सूर्य 16 नवंबर से वृश्चिक राशि में, मेष और वृष राशि के लोगों को मिल सकती है सफलता - ucnews.in

सोमवार, 16 नवंबर 2020

सूर्य 16 नवंबर से वृश्चिक राशि में, मेष और वृष राशि के लोगों को मिल सकती है सफलता

सोमवार, 16 नवंबर की शाम सूर्य तुला राशि से वृश्चिक में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद सूर्य 15 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा। वृश्चिक सूर्य के मित्र मंगल की राशि है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार कुछ राशियों के लिए सूर्य की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। सूर्य ग्रह से शुभ फल पाने के लिए रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कैसा रहने वाला है...

मेष- आपके लिए सूर्य आठवां हो जाएगा। किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

वृषभ- इस राशि के लिए सातवां सूर्य मंगलकारी स्थिति में रहने वाला है। कार्यों में विशेष लाभ मिल सकता है। काम बढ़ेगा और शासकीय कामों में कामयाबी मिल सकती है।

मिथुन- मिथुन से सूर्य छठी राशि में रहेगा। इस वजह से सफलता तो मिलेगी, लेकिन चिंता बढ़ाने वाला कोई समाचार मिल सकता है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

कर्क- पांचवां सूर्य कार्यों को गति देगा। अटका काम अब पूरा हो सकता है। निकट संबंधियों से लाभ मिलने के योग हैं।

सिंह- चौथा सूर्य आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। कई दिनों से जो समस्याएं चल रही थीं, वे हल हो सकती हैं।

कन्या- इस राशि के लिए सूर्य तीसरी राशि में रहेगा। सूर्य लाभ देने की स्थिति में है। सुखों की प्राप्ति होगी। सम्मान बढ़ेगा।

तुला- आपके लिए सूर्य दूसरा रहेगा। इस ग्रह की वजह से बाधाएं खत्म हो सकती हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक- अब सूर्य इसी राशि में रहेगा। इस वजह से आपके कार्यों में सफलता और मान-सम्मान मिलने के आसार हैं। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कार्य का विस्तार होगा।

धनु- आपके लिए सूर्य बारहवां रहेगा। कुछ परेशानियां बढ़ने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से सावधान रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।

मकर- सूर्य ग्यारहवां रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम सही समय पर पूरे होने लगेंगे। सफलता के साथ ही परिवार में खुशियां भी बढ़ेंगी।

कुंभ- इस राशि के लिए सूर्य दसवां रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम रखें। काम को लेकर लापरवाही न करें।

मीन- आपके लिए सूर्य नौवीं राशि में रहेगा। सूर्य आपके काम में बदलाव कर सकता है। विस्तार होगा। मित्रों से रिश्ते सुखद रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sun in Scorpio from 16 November to 15 December, sun transit in scorpio, surya vrishchik me, surya ka rashifal


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done