
टैरो कार्ड्स के मुताबिक मंगलवार, 8 दिसंबर को मेष राशि के लोग पैसों की कमी का सामना कर सकते हैं। वृष राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा, वरना हानि हो सकती है। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए मंगलवार, 8 दिसंबर का दिन कैसा रह सकता है...
मेष - KNIGHT OF PENTACLES
पैसों का योग इस्तेमाल करना आपको सीखना होगा। फिलहाल आपको पैसों की कमी महसूस हो सकती है। फिर भी आप के निर्णय द्वारा परिस्थिति में आप बदलाव ला पाएंगे। फिलहाल अधिक सोच-विचार करके रिस्क लेने की आवश्यकता होगी। पैसों से संबंधित कोई भी रिस्क लेने से परहेज रखें।
करियर : वाणिज्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
लव : पार्टनर के ऊपर रखें, भरोसे को दिखाने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ : कमर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
वृषभ - SEVEN OF SWORDS
मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखने की आवश्यकता होगी। आपकी लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या वस्तु खो सकती है। जिसके द्वारा आप को मानसिक क्लेश का सामना हो सकता है। काम की जगह किसी पर भी तुरंत भरोसा ना रखें।
करियर : काम को जल्दी खत्म करने का प्रयास आपसे गलतियां करा सकता है, इसलिए ध्यान देकर काम करना होगा।
लव : पार्टनर के प्रति प्रैक्टिकल रहकर अपेक्षा रखें।
हेल्थ : पेट की तकलीफ का असर आपकी नींद पर पड़ सकता है, जिसकी वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
मिथुन - TWO OF PENTACLES
आपके द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में बार बार सोच कर आप अपना कंफ्यूजन बढ़ा सकते हैं। अधिक विचार के कारण किसी एक निर्णय पर कायम न रहना आपके साथ दूसरों की भी परेशानियां बढ़ाएगा। महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की आपकी इच्छा पूरी करने के लिए आपको योग्य दिशा में कदम उठाना जरूरी है। जिसके लिए विचारों में क्लेरिटी लाना आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण रहेगा।
करियर : कम संबंधित मिले अवसर पैसों की आवक बढ़ा सकते हैं।
लव : पार्टनर और आपके बीच भावनात्मक रूप से संतुलन बने रहना मुश्किल होगा।
हेल्थ : खून संबंधी परेशानियां दूर होने लगेगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5
कर्क - THE STRENGTH
फिलहाल परिस्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए अपनी इच्छाशक्ति को और प्रबल बनाकर परिस्थिति का सामना करने की आवश्यकता होगी। अपना निर्णय गलत होने का डर आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है। खुद की क्षमता और अपने निर्णय पर विश्वास रखना आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
करियर : करियर में मनचाहा बदलाव लाना आपके लिए संभव होगा।
लव : लव लाइफ आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।
हेल्थ : शरीर में किसी भी प्रकार से हो रहा दर्द कम होने लगेगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
सिंह - KING OF SWORDS
आप अपनी ही बात पर अड़े रहने की वजह से दूसरों के निर्णय या दूसरों के द्वारा सुझाए गए विचारों को ठीक तरह से देख नहीं पा रहे हैं, जिसका असर आपकी निर्णय क्षमता पर भी हो रहा है और लोगों से जुड़े रिश्तों पर भी। अपने अहंकार को खुद के ऊपर हावी न होने दें।
करियर : बॉस के साथ संबंध ठीक बनाने की कोशिश करते रहें।
लव : पिता द्वारा आपके रिलेशनशिप को सम्मति प्राप्त होना मुश्किल हो सकता है।
हेल्थ : धातु की वस्तु से चोट लगने की आशंका।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
कन्या - FIVE OF PENTACLES
आपकी आज आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। आपके काम में और निर्णय में परिवार के लोगों से सहयोग मिल पाना आपके लिए आसान हो सकता है। भाई-बहन में संबंध अच्छे बने रहेंगे। एक-दूसरे का साथ देने की इच्छा एक-दूसरे की प्रगति के लिए उपयुक्त रहेगी।
