मेष राशि के लोग 14 दिसंबर को सतर्क रहकर करें काम, वृष राशि के लोगों को मिलेगी सफलता - ucnews.in

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

मेष राशि के लोग 14 दिसंबर को सतर्क रहकर करें काम, वृष राशि के लोगों को मिलेगी सफलता

टैरो कार्ड्स के अनुसार सोमवार, 14 दिसंबर को मेष राशि लोग सोच-समझकर काम करें। सतर्क रहें। वृष राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन सोमवार...

मेष - FOUR OF CUPS

आज का अधिक समय सोच विचार करने में और परिस्थिति के बारे में अवलोकन करके आगे बढ़ने की योजना होगी, लेकिन यह योजना बनाते वक्त आपको प्रैक्टिकल ही रहकर विचार करने होंगे। सतर्क रहकर काम करें। भावनात्मक रूप से आपके उलझन में बढ़ रही है, जिसकी वजह से छोटी बातों में भी आपको बड़ी समस्या ही नजर आ रही है।

करियर: कम संबंधित बातों में आपका मन नहीं लगेगा।

लव: पार्टनर से दूर रहना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है।

हेल्थ: शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और मेडिटेशन की जरूरत होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर: 1

वृषभ - EIGHT OF WANDS

आज का दिन सुख से सुख शांति भरा होगा। आपके काम आप की योजना और अपेक्षा अनुसार होंगे, जिसकी वजह से मन पर बना तनाव कम होगा। आर्थिक परिस्थिति में सुधार दिखेगा। आगे बढ़ते रहने की आपकी चाहा बढ़ने की वजह से आपके द्वारा किए गए प्रयत्न भी बढ़ेंगे, जिसकी वजह से आपको आसानी से प्रगति प्राप्त होगी।

करियर: सभी काम वक्त पर पूरे होंगे।

लव: पार्टनर द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर : 7

मिथुन - SIX OF CUPS

किसी प्रिय व्यक्ति के साथ अचानक से मुलाकात होने की वजह से मन को प्रसन्नता मिलेगी। भावनात्मक रूप से आप अधिक स्थिर महसूस करेंगे, जिसकी वजह से लोगों के साथ संबंध सुधारने में आपको मदद मिलेगी। घर में सुख शांति भरा वातावरण रहेगा।

करियर: काम की जगह आपको प्रशंसा मिल सकती है।

लव : पार्टनर के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

हेल्थ: शारीरिक तकलीफ से कम होने लगेगी।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 6

कर्क - KNOGHT OF SWORDS

यदि आपको जीवन में प्रगति चाहिए तो आप के निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाना होगा। जल्दी निर्णय लेने के साथ-साथ निर्णय आपके सही भी होना जरूरी है। किसी एक बात को तय कर आगे बढ़ते रहना होगा। हर विषय में अधिक सोच-विचार करने की वजह से आप महत्वपूर्ण वक्त गंवा रहे हैं।

करियर: कम संबंधित उत्साह बढ़ेगा।

लव: लव लाइफ में सुधार लाने के लिए प्रयत्न करने होंगे।

हेल्थ: सेहत संबंधित समस्याएं कम होने की वजह से काम करने का उत्साह भी बढ़ेगा।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर : 4

सिंह - QUEEN OF CUPS

आपके आसपास की परिस्थिति का अवलोकन करने की वजह से आपको भावनात्मक रूप से कमजोरी महसूस होगी। हर व्यक्ति के प्रति कुछ ना कुछ आपकी तकरार होने की वजह से हर रिलेशनशिप में आपको तकलीफ हो रही है, लोगों को माफ करके आगे बढ़ें।

करियर: एकाग्रता बढ़ने की वजह से कठिन काम को भी अंजाम देना आपके लिए आसान होगा।

लव: पार्टनर के द्वारा आपका पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा।

हेल्थ: यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 3

कन्या - THE HERMIT

कुछ वक्त अकेले रहकर खुद के साथ वक्त बिताने की आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। मित्र परिवार के द्वारा आपको आनंद प्राप्त होगा। सभी व्यक्तियों के साथ आपके संबंध ठीक रहने की वजह से आपको समाधान मिलता रहेगा, फिर भी खुद को क्या चाहिए और निजी भविष्य में किस तरह का लक्ष्य रखना है। इस बात का अवलोकन करने के लिए कुछ वक्त अकेले में बिताना भी जरूरी होगा।

