
रविवार, 18 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को जॉब से जुड़े मामलों में नई सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों को जीवन साथी से संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन कुछ संघर्ष से भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए जॉब सिक्योरिटी की चिंता रहने का हो सकता है दिन, वृष राशि वालों को आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए जिम्मेदारियां बढ़ने का रह सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।
- मेष - FOUROF SWORDS
समस्या चाहे जीवन से जुड़ी हो या आपके व्यक्तिगत बातों से जुड़ी हर समस्या का समाधान हमें प्रार्थना द्वारा जरूर मिल सकता है। आज अपना वक्त चिंता में अधिक व्यस्त ना करते हुए सॉल्यूशन ढूंढने पर लगाए प्रार्थना से आपको विश्वास मिलेगा और प्रैक्टिकल रह कर सोचने से समस्या का हल होगा।
करियर - जॉब सिक्योरिटी की चिंता रहेगी।
लव - पार्टनर द्वारा पूरा सहयोग मिलेगा ।
हेल्थ - अधूरी नींद या नींद में हुए डिस्टरबेंस की वजह से थकान महसूस होगी।
- वृषभ - SIX OF WANDS
जीवन से जुड़ी समस्याओं को रिएक्ट होना और रिस्पॉन्ड करना यह फर्क समझना जरूरी होगा। आर्थिक समस्या का निवारण करने के लिए कदम उठाएं, किसी और से सहायता मिलने की अपेक्षा न रखें। पिताजी के साथ वाद विवाद उत्पन्न हो सकते हैं लेकिन इसका रिश्ते पर असर नहीं होगा।
करियर - युवाओं को काम से जुड़े अवसर प्राप्त होंगे।
लव - अधिक चिंता के कारण रिलेशनशिप के बारे में भी मन में नकारात्मक विचार आएंगे।
हेल्थ - डायबिटीज की वजह से सेहत में थोड़ा बदलाव आ सकता है।
- मिथुन - KNIGHT OF SWORDS
आपको मिल रहे अधिकार के साथ-साथ आपके ऊपर जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। मित्रों और परिवार द्वारा सहयोग पूरा होगा। फिर भी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने का स्ट्रेस सताएगा। चिंता से केवल आपकी क्षमता घटेगी लेकिन खुद पर रखा विश्वास और अपनी मेहनत से आज आप काफी आगे बढ़ सकते हैं। परिवार से जुड़ी बातें पूरी तरह से जान लें।
करियर - अपने काम में और निष्णात बनने के लिए प्रयत्न करते रहे।
लव - विवाह से जुड़ी बातों की वजह से परिवार के साथ मतभेद हो सकता है।
हेल्थ - मसालेदार और तीखा खाना शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है।
- कर्क - PAGE OF PENTACLES
पिछले कुछ दिनों से आपके जीवन में काफी सारे बदलाव आपने महसूस किए होंगे, इसी बदलाव को और बेहतरीन बनाने के लिए आपको पारिवारिक जीवन और काम में संतुलन लाना होगा। थोड़े यश से आप तुरंत रिलैक्स हो रहे हैं, जब तक आपके लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती तब तक आपको आपको रुकना नहीं है।
करियर - काम से जुड़े बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
लव - अविवाहित लोग विवाह से जुड़े निश्चय पर कायम रहे।
हेल्थ - सेहत के मामलों में समय अच्छा रह सकता है।
- सिंह - KNIGHT OF CUPS
काम में आपको सफलता मिलती रहेगी लेकिन व्यक्तिगत जीवन की बातें आपको सता सकती हैं। खुद आगे होकर बड़ी जिम्मेदारी ना लें। जब तक आप खुद दिल और दिमाग में संतुलन नहीं लाएंगे, तब तक व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी जटिल बातों का सामना करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है, इसीलिए भावनात्मक स्तर पर किसी से मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा।
करियर - सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
लव - अविवाहित लोगों के प्रयत्न को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ - धूल की एलर्जी सता सकती है।
- कन्या - DEATH
मन में बनी दुविधा का जवाब आज आपको मिल सकता है। काम के साथ-साथ अपनी हॉबी को भी थोड़ा वक्त देना जरूरी होगा। आज सारे व्यवहार और काम बिना किसी कि सहायता और रुकावट के आगे बढ़ेंगे। जो आपका उत्साह और विश्वास दोनों बनाए रखेगा। भाई और बहन के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें।
