
बुधवार, 9 दिसंबर को टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि के लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान लगाना होगा। मिथुन राशि के लोग नकारात्मकता से बचेंगे तो अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार, 9 दिसंबर का दिन...
मेष - THE EMPRESS
काम को ठीक से और वक्त पर पूरा करने पर आज पूरा ध्यान होगा। कुछ बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं जिसकी वजह से भावनात्मक उलझन बढ़ रही है। अपनी उलझन को कम करने के लिए मन में चल रहे सभी विचारों को लिखकर उनका आकलन करने की कोशिश करें। शाम तक कोई ना कोई मार्ग आपको जरूर मिलेगा।
करियर : काम संबंधित उत्साह और एकाग्रता बढ़ेगी।
लव : परिवार की तरफ अधिक जिम्मेदार महसूस होगा। पार्टनर पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ : पेट संबंधित तकलीफ घरेलू नुस्खे से दूर हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
वृषभ - ACE OF CUPS
दिन की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद होने की वजह से दिनभर चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश करनी होगी। गुस्से में लिया हुआ निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पैसों संबंधित व्यवहार करते समय अधिक जागरूकता रखें।
करियर : कला क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति काम को सही ढंग से कर पाएंगे।
लव : पति-पत्नी में विवादों को कम करने की कोशिश की जाएगी।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ कम पानी पीने की वजह से हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 1
मिथुन - SEVEN OF CUPS
लोगों द्वारा बोली गई बातों की वजह से आपके मन में नकारात्मक विचार और बातों की तरफ वहम पैदा हो रहा है। जिन लोगों से आपको सहयोग नहीं मिलता या नकारात्मक महसूस होता है, उन लोगों से दूरियां ही बना कर रखें। अभी परिस्थिति आपके पक्ष में है, आपको केवल अपना आत्मविश्वास बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।
करियर : काम संबंधित टारगेट पूरा करने के लिए फोकस बढ़ाएं।
लव : रिलेशनशिप संबंधित नकारात्मक बातों को दूर करने की कोशिश करते रहें।
हेल्थ : एसिडिटी और गर्मी से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
कर्क - PAGE OF SWORDS
मन में तरह-तरह की बातें आने की वजह से आपके मूड में भी तुरंत बदलाव आपको नजर आएगा। किसी महत्वपूर्ण बात के बारे में निर्णय न ले पाना आपको कमजोर महसूस करा सकता है। सभी बातों को अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश आपको केवल भावनात्मक रूप से थका रही है। जिसके कारण आप उचित कदम भी नहीं उठा पा रहे हैं। प्रैक्टिकल रहकर कुछ बातों के निर्णय लेने होंगे।
करियर : करियर संबंधित बातों को अधिक गंभीरता से लिया जाएगा।
लव : लव लाइफ सुख शांति से भरी होगी।
हेल्थ : गैस की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
सिंह - TEN OF PENTACLES
परिवार के साथ रहना और परिवार से दूर रहना दोनों बातों में आज आपको तकलीफ महसूस हो सकती है। व्यक्तिगत दायरे को न बना पाने की वजह से परिवार के लोगों के प्रति आपके मन में रोष पैदा हो सकता है और उनसे दूरियां बनाने की वजह से मानसिक रूप से आप को कमजोर भी महसूस होगा। आज का दिन केवल निजी भविष्य के बारे में विचार करके लक्ष्य तय करने पर लगाना होगा।
करियर : आपके काम द्वारा आर्थिक प्रगति प्राप्त करना आपके लिए आसान होगा।
लव : पति-पत्नी के संबंध में सुधार दिखेगा।
हेल्थ : बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
कन्या - QUEEN OF SWORDS
कुछ व्यक्तिगत बात के बारे में आपको क्लेरिटी आने की वजह से आपका लक्ष्य तय हो सकता है और उससे जुड़ी बातों में कैसे प्रगति प्राप्त करनी है, यह भी आपको पता चलेगा, जितने आपके अंदर नकारात्मक विचार आ रहे हैं, परिस्थिति उतनी नकारात्मक नहीं होगी।
