
शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन कई मामलों बहुत शानदार परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों के लिए जीवन साथी के सहयोग सफलता मिलने का समय है। कुछ लोगों को अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना होगा। वहीं, 3 राशियों के लिए समय साधारण रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए नौकरी में कुछ परिवर्तन के हैं संकेत, वृष राशि वालों के लिए जीवनसाथी की सहायता करने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए पारिवारिक मतभेद वाला हो सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।
- मेष - EIGHT OF CUPS
बीती बातों को भूलाकर आगे बढ़ने का समय है। आपके लिए आज मन से किसी को माफ करके आगे बढ़ने वाला दिन है। बचपन में घटी घटनाओं को बार-बार न परखें, आपको मिली सीख का इस्तेमाल करें। जो हाथ से छूट गया है, उसे बदल नहीं सकते, लेकिन अपने कर्म से भविष्य को आप जरूर बदल सकते हैं।
करियर - नौकरी में बदलाव तकलीफ दे सकता है।
लव - पार्टनर के साथ जीवन में बदलाव का प्रयास होगा।
हेल्थ - स्वास्थ्य में बदलाव दिखेगा।
- वृषभ - STRENGTH
इच्छाशक्ति के सहायता से अनुकूल परिस्थितियां प्राप्त करेंगे। शरीर में हो रहे बदलाव चिंता का कारण हो सकते हैं। अस्वस्थता महसूस होने के बावजूद भी आप अपने लक्ष्य को दूर नहीं होने देंगे। मन की गंभीरता और लगन से आप दूसरों के लिए उदाहरण स्थापित कर सकते हैं। आग और गर्म चीजों से बचे रहें।
करियर - वरिष्ठों की मर्जी बनी रहेगी।
लव - पार्टनर को मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है।
हेल्थ - शरीर में किसी ना किसी प्रकार दर्द होता रहेगा।
- मिथुन - THE HERMIT
मन के खिलाफ बातें होने की वजह से नाराजगी रहेगी। दूसरों से मिली टिप्पणी से आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। जितना वक्त आप सोच विचार में लगाएंगे, उतनी तकलीफ बढ़ेगी। इसलिए सुनो सबकी, करो अपने मन की। परिवार के साथ भी मतभेद हो सकता है। बातों को गहराई से देखने का समय नहीं है।
करियर - काम की जगह बेवजह सलाह देना टालें।
लव - लव लाइफ को लेकर चिंता बनी रहेगी ।
हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- कर्क - EMPRESS
अपने अंदर की फेमिनाईन एनर्जी से जुड़े रहने की कोशिश करें। दोपहर 12 बजे के बाद समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा। अपने शरीर स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें। आपका लक्ष्य पाने के लिए और उस पर मेहनत करने के लिए आप तैयार हैं, लेकिन सेहत के साथ ना देने की वजह से प्रोडक्टिविटी में कमी हो सकती है।
करियर - अपने काम में आप जल्दी उच्च स्थान पर जा सकते हैं।
लव - लव लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
हेल्थ - सूर्य नमस्कार से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
- सिंह - THE CHARIOT
यात्रा से जुड़े निर्णय में बदलाव आ सकता है। यदि यात्रा व्यक्तिगत काम के लिए है तो मानसिक क्लेश का सामना होगा और काम संबंधित यात्रा में सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवन से जुड़ी प्रगति प्राप्त करने के लिए मन में स्थिरता लाना आवश्यक होगा। आपकी काबिलियत पर उठाए प्रश्न की वजह से आप अशांत बन सकते हैं। आपको जवाब अपनी सफलता से ही देना होगा।
करियर - काम में प्रगति के बावजूद भी उचित श्रेय प्राप्त नहीं होगा।
लव - आपसे अलग स्वभाव के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
हेल्थ - कंधे और गर्दन से जुड़ा दर्द सता सकता है।
- कन्या - SIX OF SWORDS
काम और जिम्मेदारी के तनाव की वजह से मन में बेचैनी होगी। काम में हो रही धीरे-धीरे प्रगति आपके संयम की परीक्षा लेगी। लोगों का साथ मिलने के बावजूद भी आपको अकेलापन सताएगा। खराब मूड का असर दूसरों पर ना होने दें। खासकर के परिवार के बच्चों पर। मन की शांति और समाधान के लिए माइंडफूलनेस प्रैक्टिस करें।