करियर - काम की जगह अच्छा दोस्ती भरा वातावरण रहेगा।
लव - विवाह से जुड़ी बातों में परिवार की सोच और आपकी सोच में फर्क महसूस होगा।
हेल्थ - त्वचा विकार को ठीक करने के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
- तुला - FOUR OF CUPS
काम और पारिवारिक जीवन में आपके मन के अनुसार बदलाव ना होने की वजह से नाराजगी का सामना हो सकता है। किस बात से किस हद तक नाराज रहना है, यह केवल आपका निर्णय होता है, इसलिए ना होने वाली बातों की नकारात्मक साइड पर ध्यान देने से अच्छा होगा कि अपना ध्यान उन पर लगाएं, जो बातें हो रही हैं।
करियर - उच्च पद के अधिकारियों की नौकरी में अचानक से कटौती हो सकती है।
लव - किसी और व्यक्ति की वजह से पार्टनर्स में गलतफहमी हो सकती है।
हेल्थ - दांत और आंखों से जुड़ी समस्या सताएगी।
- वृश्चिक - THE HIGH PRIESTESS
जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ ना कुछ पीछे छोड़कर ही जाना होता है, जो बातें जीवन से छूट रही हो या भूतकाल से जुड़ी बातों की वजह से आप को भावनात्मक रूप से तकलीफ हो सकती है। साथ ही, लक्ष्य की प्राप्ति का आनंद भी होगा। परिवार के और करीब आने का आपका प्रयास सफल होगा। आपके अंदर का बदलाव देख परिवार के लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा।
करियर - नौकरी में बदलाव की वजह से आपका घर या शहर बदल सकता है।
लव - पति पत्नी मिलकर घर और करियर में संतुलन बना पाएंगे।
हेल्थ - छोटे बच्चों की सेहत थोड़ी चिंता दे सकती है।
- धनु - FOUR OF SWORDS
आपके स्वभाव का गलत फायदा परिवार के व्यक्ति उठा सकते हैं। आर्थिक बातों में जरूरत से ज्यादा जानकारी किसी को भी ना दें। काम के बारे में कुछ निर्णय अंत समय में बदल सकते हैं। मनचाही प्रगति आपको प्राप्त नहीं होगा लेकिन कल के लिए की तैयारी का फायदा आपको जरूर होगा।
करियर - विद्यार्थियों को मेहनत लेने की जरूरत होगी।
लव - पार्टनरद्वारा लिए निर्णय की वजह से आपको तकलीफ का सामना हो सकता है।
हेल्थ -अपचन को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे कामयाब हो सकते हैं।
- मकर - FIVE OF SWORDS
किस बात के बारे में संयम दिखाना है और किस बात की को छोड़ कर आगे बढ़ना है, यह आज आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को मिल रहे नौकरी के अवसर पर पूरी तरह से सजग होकर निर्णय लेना होगा। लोन से जुड़ी समस्या का हल जल्दी प्राप्त होगा।
करियर - काम की जगह तरक्की मिलने में देर हो सकती है।
लव - पति पत्नी का साथ परिवार से जुड़ी आर्थिक समस्या दूर करेगा।
हेल्थ - परिवार के बुजुर्ग मन शांति प्राप्त करने की कोशिश करें।
- कुंभ - KING OF SWORDS
काम के प्रति आपकी रूचि अधिक होगी। भविष्य से जुड़ी योजना पर अमल करने की पूरी कोशिश आज आपकी रहेगी। आपकी इच्छा शक्ति और डेडीकेशन की वजह से मिली हुई संधि का आप सोना बना सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में बन रही व्यस्तता मित्रों से दूरी बना सकती है।
करियर - जटिल प्रश्नों का समाधान आप आसानी से ढूंढ पाएंगे।
लव - पार्टनर को जिम्मेदारियों का एहसास दिलाना जरूरी होगा।
हेल्थ - नींद पूरी होने पर ध्यान दें।
- मीन - THE EMPEROR
काम में हो रही प्रगति आप की आर्थिक चिंता दूर कर सकती है। परिवार से जुड़े वाद-विवाद खत्म होने की वजह से समाधान प्राप्त होगा। विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए सोच सकते हैं। जीवन में आ रही समस्याओं की जड़ ढूंढ कर उस पर काम करने की आवश्यकता होगी।
करियर - मीडिया से जुड़े लोग काम करते समय सावधानी बरतें।
लव - अविवाहित लोगों का विवाह निश्चय होने की आशंका है।
हेल्थ - पाइल्स की तकलीफ ऑपरेशन से दूर हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via