ucnews.in

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

पर्यटकों के लिए 10 महीनों से बंद श्रीलंका फिर खोला गया, ट्रैवल बबल में रहना होगा, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

पर्यटकों के लिए 10 महीनों से बंद श्रीलंका फिर खोला गया, ट्रैवल बबल में रहना होगा, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते लगभग 10 महीनों से बंद श्रीलंका को विदेशी पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। आइलैंड के दोनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फुल ऑपरेशन भी रिज्यूम हो गए हैं। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए नए प्रोटोकॉल के तहत, श्रीलंका में अपने होटल में पहुंचने से पहले पर्यटकों को अपनी उड़ान से 72 घंटे पहले अपने देश में कोरोना का टेस्ट करवाना होगा। इसके बाद सात दिनों बाद फिर से कोरोना का टेस्ट होगा। उन्हें लोक पॉपुलेशन में मिक्स हुए बिना ट्रैवल बबल में रहना होगा। पर्यटकों के ठहरने के लिए लगभग 180 होटल बनाए गए हैं।

ट्रैवल बबल के प्राइवेट प्रोजेक्ट के तौर पर 26 दिसंबर को यूक्रेन के 1500 पर्यटक श्रीलंका गए थे। इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद श्रीलंका में टूरिज्म को रिज्यूम किया गया है। श्रीलंका सरकार ने पिछले साल मार्च में पर्यटकों की उनके देश में एंट्री पर प्रतिबंध लगाया था जब कोरोना का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ा था। श्रीलंकाई लोगों को उनके देश लौटने के लिए सीमित फ्लाइट के ऑपरेशन को छोड़कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे। बता दें कि श्रीलंका के लिए पर्यटन एक महत्वपूर्ण इकोनॉमिक सेक्टर है। इसके जरिए करीब 250,000 लोगों को प्रत्यक्ष और 3 मिलियन लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। टूरिज्म सेक्टर देश की जीडीपी में करीब 5 प्रतिशत का योगदान देता है।

करीब 10 महीनों से टूरिज्म सेक्टर के बंद होने से होटल और अन्य बिजनसों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अब टूरिज्म सेक्टर के दोबारा ओपन होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि तंगी से जूझ रहे लोगों को दोबारा रोजगार मिलेगा। अक्टूबर तक श्रीलंका में कोरोनोवायरस संक्रमण के 4,000 से कम मामले थे। लेकिन गारमेंट फैक्ट्री और फिश मार्केट में कोरोना का क्लस्टर मिलने के बाद यहां कोरोना तेजी से फैला। फिलहाल श्रीलंका में कोरोना के 55000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 274 लोगों की मौत हुई है और करीब 47200 लोग रिकवर हो चुके हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sri Lanka reopens to tourists after 10 months
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iEBgLS
जानिए उन 5 फूड के बारे में जो है अंडों की तरह पौष्टिकता से भरपूर

जानिए उन 5 फूड के बारे में जो है अंडों की तरह पौष्टिकता से भरपूर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडे अपने हाई न्यूट्रीशियनल वैल्यू के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनकी इनक्रेडिबल वर्सेटिलिटी के बावजूद कुछ लोग डायट्री रेस्ट्रिक्शन या व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के कारण अंडे खाने से बचते हैं। अगर आप भी उसी कैटेगरी में हैं जो अंडे का सेवन नहीं करते हैं तो आपके लिए और भी कई सारे ऑप्शन है जो अंडे की ही तरह पौष्टिकता से भरपूर है। आज हम आपको अंडे के अल्टरनेटिव फूड के बारे में बताने जा रहे हैं:

1. टोफू:
एक प्लांट बेस्ड एग अल्टरनेटिव। सोया दूध से बना यह दूधिया सफेद, मलाईदार, फ्लेवरलेस खाद्य पदार्थ प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है और पोषण के पैमाने पर उच्च है। इसे सोयाबीन का पनीर भी कहा जाता है। सिलकेन टोफू में पानी की मात्रा अधिक होती है, यह कई पोषण लाभ प्रदान करता है और अंडे का एक बढ़िया रिप्लेसमेंट है। केवल 60 ग्राम सिलकेन टोफू एक और अंडे की न्यूट्रिशनल वैल्यू समान होती है। पकने पर टोफू काफी स्वादिष्ट भी बनता है।