करियर : काम की जगह तनावपूर्ण वातावरण हो सकता है।
लव : पति-पत्नी में एक दूसरे के प्रति नाराजगी रहेगी।
हेल्थ : सिर में चोट लगने की आशंका।
लकी कलर : पीला।
लकी नंबर : 5
तुला - THREE OF PENTACLES
आज किसी भी काम की योजना बनाकर ही उस काम पर अमल करना होगा। आज अधिकतर समय आपका सोच विचार में ही व्यतीत हो सकता है। घर संबंधित निर्णययोजना बनाकर लेने की वजह से भविष्य में होने वाली तकलीफों से आप छुटकारा पा सकते हैं। विद्यार्थियों को ध्यान पूर्वक अपनी पढ़ाई करनी होगी।
करियर : इंटीरियर डिजाइनिंग संबंधित व्यापार में वृद्धि होगी।
लव : परिवार के लोगों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और आदर बढ़ेगा।
हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 3
वृश्चिक - ACE OF SWORDS
आपकी योग्यता को साबित कर पाना आपके लिए आसान हो सकता है। आपको प्राप्त हुए ज्ञान का उपयोग करके काम की जगह आप अपना विशेष स्थान बना पाएंगे। कम संबंधित बातों में आपको आज विशेष प्रगति नजर आएगी। आपके आसपास सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
करियर : कम संबंधित पूरा टारगेट पूरा करके अधिक काम कर पाना आपके लिए आसान हो सकता है।
लव : प्रेम संबंधों में सुधार दिखेगा।
हेल्थ : शरीर में बढ़ती गर्मी त्वचा संबंधित तकलीफ बढ़ा सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
धनु - TWO OF SWORDS
आपके अंदर बढ़ता अकेलापन अभी इनसिक्योरिटी भी बढ़ा रहा है। जिसकी वजह से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप गलतियां कर सकते हैं। जिसका असर आप को निजी भविष्य में नजर आएगा। बड़े निर्णय लेते समय जिस व्यक्ति पर आपको अधिक विश्वास है, उस व्यक्ति के साथ चर्चा करके ही निर्णय लें।
करियर : काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे।
लव : प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे के प्रति रखा विश्वास बढ़ाना होगा।
हेल्थ : आंखों संबंधित तकलीफ होगी।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 8
मकर - SIX OF PENTACLES
आज आपका सामाजिक कार्य में विशेष सहयोग रहेगा। आपके द्वारा किए गए दान पुण्य की वजह से आपको मानसिक समाधान प्राप्त हो सकता है। पैसों द्वारा मदद करते समय व्यक्ति की नियत के प्रति सतर्कता रखनी होगी। परिवार से संबंधित बातों में बेवजह सलाह देना टालें।
करियर : स्टॉक मार्केट में नुकसान होने की आशंका।
लव : पति पत्नी अपने प्रयत्न द्वारा परिस्थिति को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ : एनीमिया की तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कुंभ - THE CHARIOT
काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। काफी दिनों के बाद परिवार के लोगों से मिलने के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं, जिसके द्वारा आपको खुशियां भी प्राप्त होगी। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित चिंता आपकी बढ़ सकती है, लेकिन जितनी नकारात्मक बातें आपके मन में आ रही है, परिस्थिति उतनी नकारात्मक नहीं रहेगी।
करियर : विदेश संबंधित कामों में प्रगति नजर आएगी।
लव : पार्टनर्स मिलकर रिलेशनशिप संबंधित तकलीफों को दूर करने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ : शुगर संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
मीन - THE EMPEROR
आज आपको अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। छोटे-छोटे कामों में भी बेवजह देरी हो सकती है। परिवार के बुजुर्ग लोगों द्वारा मिली सलाह को अनदेखा न करें। आज आप ऐसा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं कि जिसके द्वारा आपके जीवन को नई दिशा प्राप्त होगी।
करियर : काम संबंधित बातों में बेवजह तकलीफों का सामना हो सकता है।
लव : पार्टनर के साथ नाराजगी बनी रहेगी।
हेल्थ : छाती संबंधित विकार तकलीफ देंगे।
लकी कलर : मैरून
लकी नंबर : 2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via