
शुक्रवार, 25 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में खासी सफलता देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों के लिए पारिवारिक तनाव और नकारात्मकता हावी होने के योग हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए रह सकती है कुछ कन्फ्यूजन भरी स्थिति, वृष राशि वालों के लिए पारिवारिक मसलों में तनाव का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का रह सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।
- मेष - Mind
आज आपको मन में अपने काम को लेकर जितनी स्पष्टता होगी, उतना ही आपको कन्फ्यूजन का सामना भी करना पड़ेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले आप उससे जुड़े हर पहलु के बारे में अधिक सोच कर आपका भ्रम और बढ़ा सकते हैं और यही भ्रम आपको निर्णय लेने से दूर रखेगा। आपकी यह बात से परिवार में थोड़ी परेशानी हो सकती है और पल-पल निर्णय बदलने की वजह से आप भी अपने लक्ष्य और काम से थोड़े विचलित रहेंगे।
करियर - यदि आप मार्केटिंग व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने ग्राहक से मिलने से पहले उन के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
लव - आपके मन की परिस्थिति समझने के लिए आपके पार्टनर अपनी पूरी कोशिश लगाएंगे।
हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भोजन का सेवन अधिक मात्रा में न करें।
- वृषभ - Laziness
आज काम के व्यस्तता के बावजूद भी आपको अपने लिए वक्त निकालना आसान रहेगा। आपके अधिकतर काम आज किसी और को सौंप देने की वजह से जल्दी हो जाएंगे या आप किसी की मदद भी पा सकते हैं। परिवार के साथ बिताया वक्त आपको मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ बना सकता है। यदि परिवार में से कोई आपकी बात नहीं मान रहे हैं तो उनके विचार के दृष्टिकोण को थोड़ा महत्व दें।
करियर - शारीरिक और मानसिक मेहनत का फल तुरंत मिलेगा।
लव - पार्टनर के साथ थोड़ा समय शांति से गुजारने की जरूरत होगी।
हेल्थ - मीठे पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में न करें।
- मिथुन - Compromise
आज आप भौतिक विचारों में जितने उलझे रहेंगे, उतने ही आप दान धर्म के काम को लेकर भी उलझे रहेंगे। आपके स्वभाव में आज आपको विरोधाभास नजर आ सकता है। जो व्यक्ति आपको प्रिय है, उसकी तारीफ और निंदा भी आप ही करेंगे। इसलिए, अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझ कर करें, वरना रिश्ते में कटुता आ सकती है।
करियर - आज आपके काम करने की इच्छा होगी लेकिन आलस का भी प्रभाव उतना ही होगा
लव - पार्टनर्स एक दूसरे को काम के लिए प्रेरणा देने में सफल रहेंगे।
हेल्थ - जीवन शैली में बदल और व्यायाम की जरूरत होगी।
- कर्क - FRIENDLINESS
आपकी अधिकतर समस्याओं का हल आपको मित्र द्वारा ही मिलेगा। व्यवहार के बारे में आपकी स्पष्टता और काम से जुड़े लग्न भी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। काम के प्रति नया उत्साह महसूस होगा। प्रगति की वजह से काम आप और निष्ठा से करेंगे। परिवार के साथ बिताया समय आनंद देगा। आपसे परिवार के छोटे सदस्य आपको नया दृष्टिकोण दे सकते हैं।
करियर - काउंसलिंग से जुड़े लोग अपना व्यवसाय और आगे बढ़ा सकते हैं।
लव - पार्टनर के साथ आप मन से जुड़े रहने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ - मानसिक तनाव की वजह से शरीर में थोड़ा असंतुलन महसूस होगा।
- सिंह - MOMENT TO MOMENT
आज आप सारी जिम्मेदारियों का भार लेने में सफल रहेंगे। अपने एक काम को अंजाम देने के बाद ही दूसरे काम में हाथ डालें, परिवार के बुजुर्ग आपके मार्गदर्शक रहेंगे। परिवार और उनके अनुभवों से आप अपने जीवन को आसान और सफल बनाने का प्रयास जारी रखेंगे। युवा अपने करियर को लेकर निर्णय बार-बार बदल सकते हैं, इसीलिए महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। या आज का लिया हुआ निर्णय आप का अंतिम निर्णय है, ऐसा ना सोचें।
करियर - वरिष्ठ अधिकारियों को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
लव - जब तक आप अपने मन में लव लाइफ या पार्टनर को लेकर स्पष्ट नहीं है तब तक अपनी भावनाओं को किसी के सामने व्यक्ति ना करें।
हेल्थ - वात प्रकृति बढ़ने की वजह से आपको चंचलता महसूस होगी।
- कन्या - RECEPTIVITY