File:Tofu 4.jpg - Wikimedia Commons

2. चिया सीड्स, कद्दू के बीज, अलसी का बीज: 
चिया सीड छोटे काले बीज होते हैं। ये पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, ओमेगा 3 और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे आप दलिया में मिलाकर खा सकते हैं।

Chia seeds and their various benefits - Sentinelassam

वहीं अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, फास्‍फोरस, पोटैशियम, फोलेट, ल्‍यूटिन और जीएक्‍सेंथिन से भरपूर होती है। इसे पाउडर के तौर पर इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद है।

DEVAMA THE DIVINE Jawas/Javas/Flax Seed/Alasi/Alsi Seed/Linseed/Linum Seed/Teesi - जवस 100 gms: Amazon.in: Health & Personal Care

कद्दू के बीज में भी कई पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, जिंक आदि पाया जाता है। भुने या अंकुरित कद्दू के बीजों को आप रोजाना खा सकते हैं। 30 ग्राम कद्दू के बीजों में 9 ग्राम प्रोटीन होता है जो 1 अंडे में मौजूद प्रोटीन से अधिक होता है।

Pumpkin Seeds for Feeding Backyard Birds

3. दाल: 
मसूर, उड़द, तुअर, मटर जैसी दालें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और पोषक तत्वों का एक अद्भुत स्रोत हैं। 1 कप दाल में 14 ग्राम प्रोटीन होता है।

Home remedies using different types of dal

4. कॉटेज चीज या पनीर: 
पनीर को एग के रिप्लेसमेंट के तौर पर लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। पनीर बहुत ही सेहतमंद है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 12, आयरन होता है।

Paneer (Cottage Cheese) Recipe | Allrecipes

5. राजमा या किडनी बीन्स: 
यह अंडे का एक शानदार विकल्प है। राजमा पोषक तत्व युक्त, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, प्रोटीन युक्त होता है। राजमा को इसके आयरन से भरपूर, पोटेशियम से भरपूर, कम वसा वाले गुणों के लिए जाना जाता है। डायट्री फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत, राजमा डाइजेशन को बढ़ाता है। 1 कप राजमा से आपको मैग्नीशियम, विटामिन K1, कॉपर और कई पोषक तत्व होते हैं। यह पोषण के पावरहाउस की तरह है।

Organic Red Kidney Beans / Frijoles Rojo 500g - Nature Hunter



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Five Highly Nutritious Egg Alternatives For Your Healthy Diet
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pPbsyP
Travel: 2021 में 15 लॉन्ग वीकेंड्स, नए साल की तुलना में रिपब्लिक डे पर बुकिंग्स में 30% का उछाल

Travel: 2021 में 15 लॉन्ग वीकेंड्स, नए साल की तुलना में रिपब्लिक डे पर बुकिंग्स में 30% का उछाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रैवल लवर्स जो साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते अपने ट्रैवल गोल को पूरा नहीं कर पाए हैं वो 2021 में करीब 15 लॉन्ग वीकेंड्स को लेकर खासे उत्साहित है। अपकमिंग रिपब्लिक डे वीकेंड के लिए लोग कितने एक्साइटेड है ये ट्रैवल कंपनियों की बुकिंग्स से साफ तौर पर दिख रहा है। ट्रैवल कंपनियों की बुकिंग में इस वीकेंड को लेकर नए साल के वीकेंड की तुलना में करीब 30% का उछाल देखने को मिला है। कोरोना की वैक्सीन आने के बाद अब टूरिज्म सेक्टर में अब और भी ज्यादा सुधार की उम्मीद की जा रही है।

ट्रैवल कंपनी MakeMyTrip के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विपुल प्रकाश कहते हैं, 'यात्रा के शौकीन लोगों की बुकिंग्स से पता चलता है कि वे हिमाचल या उत्तराखंड की पहाड़ियों में, गोवा और पुदुचेरी के बीच पर अपना समय बिताना चाहते हैं। डिस्काउंट नहीं देने के बाद भी बुकिंग्स में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है। ट्रैवल व्लॉगर नमिक खन्ना कहते हैं, मैं जिस लंबे वीकेंड का इंतजार कर रहा है वो इंतजार अब बस खत्म होने वाला है। मेरी बाइक पूरी तरह से सेट है और मैं अभी 2021 की अपनी पहली सोलो ट्रिप के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इस बार मैं ओल्ड मनाली में रुकने की योजना बना रहा हूं।

