
टैरो कार्ड्स के मुताबिक रविवार, 6 दिसंबर को मेष, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लोग अतिरिक्त सावधानी रखें। क्योंकि, इनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोच-समझ कर काम करें। कुंभ राशि के लिए पक्ष का रहेगा। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार, 6 दिसंबर का दिन...
मेष - EIGHT OF WANDS
बनाई हुई योजना पर टिके रहना, आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है। वक्त के दायरे को समझ कर काम को खत्म करने की कोशिश करते रहें। उत्साह कम होने की वजह से मनचाहे काम में भी पूरा ध्यान दे पाना, आपके लिए कठिन हो सकता है। भावनात्मक रूप से खुद को सक्षम बनाने की कोशिश करते रहें।
करियर : काम से संबंधित जिम्मेदारी अचानक से बढ़ सकती है।
लव : परिवार से संबंधित बातों की वजह से पार्टनर्स में लड़ाई हो सकती है।
हेल्थ : शरीर में बढ़ती गर्मी को कम करने की कोशिश करें।
लकी कलर : ब्राउन
लकी नंबर : 3
वृषभ - THE FOOL
करीबी रिश्तेदारों पर आज खास ध्यान देना होगा। यदि आप मित्र परिवार से काफी दिनों से नहीं मिल पा रहे हैं तो मिलने की योजना बनाएं। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। जो लोग लोन चुकाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी योजना सफल होगी।
करियर : मार्केटिंग संबंधित कामों में आखरी वक्त कुछ ना कुछ तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
लव : पार्टनर और आपके बीच का संवाद ठीक रखने की कोशिश करें।
हेल्थ : पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 4
मिथुन - THE DEVIL
दूसरों की बातें सुनकर आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। खुद के प्रति बनाई हुई प्रतिमा को बेहतर बनाने की आवश्यकता होगी। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करते रहें। खुद की तुलना दूसरों के साथ करने से परहेज रखें। आयु में आपसे छोटे व्यक्ति द्वारा आपको भावनात्मक रूप से नुकसान हो सकता है।
करियर : करियर को बेहतरीन बनाने के योग्य मौके मिलेंगे।
लव : लव मैरिज के लिए दिक्कतें आ सकती है।
हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ देगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 8
कर्क - THE STAR
काम और परिवार में आज संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। भावनात्मक रूप से बेहतरीन बनने की वजह से भूतकाल से जुड़ी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सेहत संबंधित चिंता आपकी बढ़ सकती है। जीवन शैली में बदलाव लाने की आपको बहुत जरूरत होगी।
करियर : काम में आपकी रूचि बढ़ेगी।
लव : रिलेशनशिप संबंधित नकारात्मक बातों से दूर रहने की कोशिश सफल होगी।
हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
सिंह - KING OF PENTACLES
व्यापारी वर्ग के पैसों की आवक बढ़ेगी। आर्थिक परिस्थिति बेहतरीन बनने की वजह से आत्मविश्वास भी आपका बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई निर्णय आप ले सकते हैं, निर्णय लेते समय किन मार्गों से आपको पैसा मिल सकता है, इस बात की जांच-पड़ताल करना आपके लिए जरूरी होगा।
करियर : आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम द्वारा समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
लव : पति-पत्नी मिलकर बड़ा निर्णय लेंगे, जो परिवार के लिए लाभदायक रहेगा।
हेल्थ : घुटनों की तकलीफ शाम को सता सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
कन्या - THREE OF SWORDS
परिवार के प्रति मन में जो कटुता थी, उसे कम करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहने की वजह से दूसरों की परेशानियों को भी देख पाना आपके लिए आसान हो सकता है। आपके द्वारा मित्र को की गई मदद आपको मानसिक समाधान दिला देगी।
करियर : पैसों की आवक बढ़ सकती है।
लव : अविवाहित लोगों के लिए योग्य समय है, इसलिए विवाह संबंधित प्रयत्न और बढ़ाएं।
हेल्थ : गले की खराश सुबह में तकलीफ देगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
तुला - ACE OF PENTACLES
आज दोपहर के बाद अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना होगा महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए किसी के द्वारा मदद मिलने की आशंका। पैसों को खर्च करते समय आप जरूरत पर खर्च कर रहे हैं या लग्जरी पर खर्च कर रहे इस बात का ध्यान देना होगा।
करियर : सोने के व्यापार में फायदा हो सकता है।
लव : पार्टनर के द्वारा लिया गया निर्णय योग्य रहेगा, इसलिए पार्टनर की बात मानें।
हेल्थ : एसिडिटी संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
वृश्चिक - STRENGTH
अपनी इच्छा शक्ति को और बढ़ाने की कोशिश करते रहें। आपकी इच्छा शक्ति द्वारा आप कठिन कामों को भी अपने पक्ष में कर पाने में असफल रह सकते हैं। परिवार के व्यक्ति द्वारा आपका अहंकार दुखाया जा सकता है। रिलेशनशिप संबंधित तकलीफ होगी। इसलिए जो बातें वाद विवाद खड़ा कर सकती हैं। ऐसी बातों की चर्चा आज न करें।
करियर : काम की जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा।
लव : पार्टनर और आपके बीच प्रेम बढ़ सकता है।
हेल्थ : पाइल्स की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
धनु - THE TOWER
मानसिक रूप से आप आज कमजोर महसूस करेंगे। मित्र द्वारा मिली हुई निराशा आप को कमजोर बना रही है, इसलिए अपने मित्र चुनते समय अधिक जागरूकता रखनी होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में देरी होने की वजह से तनाव बढ़ सकता है। काम की जगह अपेक्षित बातों में देरी होगी, जिससे काम से जुड़ी योजना को पूरा कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
लव : पार्टनर द्वारा बोली गई बातों की वजह से आपको तकलीफ होगी।
हेल्थ : सिर दर्द तकलीफ दे सकता है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
मकर - NINE OF PENTACLES
स्त्रियों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदाई होगा। काम के बारे में आप प्रगति देख पाएंगे, लेकिन परिवार से जुड़ी बातों में आपकी चिंता और बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को योग्य पार्टनर ना मिलने की वजह से खुद के प्रति नकारात्मक भावना बढ़ सकती है।
करियर : काम संबंधित बातों में लिए गए आपके निर्णय योग्य रहेंगे। आपकी निर्णय क्षमता द्वारा आप ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज सफलता से ले सकते हैं।
लव : पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को समझना होगा।
हेल्थ : बालों संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 6
कुंभ - QUEEN OF WANDS
जो बात आपने मन में ठान ली है, उस बात को पूरा कर पाना आपके लिए आज आसान होगा। जीवन से जुड़ी बड़ी समस्या को दूर करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। शाम के बाद उत्साह का वातावरण बना रहेगा। काम के प्रति बढ़ता आपका आत्मविश्वास आप को प्रगति दिला सकता है।
करियर : आप को दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने की वजह से सहयोगियों द्वारा आपको प्रशंसा मिल सकती है।
लव : रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लेते समय परिस्थिति का सोच विचार करना आपके लिए जरूरी होगा।
हेल्थ : पेट संबंधित इन्फेक्शन दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार लें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9
मीन - ACE OF SWORDS
काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है, जिसकी वजह से परिवार संबंधित बातों की तरफ आपका ध्यान कम होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की आपकी कोशिश प्रगति की ओर जा रही है, फिर भी सतर्कता रखना आपके लिए जरूरी होगा।
करियर : व्यापारी लोग और फ्रीलांसर्स के लिए आज का दिन लाभदाई रहेगा।
लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।
हेल्थ : शुगर संबंधित तकलीफ को अनदेखा न करें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 7
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via