
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर के तीसरे हफ्ते में खरमास शुरू हो जाएगा। इस कारण मांगलिक कामों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है। लेकिन व्रत-त्योहार के मनाही भी नहीं है। सप्ताह की शुरुआत सोमवती अमावस्या से हो रही है। इसके बाद धनु संक्रांति, विनायक चतुर्थी, विवाह पंचमी और चंपा षष्ठी जैसे तीज-त्योहार मनाए जाएंगे।
ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। इस हफ्ते खरीदारी के लिए 4 शुभ मुहूर्त रहेंगे। जिनमें वाहन खरीदी के लिए 2 विशेष मुहूर्त भी शामिल है। इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर धनु में प्रवेश करेगा। वहीं बुध भी सूर्य के साथ इसी राशि में आ जाएगा। ग्रहों के परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
14 से 20 दिसंबर तक का पंचांग
14 दिसंबर, सोमवार - मार्गशीर्ष अमावस्या, सोमवती अमावस्या
15 दिसंबर, मंगलवार - मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, प्रतिपदा
16 दिसंबर, बुधवार - मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, द्वितीया
17 दिसंबर, गुरुवार - मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, तृतीया
18 दिसंबर, शुक्रवार - मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, चतुर्थी, विनायकी चौथ
19 दिसंबर, शनिवार - मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, पंचमी, विवाह पंचमी
20 दिसंबर, रविवार - मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, षष्ठी, चंपा छठ
ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
15, दिसंबर, मंगलवार - सूर्य का राशि परिवर्तन, धनु में
17 दिसंबर, गुरुवार - रवियोग, बुध का राशि परिवर्तन, धनु में
18 दिसंबर, शुक्रवार - रवियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, वाहन खरीदी मुहूर्त
19 दिसंबर, शनिवार - रवियोग
20 दिसंबर, रविवार - रवियोग, वाहन खरीदी मुहूर्त
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via