रविवार को मेष राशि के लोगों के खर्च में हो सकती है बढ़ोतरी, कर्क राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें - ucnews.in

रविवार, 8 नवंबर 2020

रविवार को मेष राशि के लोगों के खर्च में हो सकती है बढ़ोतरी, कर्क राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें

टैरो कार्ड्स के मुताबिक रविवार, 8 नवंबर को मेष राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। वृष राशि के लोगों को धैर्य के साथ काम लेना होगा, वरना बाधाएं बढ़ सकती हैं। कर्क राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन...

मेष - ACE OF PENTACLES

आज दिनभर जरूरत से अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन यह खर्चा आपके जीवन को बेहतरीन बनाने के लिए होगा। घर के लिए बड़ी चीज की खरीदारी हो सकती है। दिन की शुरुआत में भले ही पैसों की चिंता बनी होगी, लेकिन आपकी जरूरत पूरी करने के लिए पैसा अवश्य उपलब्ध होगा।

करियर: करियर में आर्थिक स्तर पर सुधार न होने की वजह से चिंता बढ़ सकती है।

लव: पार्टनर की सेहत के बारे में चिंता बनी रहेगी।

हेल्थ: एसीडिटी और उल्टी जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 2

वृषभ - KING OF SWORDS

परिवार के प्रति आपकी जागरूकता ना होना और अपनी जिम्मेदारियों से मुंह फेर लेने की वजह से आपके पिताजी की चिंता बढ़ सकती है। पिताजी के साथ हो रहे वाद विवाद में अपनी गलतियों को मान लेने में ही आपकी भलाई होगी। बड़े व्यक्ति द्वारा मिल रही सलाह के बारे में सोचें। केवल अपने अहंकार को बनाए रखने के लिए आज आप गलत मार्ग पर चल सकते हैं। अपने निर्णय के बारे में सतर्क रहें।

करियर: परमानेंट काम ढूंढने की कोशिश सफल होगी।

लव: रिलेशनशिप के प्रति आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।

हेल्थ: शरीर में वात बढ़ने की वजह से बदन का दर्द सता सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 4

मिथुन - ACE OF CUPS

आपके जीवन में बदलाव दिखने के बावजूद भी आप उससे खुश नहीं हो पा रहे हैं, इसका मतलब आपको अपने लक्ष्य के बारे में और जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण सकारात्मक घटनाओं में भी आप नकारात्मक बातें आप ढूंढ रहे हैं। मन की नकारात्मकता दूर करने के लिए मेडिटेशन और थेरेपी की सहायता लें।

करियर: काम संबंधित नए अवसर अचानक से प्राप्त होंगे।

लव: रिलेशनशिप के प्रति मैच्योरिटी बढ़ाने के लिए परिस्थिति और पार्टनर के स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है।

हेल्थ: साइनस या एलर्जी की वजह से सर्दी सता सकती है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर : 3

कर्क - TWO OF CUPS

आपको अपने व्यक्तित्व से जुड़ी पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। भूतकाल के बारे में अवलोकन करते समय आप पिछली घटी घटनाओं के बारे में सोच कर अपने अंदर अधिक गिल्ट पैदा कर रहे हैं। जिसका असर आपकी मानसिकता पर हो रहा है इसलिए खुद को क्षमा करके आगे बढ़ना सीखना होगा।

करियर: काम संबंधित भागीदारी आपके लिए लाभदायक नहीं है।

लव: आपके रिलेशनशिप के बारे में आपको क्लेरिटी आएगी।

हेल्थ: शरीर में खून की वजह से हो रही समस्याएं दूर होने लगेगी।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 5

सिंह - NINE OF SWORDS

परिवार की तरफ से किसी बात के लिए आप पर दबाव बढ़ेगा। जो आपके आत्मविश्वास और जीवन शैली पर असर कर सकता है। लोगों को खुश करने के लिए अपनी बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किल होगा। मित्र और परिवार द्वारा भी आपको नाराजगी मिल सकती है।

करियर: मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा करना मुश्किल होगा।

लव: अपनी अपेक्षा अनुसार जीवन साथी पाने के लिए खुद में बदलाव लाना जरूरी है।

हेल्थ: पीठ और रीड की हड्डी सता सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर: 6

कन्या - KNIGHT OF SWORDS

आप भले ही भावनात्मक रूप से सबल बन रहे हैं, लेकिन दूसरे लोग भी आपकी तरह ही सबल होंगे, यह जरूरी नहीं है। इसलिए बात करते समय उनकी भावनाओं को ध्यान रखना होगा। आपकी कठोर वाणी की वजह से करीबी व्यक्ति को ठेस पहुंच सकती है। जिसका असर रिश्तों पर भी होगा। आप परिस्थितियों से जुड़ी सच्चाई बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम बात को किस तरह से कहते हैं, यह मायने रखता है।

करियर: काम पर आपका प्रभाव दिखेगा।

लव: रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ बातों के बारे में आपको संयम रखना जरूरी होगा।