जनवरी 2021 में वीकेंड
1 जनवरी, शुक्रवार: न्यू ईयर
14 जनवरी, गुरूवार: मकर संक्रांति, पोंगल
26 जनवरी, मंगलवार: गणतंत्र दिवस

फरवरी 2021 में वीकेंड:
16 फरवरी, मंगलवार: बसंत पंचमी

2021 की फरवरी में आपको कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं मिल रहा है। लेकिन आप 15 फरवरी सोमवार को छुट्टी लें, तो आपको लंबा वीकेंड मिल सकता है।

मार्च 2021 में वीकेंड:
11 मार्च, गुरूवार: महा शिवरात्री
29 मार्च, सोमवार: होली

आने वाले साल 2021 में होली सोमवार की है, इसका मतलब आप एक लंबा वीकेंड और 12 मार्च को एक दिन की छुट्टी लेकर इस वीकेंड का आनंद ले सकेंगे।

अप्रैल 2021 में वीकेंड:
2 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे

2021 में अप्रैल में एक ही वीकेंड है। लेकिन देखा जाए तो  गुड़ी पड़वा 13 अप्रैल, मंगलवार को है, इसलिए आप सोमवार को एक दिन की छुट्टी लेते हैं, तो आप चार दिन के वीकेंड का आनंद ले सकते हैं।

मई 2021 में वीकेंड:
13मई, गुरूवार: ईदउल-फ़ित्र

2021 में 13 मई को ईद उल-फ़ित्र है,  इस महीने में आप शुक्रवार को छुट्टी लेते हैं तो आप चार दिन के वीकेंड का मजा ले सकते हैं।

जुलाई 2021 में वीकेंड:
12जुलाई,सोमवार: रथयात्रा
20 जुलाई, मंगलवार: बकरीद

इस साल जुलाई में सिर्फ एक वीकेंड है। लेकिन आप 19 जुलाई को सोमवार के दिन छुट्टी लेते हैं तो आप वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।

अगस्त 2021 में वीकेंड:
30 अगस्त, सोमवार: जन्माष्टमी

अगस्त के अंत तक एक लंबा वीकेंड है, तो आप आराम से कही घूम कर आ सकते हैं।

सितंबर 2021 में वीकेंड:
10 सितंबर, शुक्रवार: गणेश चतुर्थी

अक्टूबर 2021 में वीकेंड:
15 अक्टूबर, शुक्रवार: दशहरा

नवंबर 2021 में वीकेंड:
19 नवंबर, शुक्रवार: गुरु नानक जयंती

साल 2021 में, धनतेरस 3 नवंबर यानि बुधवार को और दिवाली 4 नवंबर गुरुवार को होगी तो आफ 5 नवंबर यानी शुक्रवार को छुट्टी लेते हैं, तो आपको एक लंबा वीकेंड मिल सकता है।

दिसंबर 2021 में वीकेंड:
इस साल क्रिसमस शनिवार को पड़ेगा, तो आप आऱाम से तीन दिन के वीकेंड का आनंद ले सकते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Republic Day weekend attract tourists
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/360IYKY

मंगलवार, 19 जनवरी 2021

रनिंग करते समय कैसे ब्रीथ की शॉर्टनेस को कर सकते हैं कम, जानिए टिप्स

रनिंग करते समय कैसे ब्रीथ की शॉर्टनेस को कर सकते हैं कम, जानिए टिप्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रनिंग करना एक इंटेंस फिजिकल एक्टिविटी है जिसमें हमारी मांसपेशियों को बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। हमारे शरीर में अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है, जिसे अधिक ऑक्सीजन के साथ बदलने की आवश्यकता होती है। यह अतिरिक्त सांस लेना और सांस छोड़ना सांस की तकलीफ पैदा कर सकता है। नीचे दिए गए सुझाव दौड़ने के दौरान सांस की तकलीफ को कम करने में मदद करने के सुझाव हैं।

