12 में से 8 राशियों के लिए दिन बदलाव, परिश्रम और सफलता मिलने का, 4 राशियों के लिए कुछ परेशानी का दिन - ucnews.in

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

12 में से 8 राशियों के लिए दिन बदलाव, परिश्रम और सफलता मिलने का, 4 राशियों के लिए कुछ परेशानी का दिन

मंगलवार, 15 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों के लिए काम या करियर में बदलाव के संकेत हैं। कुछ लोगों को अत्यधिक परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन कुछ परेशानियों से भरा हुआ रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा, वृष राशि वालों के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए पुरानी बातों और यादों से आगे निकलने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष - PAGE OF CUPS

कला और साहित्य में रुचि ज्यादा होगी। रोज की एक सांचे में ढली जिंदगी में आज कुछ नया बदलाव लाने की कोशिश की जाएगी। अगर आप लेखन में रुचि रखते हैं, तो उसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए योग्य शिक्षण का अवसर मिल सकता है। आप की हॉबी को व्यवसाय का रूप देने का प्रयास और अवसर होगा। परिवार के लोग भी प्रोत्साहित करेंगे। करीबी व्यक्ति की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे।
करियर - कला से जुड़े व्यक्ति को सन्मान काम की वजह से पहचान मिलेगी।
लव - पार्टनर्स में रोमांस बना रहेगा।
हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • वृषभ - THE MAGICIAN

ज्ञान है और सारे स्रोत उपलब्ध भी है। आपको और 2 दिन तक ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी अभी ली हुई मेहनत आगे का पथ सुखकर और आपके प्रति आदर भी बढ़ा सकती है। इसलिए, मेहनत से ना । आप काम और परिवार में संतुलन बना पाएंगे। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आसपास के सभीडरें, परिवार संबंधित रिश्तों में किया निवेश आपको आत्मसंतुष्टि और आत्मविश्वास भी देगा लोगों पर रहेगा।
करियर - आपका कैरियर सफलता की ओर बढ़ रहा है।
लव - पार्टनर से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा।
हेल्थ - गर्म चीजों से बचे रहें।

  • मिथुन - 5 OF CUPS

जो बीत गया है, उसके बारे में अफसोस करके कुछ हासिल नहीं होगा। वैसे ही जो आपने हासिल किया था, वह भी अभी भूतकाल है। पिछली बातें, चाहे जीत की हो या हार की, आपको उन्हीं बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ना है और आगे बढ़ने के लिए आपको नए दृष्टिकोण की जरूरत है। परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय की वजह से जीवन में काफी बदलाव आना संभव है। नए काम को नई ऊर्जा और उत्साह से शुरू करें।
करियर - जमीन से जुड़े व्यवहार करने वालों को नुकसान हो सकता है।
लव - रिलेशनशिप की असफलता से बाहर निकलने का प्रयत्न करें।
हेल्थ - शारीरिक बीमारी ठीक होगी।

  • कर्क - THE HIEROPHANT

शिक्षण संबंधित काम आपको पसंद भी है और उसमें आपको तरक्की आसानी से मिलेगी। परिवार के सदस्य आज अपनी समस्या का समाधान आपकी मदद से निकालने की कोशिश करेंगे। आज आपको अध्यात्म में आनंद मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए आज किसी से हुआ परिचय से जीवनसाथी मिलने की संभावना है। ज्ञान हासिल करना और ज्ञान बांटना दोनों कामों में सफलता मिलेगी।
करियर - अपने विषय संबंधित उच्च शिक्षण के लिए प्रयास करें।
लव - मनचाहे व्यक्ति से विवाह तय होने की संभावना।
हेल्थ - सेहत में सुधार रहेगा।

  • सिंह - 5 OF PENTACLES

आर्थिक स्थिति में आई स्थिरता आपको पैसों के विषय में थोड़ा चिंतित करा सकती है। परिवार पर पैसा खर्च होगा, लेकिन यह पैसा योग्य बातों पर खर्च होगा। परिवार का सदस्य आपका आर्थिक भार बांटने की कोशिश करेगा। आपको जीवन में बदलाव की जरूरत है। आप क्या चाहते हैं और परिस्थिति किस दिशा में जा रही है, इसका अभ्यास भी जरूरी है। परिवार की जिम्मेदारी निभाने से आत्मसंतुष्टि होगी। व्यक्तिगत बातों पर भी गौर करें।
करियर - नौकरी बदलने की आवश्यकता है।
लव - परिस्थिति चाहे जैसी भी हो पार्टनर का सहयोग मिलता रहेगा।
हेल्थ - त्वचा विकार ठीक होने में वक्त लगेगा।

  • कन्या - 8 OF SWORDS

आज परिस्थिति से सामना आपको अकेले करना पड़ेगा। परिवार से जुड़ी उलझनें बढ़ सकती हैं। चाह कर भी आप खुद की बात नहीं मना पाएंगे। इसी बात से रिश्तों में तनाव रहेगा। आप अपने अंदर जो बदलाव चाहते हैं, उसे करने के लिए मेहनत और विचारों में बदलाव लाना जरूरी है। आप के खिलाफ बोली हुई बातों का असर आप पर गहरा हो सकता है। याद रहे किसी व्यक्ति ने आप के प्रति दर्शाया विचार आप की मूल छवि नहीं है, इसीलिए ऐसे विवादों से दूर रहें।
करियर - काम में उत्साह और रस कम होगा।
लव - आपसी मनमुटाव मिटाने के लिए वक्त लगेगा।
हेल्थ - सर दर्द माइग्रेन। दिन की शुरुआत में तकलीफ देगा