करियर : काम से जुड़ी बातों में प्रगति होगी। महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले करने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर्स में विवाद बढ़ सकते हैं। परिवार संबंधित बातों से चर्चा करने से परहेज रखें।
हेल्थ : बढ़ते वजन को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रखनी होगी।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 3
तुला - TEN OF CUPS
आज आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। परिवार के किसी प्रिय व्यक्ति के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। अपने उत्साह को वापस लाने के लिए जिन बातों में आपको आत्मविश्वास है, उन बातों से काम करना शुरू करें।
करियर : करियर संबंधित बातों में बदलाव ना आना आपको उदास बना सकता है।
लव : पार्टनर्स में खेल मेल का वातावरण रहेगा।
हेल्थ : बच्चों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - FOUR OF WANDS
परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा आपको खुश खबर मिल सकती है। आपके द्वारा किया गया प्रयत्न को सफलता प्राप्त होगी, जिसका आनंद आप पूरे परिवार के साथ मना पाएंगे। आपके आसपास के वातावरण में अचानक से सकारात्मक बदलाव दिखने लगेगा।
करियर : विदेश में पढ़ने वालों को नौकरी संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव : अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
हेल्थ : पेट संबंधित कोई छोटा ऑपरेशन होने की आशंका।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
धनु - ACE OF WANDS
जिन बातों में आपको प्रगति नहीं नजर आ रही थी, उन बातों में आज प्रगति होगी, लेकिन आप की अपेक्षा अनुसार ना होने की वजह से चिंता और तनाव का असर आप पर बना रहेगा। आपके द्वारा कही गई बातों को परिवार के व्यक्ति द्वारा अलग तरीके से ले जाने की वजह से आपके प्रति उनकी नकारात्मक भावनाएं बढ़ सकती है।
करियर : नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप ले सकते हैं।
हेल्थ : किडनी संबंधित तकलीफ होगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5
मकर - WHEEL OF FORTUNE
कम वक्त में अधिक से अधिक काम निपटाना आपके लिए आसान हो सकता है। व्यापारी वर्ग को अपने काम को और बड़े पैमाने पर करने की आवश्यकता होगी। आपके काम द्वारा नाम और सम्मान पाना आपके लिए आज अधिक मायने रखेगा। परिवार संबंधित जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
करियर : काम संबंधित बातों में प्रगति प्राप्त करने के लिए किसी के द्वारा मदद प्राप्त हो सकती है।
लव : विवाह संबंधित बातों में कुछ ना कुछ तकलीफ का सामना हो सकता है।
हेल्थ : स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
लकी कलर : मैरून
लकी नंबर : 9
कुंभ - FIVE OF SWORDS
निजी व्यक्तियों के साथ हो रहे विवादों को मिटाने की कोशिश करें। आपके अहंकार की वजह से छोटी बातों को भी अधिक खींच रहे हैं जिसके कारण मानसिक क्लेश का सामना केवल आपको ही करना पड़ेगा।
करियर : काम की जगह हो रहे षड़यंत्र में शामिल होना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
लव : अपने प्यार का इजहार ना कर पाना आपको मानसिक तकलीफ देगा।
हेल्थ : गैस संबंधी तकलीफ बढ़ने की वजह से चक्कर जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 7
मीन - SIX OF WANDS
फिर से परिस्थिति को अपने पक्ष में कर पाना आज आपके लिए मुमकिन हो सकता है। आपके आसपास के व्यक्तियों के बारे में आपको अधिक सतर्कता रखनी जरूरी होगी। जिन लोगों पर आप जरूरत से अधिक विश्वास रखते हैं, उन लोगों द्वारा ही धोखा मिलने की आशंका है।
करियर : बॉस के द्वारा आपको योग्य मार्गदर्शन और मदद मिलेगी।
लव : पार्टनर द्वारा सहयोग मिला आपके लिए महत्वपूर्ण होगा।
हेल्थ : कमर की तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : ब्राउन
लकी नंबर : 5
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via