वॉर्म अप
हमारे शरीर की गर्मी बढ़ाने से हमें अपनी मांसपेशियों और टिशू में ब्ल्ड फ्लो को बढ़ाने में मदद मिलती है। जब तक हम दौड़ना शुरू करते हैं, तब तक हमारी मांसपेशियां शारीरिक परिश्रम से निपटने के लिए तैयार हो जाती हैं। जॉगिंग या रनिंग शुरू करने से पहले कुछ हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज काफी है।

शॉर्ट ब्रेक
दौड़ते समय कुछ छोटे ब्रेक लेने से हमें काफी मदद मिलती है। छोटे ब्रेक सांस को नॉर्मल करते हैं और सांस की शॉर्टनेस को रोकने में मदद करते हैं। दोड़ने के दौरान अपनी स्पीड को थोड़ा धीमा कर लेने से भी आपको मदद मिली है।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज
ब्रीदिंग एक्सरसाइज फेफड़ों और हृदय को उनकी क्षमता बढ़ाने में मदद करती हैं। यहां हम आपको एक सामान्य ब्रीदिंग एक्सरसाइज बता रहे हैं जिसे कोई भी कर सकता है। सबसे पहले नाक के माध्यम से धीरे-धीरे सांस लीजिए। सांस को 10 सेकंड के लिए रोककर रखें और फिर मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। अगर आपको लंबे समय तक ब्रीद शॉर्टनेस की समस्या बनी रहती है तो ये किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकती है। ऐसे मामलों में आपको किसी चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

मेडिकल इश्यू
स्टडी के अनुसार, हाई-इंटेनसिटी वाली एक्सरसाइज अस्थमा संबंधी स्थिति का कारण बन सकते हैं जिन्हें ब्रोन्कियल हाइपररिस्पॉन्सिव के रूप में जाना जाता है। यह स्थिति एक्सरसाइज के बाद वायु मार्ग के रुकावट का कारण बनती है। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले मरीजों को ब्रोन्कोडायलेटर्स की आवश्यकता होगी। दौड़ने के दौरान अगर आपको सांस की तकलीफ, खांसी और कफ होता है तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस तरह के लक्षण फेफड़ों से संबंधित बीमारी के हो सकते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tips to Reduce Shortness of Breath for Runners
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bTCZLN
Winter Healthy Drinks: विंटर सीजन में गजब के फायदे देती हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

Winter Healthy Drinks: विंटर सीजन में गजब के फायदे देती हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विंटर सीजन में बीमारियों से लड़ने के लिए जरूरी है कि डाइट और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव किए जाए। इस सीजन में अगर ड्रिंक्स की बात की जाए तो चाय और कॉफी जैसे लिमिटेड ऑप्शन ही नजर आते हैं। जबकि गर्मी के मौसम में, फलों के रस, शेक, आम पन्ना, छाछ, जलजीरा या नारियल पानी जैसे कई सारे ऑप्शन मौजूद है। ऐसे में अगर आप विंटर सीजन में हेल्दी और गर्म रखने वाले पेय की तलाश कर रहे हैं तो यहां कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है जो सर्दियों के मौसम में आपको कमाल के फायदे दे सकती हैं।

गोल्डन मिल्क
गोल्डन मिल्क को टर्मरिक मिल्क (हल्दी का दूध) के नाम से भी जाना जाता है। हल्दी एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुणों से भरी हुई है। इससे सामान्य सर्दी जुखाम दूर रहता है और पूरी हेल्थ को भी इंप्रूव करने में मदद करता है। मधुमेह रोगियों, हृदय स्वास्थ्य, हड्डियों, त्वचा रोग में हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद है। हल्दी वाला दूध बहती नाक को ठीक करने का एक बेहतरीन उपाय है।

10 Minute Turmeric Golden Milk Recipe {QUICK VIDEO} - Foolproof Living

टोमेटो सूप
टमाटर का सूप न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह विटामिन ए, बी, सी, और सोडियम, सल्फर, जिंक और पोटेशियम जैसे मिनरल्स से भरा होता है। हल्के तले हुए ब्रेड क्रॉउटन्स के साथ टमाटर का गर्म सूप सर्दियों में लिया जा सकता है। टमाटर सूप यदि ऑलिव ऑयल से बनाया जाए तो यह वजन घटाने में मददगार होता है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आपको काफी समय तक भूख नहीं लगती। यह  हड्डियों के लिए लाभकारी है और दीमाग को भी दुरुस्त रखता है। टमाटर में सेलेनियम होता है, जो रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे एनिमिया का खतरा कम हो जाता है।