  • तुला - THE WHEEL OF FORTUNE

पुराना खोया हुआ अवसर फिर से मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और प्रगति प्राप्त होगी। आपकी पत्नी के सहयोग से काफी सारी बातें, जो परिवार से जुड़ी है, वह सरलता से होंगी। परिवार के सभी सदस्य अपने अपने अपने कार्य में प्रगति करेंगे। कोर्ट का केस आपके पक्ष में होने से आपको आर्थिक लाभ भी होगा। बुजुर्गों के अच्छे कर्म का फल आपको प्राप्त होगा।
करियर - चार्टर्ड अकाउंटेंट या वित्तीय क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अद्भुत रहेगा।
लव - काफी प्रयत्नों के बाद आज आपको प्रेम संबंध में प्रगति हासिल होगी।
हेल्थ - पेट दर्द की तकलीफ रात में होगी।

  • वृश्चिक - 2 OF CUPS

आज आपको भागीदार के व्यवसाय के लिए कोई सामने से मौका दे सकता है। ऐसे व्यवसाय में आप आर्थिक निवेश बिना किए काम को स्वीकार करें। परिवार से अलग हुए व्यक्ति फिर से परिवार के करीब आएंगे। पुराने मतभेद भूलकर एक नई शुरुआत हो सकती है। परिवार के व्यक्ति जो बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
करियर - व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा
लव - पति पत्नी में चाहे जितना भी बड़ा, झगड़ा क्यों ना हो, बात तलाक तक नहीं जाएगी।
हेल्थ - नेचुरल पद्धति का प्रयोग स्वास्थ्य के सुधार में महत्वपूर्ण होगा।

  • धनु - ACE OF CUPS

संतान की प्रगति से आज विशेष आनंद प्राप्त होगा। आज आप पूरा दिन अपने पुत्र की प्रगति का आनंद लेने में व्यस्त रहेंगे। आपकी मेहनत और संयम का फल आज आपको प्राप्त होगा। व्यक्तिगत बातों के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना भी आपको आनंद दिलाएगी। सत्संग या धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। धर्मस्थल को भेंट देने की आपकी इच्छा जल्दी पूरी होगी। आज आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है, इसलिए आप क्या कामना कर रहे हैं, इस विषय में जागरूक रहें।
करियर - इरिगेशन और एग्रीकल्चर से जुड़े लोगों को अवसर प्राप्त होंगे।
लव - रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
हेल्थ - यूरिन से जुड़ी तकलीफ रात में बढ़ सकती है।

  • मकर - THE HIGH PRIESTESS

आज आपको मन की स्थिरता और अस्थिरता दोनों का अनुभव होगा। आप अपने निर्णय को लेकर उस पर कायम रहेंगे। फिर भी मन की स्थिरता आपको उदास बना सकती है। आज आप पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आसानी से हो सकता है। वाहन धीमी गति से चलाएं। काले और लाल रंग का इस्तेमाल जितना हो सके उतना टाले और महत्वपूर्ण काम को करने से पहले मेडिटेशन या ईश्वर का ध्यान करना, न भूलें।
करियर - मोती और ज्वेलरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा।
लव - स्त्री वर्ग आज पार्टनर से तालमेल नहीं रख पाएंगे।
हेल्थ - साल्ट वॉटर पैर का दर्द कम करने में मदद करेगा।

  • कुंभ - 9 OF CUPS

राशि के नाम की तरह आप में सब कुछ सुरक्षित समा सकता है। आप किसी के भी सीक्रेट अपने अंदर सुरक्षित रख सकते हो, इसीलिए आपका मित्र परिवार आप से जुड़ा रहा है। दूसरों के सिगरेट के साथ-साथ अपने अंदर बहुत सारी व्यक्तिगत बातें भी रखी और यही मानसिक तनाव आप के बढ़ते वजन का कारण है। इसे अनदेखा न करें।
करियर - नौकरी और व्यवसाय कि स्थिरता आपको संतुष्टि देगी।
लव - पार्टनर्स में खेल मेल का वातावरण होगा।
हेल्थ - बढ़ता वजन चिंता का विषय बना रहेगा।

  • मीन - JUDGEMENT

काफी दिनों के बाद आज आपको चैन की नींद प्राप्त होगी। काम और परिवार दोनों में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। यह बदलाव आपको राहत देगा। अभी आपका काम पूरा हुआ नहीं है, इसलिए यह छोटी जीत से आपको काम में ढील नहीं देनी चाहिए। पुराने मित्र से फिर से संबंध अच्छे बनेंगे। आपके सर्कल में आपको सम्मान प्राप्त होगा।
करियर - चिकित्सा क्षेत्र के लोग तनाव का सामना कर सकते हैं।
लव - रिलेशनशिप में सकारात्मक परिवर्तन होगा।
हेल्थ - बालों से जुड़ी समस्या सताएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tuesday rashifal 15 September 2020 daily horoscope in hindi pranita deshmukh dainik rashifal rashifal in hindi daily horoscope


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done