करियर - नौकरी करने वालों को नये प्रोजेक्ट से फायदा मिलेगा।
लव - पार्टनर की वजह से चिंता बनी रहेगी।
हेल्थ - रीढ़ की हड्डी से जुड़े व्यायाम करें।
- तुला - KING OF CUPS
आसपास के वातावरण का असर आपकी ऊर्जा पर हो रहा है। नेगेटिव बातें करने वालों से दूर रहें। यदि आप औरों की सहायता करने की स्थिति में नहीं हैं, तो अपने आपको ऐसी स्थिति से दूर रखें। हर बार आपके मार्गदर्शन और मदद देने की इच्छा आपका नुकसान करा रही है। व्यक्तिगत जीवन की अनदेखी ना होने दें।
करियर - मन में बसा डर काम में प्रगति करने से रोक सकता है।
लव - पार्टनर से हो रहा मतभेद चिंता बढ़ाएगा।
हेल्थ - कफ की समस्या सता सकती है।
- वृश्चिक - TEMPERANCE
व्यक्तिगत अनुभव का उपयोग औरों के लिए मार्गदर्शक होने में करें। दूसरों की सहायता करते समय आपको मानसिक आनंद और अपनी समस्या का हल भी मिलेगा। जीवन में समाधान रखने की वजह से प्रगति भी आसानी से प्राप्त होगी। काम के प्रति फोकस बना रहेगा। मूड में बार-बार बदलाव आने की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
करियर - साइंस के विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।
लव - अविवाहित लोग विवाह के लिए प्रयत्न जारी रखें।
हेल्थ - सूर्य की साधना से सेहत में सुधार होगा।
- धनु - EIGHT OF SWORDS
काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। जब तक कार्य पूर्ण नहीं होता, तब तक आपको बेचैनी महसूस होगी। यदि काम में जरूरत से ज्यादा देर लग रही हो या बिना कारण काम रुक रहे हो तो काम की जगह कर्पूर जलाएं, सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार से संबंधित विवाद सुलझने लगेंगे। थोड़ी आर्थिक चिंता सता सकती है।
करियर - किसी के मार्गदर्शन से काम को दिशा प्राप्त होगी।
लव - पार्टनर का साथ महत्वपूर्ण होगा।
हेल्थ - एसिडिटी से सर दर्द हो सकता है।
- मकर - FOUR OF WANDS
काम और व्यक्तिगत बातों में अचानक सकारात्मक बदलाव दिखेगा। आपका सपना साकार होते हुए देख आपके साथ परिवार को भी आनंद प्राप्त होगा। अविवाहित लोग मनचाहे व्यक्ति से विवाह तय होने की खुशियां मना सकते हैं। प्रॉपर्टी की डील या कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में होगा। मीडिया से जुड़े लोग प्रगति करेंगे।
करियर - व्यापार में आर्थिक फायदा होगा।
लव - पार्टनर के साथ की वजह से प्रगति प्राप्त होगी।
हेल्थ - हड्डी से जुड़े दर्द में राहत मिलेगी।
- कुंभ - TWO OF SWORDS
हर बात में हो रही दुविधा चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती है। आज आपको अपने विचारों को दूर रख कर दूसरों के हिसाब से निर्णय लेना पड़ सकता है। लोगों के मत को महत्व देना, आपको खुद को ना कहने के बराबर लग सकता है। कुछ बातों में पीछे हट जाने में आपकी भलाई होगी। परिवार के बुजुर्गों की मनमानी से तनावपूर्ण वातावरण रहेगा।
करियर - काम से जुड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें।
लव - पार्टनर में एकमत ना होने की वजह से निर्णय देरी हो सकती है।
हेल्थ - आंखों से जुड़ी तकलीफ होगी।
- मीन - KNIGHT OF SWORDS
अपनी बातें और निर्णय की वजह से दूसरों के साथ आप खुद को भी ठेस पहुंचा रहे हैं। बदले की भावना आपका नुकसान करा सकती है। भूतकाल से जुड़े व्यक्ति फिर से परिचय में आने की वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना हो सकता है। आपने कही बातों को किसी और तरीके से पेश किया जा सकता है। गॉसिप से दूर रहें।
करियर - काम से जुड़े लोगों से व्यक्तिगत बातों के लिए आर्थिक व्यवहार न करें।
लव - पार्टनर की गलतियों को नजरअंदाज ना करें।
हेल्थ - गैस्ट्रिक ट्रबल का प्रभाव शरीर पर रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via