Best Classic Tomato Soup Recipe - How To Make Classic Tomato Soup

बादाम का दूध
बादाम का दूध आयरन, विटामिन-ई और मैग्नीशियम प्रदान करता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। बादाम के दूध में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कई बीमारियों को दूर करने के मदद कर सकते हैं। बादाम दूध पाचन सुधारने के साथ-साथ कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव कर सकता है। यह न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है।

Almond Milk Recipe | Badam Milk - COOKING ROCKING

गर्म नींबू पानी
सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद है। अगर गर्म नींबू पानी को सुपर ड्रिंक कहें तो गलत नहीं होगा। नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी कोलेजन फॉर्मेशन के लिए आवश्यक है। इससे आपकी स्किन हेल्दी होती है। लिवर की सेहत मेटाबॉलिज्म का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और गर्म नींबू पानी पीने से लिवर साफ होता है।

Why drinking good old nimbu pani in the hot weather is your best bet against summer woes - Lifestyle News

हर्बल टी
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के साथ वजन कम करने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल कम करती है जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने और कैंसर से बचाने में भी यह काफी इफेक्टिव है। चाय में कैफीन और एल-थीनिन होता है, जो सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर को बढ़ाता है और अतिरिक्त कोर्टिसोल को भी कम करता है। हर्बल टी जैसे कैमोमाइल, पिपरमिंट, अदरक और लैवेंडर चाय डी-स्ट्रेसिंग के लिए काफी प्रभावी हैं।

Herbal Tea Benefits: 8 ways herbal tea benefits your health



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
This winter, keep yourself warm with these healthy drinks
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ne1jO1

रविवार, 17 जनवरी 2021

Health: पालक के पांच हेल्थ बिनिफिट, जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं

Health: पालक के पांच हेल्थ बिनिफिट, जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हममें से अधिकांश को बचपन में पालक और अन्य सब्जियों से नफरत थी, जब तक कि हमने पोपाय (Popeye) को नहीं देखा। पोपाय की शक्ति का रहस्य पालक थी। यह निस्संदेह हमारे माता-पिता के लिए एक राहत की बात थी, जिन्हें हमें पालक जैसी सब्जियां को खाने के लिए काफी कनविंस करना पड़ता था। पालक में शारीरिक विकास के लिए लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पालक के पांच हेल्थ बिनिफिट, जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर
पालक में आयरन, जिंक, मैंगनीज और विटामिन जैसे बी1, बी2, बी6,  सी, ई और के अच्छी मात्रा में होते हैं। पालक में मौजूद कैरोटीनॉयड हमारे शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाते हैं। विटामिन शरीर के मेटबॉलिज्म को बनाए रखने और कई अन्य संबंधित कार्यों को करने में मदद करते हैं।

दिल के लिए लाभदायक
पालक में डायट्री नाइट्रेट की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारे हृदय प्रणाली की रक्षा करता है। पालक में नाइट्रेट की मात्रा बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करता है और धमनियों को चोक होने से रोकता है, जिससे दिल के दौरे की संभावना कम हो जाती है।

कैंसर से लड़ने में मदद
हाई फैट-कोलेस्ट्रॉल डाइट का सेवन हमारे शरीर में फ्री रैडिकल्स के माध्यम से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाता है। फ्री रैडिकल्स हृदय रोग का खतरा बढ़ाते हैं। वे डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे म्यूटेशन होता है जो कैंसर का कारण बन सकता है। पालक में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रैडिकल्स को बेअसर करते हैं और हमारे शरीर को और नुकसान से बचाते हैं। पालक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद
विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि कैरोटीनॉयड पिगमेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन हमारी आंखों की दृष्टि के लिए फायदेमंद हैं। ये पिगमेंट मोतियाबिंद के जोखिम को कम करते हैं। वे एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं जो एजिंग को धीमा करते हैं। पालक में ये पिगमेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Five Health Benefits of Spinach That Make it a Superfood
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38S1CXh

