सामने आएंगी। लेकिन मेहनत से काफी हद तक परिस्थितियों को संभाल लेंगे। बिजनेस विस्तार संबंधी आपने जो योजना बनाई हुई है, उस पर एक बार फिर विचार की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। छोटे से छोटा काम करते समय भी बहुत ज्यादा सूझबूझ की जरूरत है। इस समय काम की क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां उत्तम रहेंगी। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, परंतु फिर भी अपने काम में संजीदगी व गंभीरता रखना जरूरी है।

लव- विषम परिस्थितियों में आपको अपने परिवार और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे दांपत्य संबंधों में और ज्यादा मधुरता आएगी। आर्थिक समस्या को लेकर कभी-कभी मतभेद हो सकते है। परंतु आपकी सूझबूझ से जल्दी ही हल भी हो जाएंगे। संतान का व्यवहार कभी-कभी चिंता का कारण बनेगा। प्रेम संबंधों में बहुत ज्यादा गहराई आएगी।

सेहत- ये साल सेहत के नजरिये से अच्छा ही रहेगा। भागदौड़ और व्यस्तता की वजह से शारीरिक, मानसिक थकान और तनाव रहेगा। खानपान में लापरवाही की वजह से शारीरिक कमजोरी रहेगी। जिसकी वजह से मौसमी बीमारियों का असर जल्दी होगा। बेहतर होगा कि अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी विशेष रूप से सजग रहें। योगा, मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

कुंभ - पॉजिटिव- इस साल कुंभ राशि के लोगों के लिए संघर्ष की स्थिति रहेगी। धैर्य और संयम से सफलता पाने में कामयाब हो सकते हैं। कर्म और पुरुषार्थ के जरीये आप हर सफलता और उपलब्धि को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग आपके लिए सहायक रहेगा और व्यक्तित्व में भी निखार लाएगा। संतान की शिक्षा संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। जिसकी वजह से आप खुद को काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपको अपने भाग्य और भविष्य का निर्माण खुद ही करना पड़ेगा, इसके लिए जमकर मेहनत करने की जरूरत है। आध्यात्मिक और सामाजिक कामों में भी व्यस्तता बनी रहेगी।

नेगेटिव- इस साल अपने क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखने पर विशेष ध्यान देना है। क्योंकि आपकी आदतों की वजह से कोई काम बनते-बनते अंतिम क्षण पर रुक सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखें। अपनी किसी भी गतिविधि या काम में पारदर्शिता रखने की जरूरत है। वरना कोई आरोप-प्रत्यारोप या कलंक भी लगने की आशंका है। घर के बड़े सदस्य और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर विश्वास करना आपकी बहुत बड़ी भूल रहेगी। जून और जुलाई में खासतौर से अपनी आर्थिक स्थिति को संभालकर रखें।

बिजनेस- ये साल बिजनेस के नजरिये से ज्यादा उत्तम नहीं है। मौके का फायदा उठाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। मशीनरी, कारखाने से संबंधित बिजनेस में निवेश करना उचित रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए उचित रहेगा। किसी भी तरह का व्यावसायिक लोन लेते समय पहले उसकी शर्तों को अच्छी तरह सोच-समझ लें। नौकरी पाने के लिए कोशिश कर रहे युवाओं को इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादा मेहनत की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इसलिए किसी भी गैर कानूनी काम में न उलझें और अपनी छवि को खराब ना होने दें।

लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लेकिन अपनी भावनाओं को अपने जीवनसाथी के सामने प्रदर्शित करना भी जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में और ज्यादा मजबूती आएगी। कभी-कभी परिवार के बीच किसी बाहरी इंसान की वजह से मतभेद व गलतफहमियां हो सकती हैं। आपकी सूझबूझ व समझदारी से इन्हें सुलझाने की कोशिश करें। माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का विशेष सम्मान बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद और सलाह घर की व्यवस्था को बहुत ही उत्तम व मधुर बनाकर रखेंगे। इस साल भावुकता आपकी विशेष कमजोरी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी और यह संबंध मर्यादापूर्ण भी बने रहेंगे।