हेल्थ: लो बीपी की वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर: 8

तुला - THREE OF SWORDS

अपयश की भावनाओं में बदल नजर आएगा। आपको काम में सफलता क्यों नहीं मिली और यही अनुभव दोबारा ना हो इस बारे में क्या करना है, ये बात आपको पता चलेगी। आपके काम के बारे में आपको पूरा ज्ञान होने के बावजूद भी आपकी कार्यक्षमता कम है, इस बात पर ध्यान दें।

करियर: अल्टरनेट मेडिसिन या थेरेपी से जुड़े लोगों को अपने विषय के बारे में और ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता है।

लव: पार्टनर्स में मतभेद कम होने लगेंगे।

हेल्थ: बीपी से जुड़ी तकलीफ को नजरअंदाज ना करें, वरना बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर : 7

वृश्चिक - FOUR OF SWORDS

परिवार संबंधित और व्यक्तिगत बातों में भी अपयश देखना आपको भावनात्मक रूप से कमजोर बना रहा है। अपना फोकस और बढ़ाने के लिए मेडिटेशन और लक्ष्य प्राप्ति की प्रार्थना करने पर ध्यान दें। काम के साथ-साथ आपको मानसिक और शारीरिक स्तर पर ध्यान रखना जरूरी होगा।

करियर: कम वक्त पर ना होना आप की चिंता बढ़ा सकता है।

लव: शादी संबंधित निर्णय लेना अभी टाले।

हेल्थ: अधिक तनाव की वजह से शरीर में कुछ ना कुछ तकलीफ होती रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

धनु - TEN OF CUPS

पारिवारिक सुख की प्राप्त होगी। अविवाहित लोगों का विवाह जल्दी तय होने की आशंका है। आपके लिए हुए निर्णय में पूरे परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी व्यक्ति को आर्थिक रूप से फायदा होगा। बच्चों के जीवन में हो रही प्रगति का आनंद माता-पिता ले पाएंगे।

करियर: काम को और बेहतरीन तरीके से करने के प्रयत्न जारी रखें।

लव: पार्टनर एक दूसरे के काम को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देंगे।

हेल्थ: शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से माउथ अल्सर की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: ब्राउन

लकी नंबर: 3

मकर - QUEEN OF SWORDS

अनेक विषयों के बारे में सोचने की वजह से आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। आज लोगों पर विश्वास रखना भी आपके लिए मुश्किल होगा। पैसों से जुड़े पुराने व्यवहार प्रगति की ओर बढ़ेंगे। लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ने के बावजूद भी गहरे संबंध बना पाना आपके लिए मुश्किल होगा।

करियर : काम की नई जगह या नए प्रोजेक्ट के लिए तबादला हो सकता है।

लव: पार्टनर के व्यक्तित्व को सही तरीके से जानना आपके लिए कठिन हो सकता है।

हेल्थ: बच्चों के सेहत की चिंता सता सकती है।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर: 1

कुंभ - KNIGHT OF WANDS

दिन की शुरुआत में काम को गति प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद का समय ठीक रहेगा। सरकारी कामों में प्रगति दिखेगी, जो बातें काफी दिनों से रुकी हुई थीं, उन बातों की तरफ ज्यादा ध्यान ना दे। परिवार के लोगों को बच्चों की पढ़ाई की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

करियर: युवाओं को मनचाहे क्षेत्र में काम करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

लव: शादी से जुड़े निर्णय को किसी के भी दबाव में आकर ना लें।

हेल्थ: कमर का दर्द सता सकता है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 5

मीन - FIVE OF SWORDS

आपकी समस्याओं का हल मिलने के बावजूद भी आप उन पर काम नहीं कर पाएंगे। मन की चंचलता कम करके फोकस बढ़ाने का प्रयास करना होगा। आपकी जिद और निर्णय बदलने की वजह से परिवार के व्यक्ति आपका साथ छोड़ सकते हैं।

करियर: बड़ा काम मिलने से समय प्रगति होगी, लेकिन काम की शुरुआत के लिए देरी हो सकती है।

लव: आपके द्वारा रखे हुए लव प्रपोजल को नकारा जा सकता है।

हेल्थ: शरीर में हार्मोन्स की गड़बड़ी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 5

ये भी पढ़ें...

जब लोग तारीफ करें तो उसमें झूठ खोजिए, अगर आलोचना करें तो उसमें सच की तलाश कीजिए

जीवन साथी की दी हुई सलाह को मानना या न मानना अलग है, लेकिन कभी उसकी सलाह का मजाक न उड़ाएं

कन्फ्यूजन ना केवल आपको कमजोर करता है, बल्कि हार का कारण बन सकता है

लाइफ मैनेजमेंट की पहली सीख, कोई बात कहने से पहले ये समझना जरूरी है कि सुनने वाला कौन है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shaniwar ka taro rashifal, 8 november ka rashifal, aaj ka rashifal, tarot rashifal for saturday, Saturday Horoscope


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done