आज आपको अपने ग्रहण क्षमता पर काम करने की अधिक आवश्यकता है। मेहनत करने से आप पीछे हटते नहीं हैं, लेकिन चीजों को सीखने की क्षमता ना होने के कारण आपकी मेहनत के बावजूद भी आपको मनचाहा फल नहीं मिलता है। अपना अधिक समय मेडिटेशन या अपने नकारात्मक विचारों को मिटाने में लगाएं। उचित फल की प्राप्ति आपको शाम तक मिल जाएगी।
करियर - काम के बारे में सुव्यवस्था स्थापन करने में आज आप सफल रहेंगे।
लव - आपका पार्टनर आपके आध्यात्मिक प्रगति के लिए कारक रहेंगे।
हेल्थ - नींद ठीक से ना होने के कारण आपको थकान महसूस होगी।
- तुला - GUIDANCE
जीवन में आए कुछ बदलाव के कारण आपको काम की गति धीमी लगेगी।यदि आप कोर्ट कचहरी के मामले से जुड़े हैं तो उचित व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करना होगा। लोगों से मिली झूठी तारीफ आप का अहंकार बढ़ा सकती है। किसी के भी साथ अपने वैवाहिक जीवन के बारे में चर्चा ना करें। आज आपको आपका काम सरलता से और अधिक आसानी से कर ने का मार्ग भी प्राप्त होगा।
करियर - आपको काम ,व्यवसाय बढ़ाने की संधि भी प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नए तरीकों का प्रयोग करें।
लव - जीवन साथी से आपको सहायता मिल सकती है।
हेल्थ - अधिक से अधिक फल और कच्ची सब्जियों का सेवन आपकी उर्जा बनाए रखेगा।
- वृश्चिक - SLOWING DOWN
आज दिन की शुरुआत में आपको उत्साह और ऊर्जा की भी कमी महसूस हो सकती है। आप को परिवार से मिले मानसिक दबाव की वजह से भी काम की गति धीमी होगी। निर्णय लेते समय आपको अपनी भावनाओं को या परिवार के लोगों की भावनाओं को महत्व देना है, यह तय करना पड़ेगा।
करियर - आपके काम में किसी और का टांग अड़ाना काम के लिए रुकावट बन सकता है।
लव - किसी निर्णय के बारे में पार्टनर का साथ ना मिलने की वजह से मन में कटुता उत्पन्न हो सकती है।
हेल्थ - अगर आप बढ़ते वजन की वजह से चिंतित है तो उसका कारण ढूंढने की कोशिश करें।
- धनु - HARMONY
आज आपको मन की शांति और जीवन की हर बात में प्रगति महसूस होगी। जिन लोगों की आपको आज तक सहायता नहीं मिल रही थी, वह लोग आपके पक्ष में होंगे। आप की आर्थिक परेशानी और चिंता पिता की सहायता से दूर होगी। विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान और बढ़ाने की जरूरत होगी।
करियर - अपने काम से जुड़ी कोई मनोकामना आज पूरी होगी
लव - लव लाइफ के बारे में आपका नजरिया बदलने के लिए आप कोशिश करेंगे।
हेल्थ - मानसिक आनंद प्राप्त होने की वजह से स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
- मकर - SILENCE
आप के गुस्से पर काबू पाना आपको आज बेहद जरूरी होगा। अपने मन से कटुता को कम करने के लिए विपश्यना या मौन व्रत का पालन करें। दिन के अंत तक आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। परिवार के हर सदस्य के निर्णय को अपने काबू में रखने की जिद आपकी उनसे दूरी बनाए रखेगा। चांदी के धातु का प्रयोग आपको मनशांति देने में मदद करेगा।
करियर - वरिष्ठ द्वारा किया भेदभाव आपका काम के प्रति उत्साह कम करा सकता है।
लव - पार्टनर द्वारा बोली हुई हर बात का छिपा अर्थ निकालने की कोशिश ना करें।
हेल्थ - मानसिक बेचैनी नींद पर असर कर सकती है।
- कुंभ - COUNSIOUSNESS
आपको अपने निर्णय, विचार, कृति के बारे में और जागरूक होने की आवश्यकता है। आपकी यही जागरूकता आपका पारिवारिक जीवन और व्यवहारिक जीवन प्रगति के पथ पर लाने के लिए मदद करेगा। मेहनत और लगन होने के बावजूद भी सकारात्मक ऊर्जा का अभाव आप को प्रगति से रोकता है। इसीलिए, अपने आध्यात्मिक जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें।
करियर - आपका सहयोग आपके सहकर्मियों के लिए आज मायने रखेगा।
लव - पार्टनर का आज पूरा ध्यान आपको मिलेगा।
हेल्थ - पानी का प्रयोग उचित मात्रा में करें।
- मीन - TURNING INN
बात चाहे जीवन से जुड़ी हो या व्यवहार से किसी भी बात का निर्णय लेने के लिए टाला टाल ना करें। जिंदगी नई बातों को सीख कर और पुरानी बातों को भुलाकर या आदतों को सुधार कर ही बेहतर बना सकते हैं। इसी द्वारा आपको जीवन के प्रति सकारात्मकता प्रदान हो सकती है। यही सकारात्मकता आपको कठिनाइयों से जूझने में और उनको सफलता से सुलझाने में मददगार होगी।
करियर - काम से जुड़े योजना बनाने के लिए किसी की सहायता लें।
लव - पार्टनर से जुड़ी अपेक्षा को अच्छी तरह से परखें।
हेल्थ - आंखों और त्वचा से जुड़ी एलर्जी सता सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via