सेहत- इस साल सेहत मध्यम ही रहेगी। अपने आपको स्वस्थ बनाकर रखने के लिए अपनी दिनचर्या व कार्यशैली को व्यवस्थित रखने की जरूरत है। बहुत ज्यादा कार्य का बोझ अपने ऊपर ना लादें। शरीर और दिमाग को उचित आराम भी दें। कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि पहले ही अपने सेहत संबंधी पूरा ध्यान रखें। कोई चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। बेहतर होगा कि जोखिम पूर्ण कामों को करने से बचें।

मीन - पॉजिटिव- व्यक्तिगत और बिजनेस दोनों नजरिये से ये साल उपलब्धियों भरा रहेगा। ये साल आपके लिए सौभाग्यशाली है। निवेश संबंधी काम बहुत ही लाभदायक रहेंगे। कोई कोर्ट से संबंधी मामला चल रहा है तो फैसला जल्दी ही आपकी हक में होने की संभावना है। वैसे भी मीन राशि के लोग संतोषी और भावुक प्रवृत्ति के होते हैं। वर्ष के उत्तरार्ध में कोई बेहतरीन सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पूरे साल बेहतरीन बनी रहेगी। संतान संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना संतोषजनक रहेगा। ये साल अपने भाग्य और भविष्य को बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।

नेगेटिव- साल की शुरुआत में कोई परेशानी आने से उत्साह हीनता व नकारात्मकता हावी हो सकते हैं। परंतु समय के साथ परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। इनकम के बेहतरीन सोर्स रहेंगे, लेकिन खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। अगस्त में विद्यार्थियों को आशा व मेहनत के विपरीत परिणाम हासिल हो सकते हैं। इसलिए पहले से ही शिक्षा संबंधी अपनी पूरी तैयारी करके रखें। ध्यान रखें किसी पर आंख बंदकर के भरोसा कर लेना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। जलन की भावना से कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। इन बातों से सावधान रहकर आप इस साल को बहुत ही उचित बना सकते हैं।

बिजनेस- बिजनेस के मामलों मे नई योजनाएं बनाना और नए-नए प्रयोग करना भी आपको सफलता देगा। पिछले कुछ समय से किसी पार्टनर से चल रहे संबंधों में तनाव खत्म होगा और संबंध दोबारा मधुर हो जाएंगे। परंतु साझेदारी संबंधी कामों में पारदर्शिता बनाकर रखना अत्यंत आवश्यक है। शेयर्स, तेजी-मंदी, भूमि जैसे कामों में निवेश करने से पहले उसके बारे में अध्ययन अवश्य कर लें। मई से अगस्त तक का समय कारोबार संबंधी खास फैसले लेने के लिए बहुत ही उचित है। अतः इस समय का भरपूर उपयोग अवश्य करें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत ही मेहनत-मशक्कत करनी पड़ेगी। कुछ अनचाही ऑफिशियल यात्राओं का भी दौर बना रहेगा।

लव- पारिवारिक सुख-शांति से परिपूर्ण समय व्यतीत होगा। कभी-कभी पति-पत्नी के बीच घर की समस्याओं को लेकर नोक-झोंक रह सकती है। इस समय संतान की शिक्षा को लेकर विशेष चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से किसी भी तरह की विशेष अपेक्षा ना रखें। बेहतर होगा कि परिवार के बीच में उचित सामंजस्य बना रहे। युवाओं को प्रेम प्रसंगों के अवसर तो मिलेंगे, परंतु लापरवाही और अनजाने में संबंध बदनामी का कारण भी बन सकते हैं। बेहतर होगा कि इन संबंधों को मर्यादा और गंभीरता पूर्ण बनाकर रखें। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय एक उचित दूरी बनाकर रखना उत्तम रहेगा। वरना घर की व्यवस्था पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है।

सेहत- इस साल सेहत संबंधी कोई दिक्कत नहीं रहेगी। बल्कि पुराने किसी रोग से छुटकारा मिलेगा। छोटी-मोटी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम, एलर्जी आदि परेशान कर सकते हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी और आयुर्वेद का उपयोग आपको स्वस्थ रखेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सेहत के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में विशेष रूप से शामिल रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashifal Yearly 2021; Horoscope 12 Zodiac Signs Updated | 2021 Ka Horoscope Kya Hai; Varshik Rashifal For Mesh Taurus Gemini Kanya Libra Aquarius Sagittarius


from Dainik Bhaskar
via

Adskeeper

Adskeeper

Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done