करियर: काम संबंधित नया ट्रेनिंग मिलने की वजह से विषय के बारे में ज्ञान और बढ़ेगा।

लव: मन की बातें पार्टनर के साथ शेयर करना आज आपके लिए कठिन हो सकता है।

हेल्थ : बुजुर्गों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर : 9

तुला - NINE OF WANDS

भूतकाल में किसी के द्वारा आप को फंसाया गया था, जिसका डर अभी भी आपके मन में बना रहेगा। नए व्यक्तियों के साथ संबंध जोड़ने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी करके ही आगे बढ़ें। व्यक्तिगत बातों के बारे में जरूरत से अधिक चर्चा किसी के भी साथ ना करें।

करियर: काम में कठिनाइयां बढ़ने की वजह से चिंता बढ़ेगी।

लव: पार्टनर द्वारा कही बातें आपको दुख पहुंचा सकती है। भूतकाल के बारे में चर्चा करना टालें।

हेल्थ: सिर की चोट तकलीफ देगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर: 5

वृश्चिक - THE LOVERS

आपके रिलेशनशिप को परिवार के द्वारा स्वीकार किया जाएगा, जिसकी वजह से आपको और परिवार दोनों को आनंद प्राप्त होगा। विवाह संबंधित बातें आगे बढ़ने की वजह से खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। शाम के बाद अचानक से धन लाभ होने की आशंका है। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा।

करियर: करियर में अचानक से सकारात्मक बदलाव होने लगेंगे।

लव: रिलेशनशिप संबंधित निर्णय आपके पक्ष में होंगे।

हेल्थ: पेट की जलन तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर: पर्पल

लकी नंबर : 8

धनु - THE EMPRESS

अधिकतर बातें आज आपके मन के मुताबिक होंगी। फिर भी समाधान आपको ना मिलने की वजह से किसी भी बात का आनंद ले पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आपको जीवन में क्या चाहिए, यह तय न होने की वजह से क्षमता होने के बावजूद भी आप उसका उचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

करियर: करियर संबंधी चिंता बढ़ेगी।

लव: पार्टनर और आपके बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे।

हेल्थ: स्त्रियों की सेहत संबंधित समस्याएं कम होने लगेंगे।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर: 3

मकर - WHEEL OF FORTUNE

आज समय आपके पक्ष में रहेगा, जिस बात का आपको काफी दिनों से इंतजार था, वह बात के बारे में कुछ प्रगति दिखेगी, लेकिन लक्ष्य पूरा ना होने की वजह से आपके अंदर चिंता भी बनी रहेगी। नए काम को शुरू करने के लिए उचित दिन है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास लाभदायक रहेगा।

करियर: कम से कम प्रयत्नों में अधिक यश मिलेगा।

लव: रिलेशनशिप के प्रति आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी।

हेल्थ: पीठ का दर्द तकलीफ देगा।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 2

कुंभ - SEVEN OF CUPS

दिन की शुरुआत में ही कोई आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। हर एक काम को करते समय आपको अधिक सतर्कता रखनी जरूरी होगी। घर के रिश्तों में तनाव बढ़ने की वजह से आपको तकलीफ हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दूसरों के विचारों को अपने पर हावी न होने दें।

करियर: मीडिया संबंधित लोगों को काम को अधिक सतर्कता के साथ करना पड़ेगा।

लव: पार्टनर के साथ हो रहे झगड़ों को अधिक ना खींचें।

हेल्थ: सेहत संबंधी चिंता बढ़ेगी।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर: 4

मीन - KING OF CUPS

अधिकतर बातों में आज आपको स्थिरता प्राप्त होगी। आर्थिक समस्याएं पूरी तरीके से हल होने में और वक्त लग सकता है, फिर भी काम को आगे बढ़ाने की कोशिश आपकी जारी रहेगी। किसी भी मुश्किल में आप आसानी से हार आज नहीं मानेंगे।

करियर: व्यापार संबंधित लोगों को अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता है।

लव: रिलेशनशिप को ठीक करने के लिए अधिक संयम रखना आपके लिए जरूरी होगा।

हेल्थ: कंधों की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 1



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tarot rashifal for 14 december, monday horoscope, aaj ka tarot rashifal for somwar, monday rashifal, daily horoscope


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done