सोमवार, 11 जनवरी 2021

Health: जानिए उन 5 फूड के बारे में जो कर सकते हैं स्ट्रेस को मैनेज

Health: जानिए उन 5 फूड के बारे में जो कर सकते हैं स्ट्रेस को मैनेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तनाव, वर्किंग प्रोफेशनल और होममेकर्स के जीवन का एक नियमित हिस्सा बन गया है। तनाव के दौरान, हमारा शरीर कोर्टिसोल हार्मोन का निर्माण करता है, जो एक सर्वाइवल मैकेनिज्म के रूप में हमारी भूख को बढ़ाता है। ऐसे में बॉडी तनाव को कम करने के लिए शुगर, कार्बोहाइड्रेट और फैट वाली चीजों की डिमांड करती है। हालांकि, ऐसे खाद्य पदार्थ लंबे समय में तनाव को कम करने में मदद नहीं करते हैं। यदि जल्दी इलाज नहीं किया जाता है, तो तनाव अवसाद और अन्य मानसिक बिमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पांच हेल्दी फूड्स जो स्ट्रेस के कम करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

1. सिट्रस फ्रूट
यदि किसी स्ट्रेसफुल डे के दौरान आपकी मीठी चीज खाने का मन करता है, तो कैंडी बार या पेस्ट्री की तुलना में फलों का सेवन करना बेहतर है। खट्टे फल जैसे कि संतरे, नींबू और अंगूर का स्वाद मीठा होता है। साथ ही इसके हेल्थ बेनिफिट भी है, जो की आपको केक और दूसरी चीजों में नहीं मिलते। मनोवैज्ञानिक तनाव ऑक्सीडेटिव डैमेज का कारण बनता है। इस तरह के प्रभावों का सिट्रिस फ्रूट अच्छी तरह से मुकाबला करते हैं। क्योंकि इन फलों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है।

You're About to Meet Your New Favorite Citrus Fruit | Cooking Light

2. हर्बल चाय
तनाव के दौरान न्यूरोट्रांसमीटर हार्मोन सेरोटोनिन कम हो जाता है जो की डिप्रेशन का कारण बनता है। दरअसल, न्यूरोट्रांसमीटर हार्मोन हमारे शरीर में मूड़, इमोशन, मेमोरी, कॉग्निशन और डोपामाइन को नियंत्रित करते हैं। इससे हमारी भूख और प्लेजर प्रभावित होती है। चाय में कैफीन और एल-थीनिन होता है, जो सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर को बढ़ाता है और अतिरिक्त कोर्टिसोल को भी कम करता है। हर्बल टी जैसे कैमोमाइल, पिपरमिंट, अदरक और लैवेंडर चाय डी-स्ट्रेसिंग के लिए काफी प्रभावी हैं।

How To Grow A Tea Garden | Best Herbs For Making Tea

3. डार्क चॉकलेट
कई साइंटिफिक स्टडी में डार्क चॉकलेट के स्वास्थ्य लाभों की पुष्टि हुई है। दो सप्ताह तक प्रतिदिन 40 ग्राम डार्क चॉकलेट खाने से कोर्टिसोल का स्तर कम होता है और मरीज को आराम मिलता है।

Dark Chocolate Consumption Craze May Outstrip Supply - INDVSTRVS

4. नारियल पानी
नारियल पानी तनाव से जुड़े न्यूरोमस्कुलर एक्साइटेशन को कम करता है। कोर्टिसोल के स्तर में वृद्धि से पोटेशियम का स्तर कम हो जाता है और रक्त में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है। पोटेशियम का कम स्तर न्यूरोमस्कुलर तनाव पैदा करता है और मांसपेशियों की मरोड़ का कारण बनता है। नारियल इन प्रभावों का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त पोटेशियम प्रदान करता है।

iTi Tropicals offers coconut water | 2020-02-28 | Food Business News

5. कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ
क्रोनिक तनाव हमारी हड्डियों को प्रभावित करता है क्योंकि कोर्टिसोल का बढ़ा स्तर हड्डियों में कैल्शियम की कमी का कारण बनता है। लंबे समय में यह ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है। कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे कि सरसों का साग, कोलार्ड साग, ब्रोकोली, केल, खसखस ​​और तिल, नुकसान को उलट सकते हैं।

Calcium Rich Foods: 9 Healthy Sources That Aren't Milk



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Five Foods to Manage Stress and its Effects
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Xtetsi

Adskeeper

Adskeeper

Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done