धनु राशि में सूर्य के आने से सुलझेंगे देश के अंदरूनी विवाद, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय - ucnews.in

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

धनु राशि में सूर्य के आने से सुलझेंगे देश के अंदरूनी विवाद, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

16 दिसंबर से 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक सूर्य का असर देश की आर्थिक और राजनैतिक स्थिति के साथ सभी राशियों पर रहेगा। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मौसम में बदलाव दिखेगा। देश में कुछ जगह हो रही बारिश सूर्य के राशि परिवर्तन से ही हो रही है।

सूर्य के राशि बदलते ही खरमास शुरू हो जाएगा जिस वजह से एक महीने तक मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। धनु संक्रांति यानी 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक सूर्य पूजा के साथ ही दान करने से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से बुद्धि, ज्ञान और सफलता मिलती है।

देश दुनिया पर सूर्य का असर
पं. मिश्र का कहना है कि सूर्य का अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि में आने से शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं। सरकार धीरे-धीरे आन्तरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी। राष्ट्रविरोधी गतिविधियां खत्म होंगी। हालांकि बीमारियां बनी रहेंगी। कुछ हिस्सों में बारिश और कुछ जगह बर्फबारी होने की भी आशंका है।

छोटे यानी निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वस्तुओं की लागत सामान्य होगी। देश में खाने की चीजों का उत्पादन बढ़ेगा। राजनीति में नया चेहरा सामने आ सकता है। देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को षडयंत्रकारी लोगों पर शिकंजा कसेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत‌ का प्रभाव बढ़ेगा।

सूर्य साल में 2 बार आते हैं बृहस्पति की राशि में
सूर्य साल में दो बार बृहस्पति की राशियों में एक महीने के लिए रहता है। इनमें 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक धनु और 15 मार्च से 15 अप्रैल तक मीन राशि में। इसलिए इन 2 महीनों में जब सूर्य और बृहस्पति का संयोग बनता है तो किसी भी तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन ही 2 महीनों को खरमास कहा जाता है।

मीन, कर्क और तुला राशि के लिए शुभ
मीन, कर्क और तुला राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। इन 1 राशि वालों पर मौजूदा अशुभ ग्रह स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कुंभ सहित 6 राशियों के लिए मिला-जुला समय
मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 6 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

मकर, कन्या और वृष राशि वालों को रहना होगा संभलकर
सूर्य के धनु राशि में आ जाने से मकर, कन्या और वृष राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 3 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Graha Gochar 2020 Planetary Positions: Surya Graha in Dhanu Rashi On December 16, Sun Transit Impact On Zodiac Signs (Rashi)


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done