मंगलवार को वृष राशि के लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, मिथुन राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है - ucnews.in

मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

मंगलवार को वृष राशि के लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, मिथुन राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है

मंगलवार, 22 दिसंबर को मेष राशि असमंजस की स्थिति में रहेंगे। वृष राशि के लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और मिथुन राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रह सकता है, किन लोगों सफलता मिल सकती है और किसे सतर्क रहना पड़ सकता है।

मेष - FIVE OF CUPS

लोगों के प्रति रखी अपेक्षाओं को कम करने की वजह से परिस्थिति से जुड़ी नाराजगी आपकी कम होगी। अधिक मेहनत लेने का जज्बा आप के अंदर जाग रहा है, लेकिन योजना ठीक तरीके से ना हो पाने की वजह से किस दिशा में प्रयत्न करने होंगे, यह बात आपको पता नहीं चलेगी। व्यवहार और करीबी रिश्ते इन दोनों बातों में भेद करना सीखें।

करियर : काम की जगह सहायता ना मिलने की वजह से अधिक मेहनत लेकर काम को पूरा करना होगा।

लव : आर्थिक तनाव बढ़ने की वजह से पार्टनर्स में विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : शुगर संबंधित तकलीफ होने लगेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

वृषभ - TEN OF WANDS

आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यक्तिगत बातों में और काम से जुड़ी बातों में किसी की सहायता लेने की कोशिश करें। अपनी क्षमता का उचित उपयोग करके मेहनत से ज्यादा स्मार्ट वर्क पर आपको ध्यान देना होगा। अभी भले ही जिम्मेदारियां बढ़ रही हो, लेकिन परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

करियर : आपके मेहनत का फल आपको आज प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर की तरफ हो रही लापरवाही की वजह से वाद-विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : खानपान और नींद ठीक ना होने की वजह से तकलीफ होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मिथुन - PAGE OF SWORDS

युवाओं को करियर संबंधित बातों की वजह से आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हर व्यक्ति द्वारा मिल रही अलग-अलग सलाह आपकी चिंता और कन्फ्यूजन दोनों बढ़ाएगी। सभी कामों को आज के ही दिन पूरा करने की कोशिश आपके नाकामयाब हो सकती है। इसलिए महत्वपूर्ण कामों पर पहले ध्यान दें।

करियर : काम संबंधित बातों में कुछ ना कुछ तकलीफ का सामना आज दिन भर हो सकता है।

लव : पार्टनर के स्वभाव को समझ पाना आपके लिए कठिन होगा।

हेल्थ : गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

कर्क - JUDGEMENT

दिनभर आज मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयत्न को सफलता मिल सकती है। लोगों द्वारा मिल रहा सहयोग आपके अंदर का आत्मविश्वास जगाएगा। कला से जुड़े अपने ज्ञान को दिखाने का मौका आज आपको प्राप्त हो सकता है। परिवार के व्यक्तियों के साथ आपके संबंध सुधरने लगेंगे।

करियर : काम संबंधित टारगेट पूरा होगा।

लव : अविवाहित व्यक्तियों को विवाह योग्य व्यक्ति मिलने की आशंका।

हेल्थ : वजन को नियंत्रित करने की कोशिश सफल रहेगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

सिंह - PAGE OF PENTACLES

युवाओं द्वारा जरूरत से अधिक पैसा खर्च हो सकता है। पैसों को संभालना और योग्य तरीके से खर्च करने पर ध्यान देना होगा। जिन लोगों को आर्थिक विषय में अधिक प्रगति की अपेक्षा है, उनको योग की दिशा में अपनी मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। हर एक बात पर अधिक ध्यान देना आपकी काम की गति को कम कर रहा है।

करियर : वाणिज्य क्षेत्रों के व्यक्तियों को काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपके द्वारा हुई छोटी गलती का परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है।

लव : रिलेशनशिप में मधुरता और स्थिरता बनी रहेगी।

हेल्थ : पेट में हुए इंफेक्शन की वजह से डायरिया जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

कन्या - THE HIGH PRIESTESS

आज आपकी जिद्दी स्वभाव के कारण आप मनचाही बात को मना पाएंगे, लेकिन इसकी वजह से किसी को आप गहरी चोट भी पहुंचा सकते हैं। अपने शब्दों का इस्तेमाल करते समय ध्यान देना होगा। आपको मिले हुए ज्ञान और अपनी क्षमता की वजह से आपका अहंकार भी बढ़ रहा है।

करियर : उच्च अधिकारी के साथ विवाद हो सकते हैं। खास करके महिलाओं को वरिष्ठ के सामने बात करते समय ध्यान रखना होगा।

लव : आपकी और पार्टनर की एक दूसरे के प्रति नाराजगी बढ़ सकती है।

हेल्थ : यूरिन संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

तुला - QUEEN OF PENTACLES

परिवार में कोई उच्च शिक्षण या विदेश में नौकरी की अपेक्षा रखता है तो उसके लिए आपके सहायता की जरूरत हो सकती है। दूसरों की आर्थिक सहायता करने से पहले अपनी परिस्थिति को जान लेना आपके लिए जरूरी होगा। परिवार के लोगों के साथ मानसिक स्वरूप से जुड़े रहने की कोशिश करते रहें।

करियर : करियर संबंधित बातों में आप अधिक गंभीर हो सकते हैं।

लव : महिलाओं का रिलेशनशिप पर वर्चस्व बना रहेगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत की वजह से माताओं को अधिक चिंता रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

वृश्चिक - THREE OF CUPS

जिस बात की प्रगति की आपको अपेक्षा भी नहीं थी, ऐसी बात में प्रगति आपको नजर आएगी। परिवार में खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा। भाई-बहन में संबंध सुधरने लगेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े सभी विवादों को मिटाने की कोशिश आपकी सफल रहेगी।

करियर : कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होने की वजह से अपने सहयोगी के साथ आप आनंद मना सकते हैं।

लव : पार्टनर के साथ बिताया वक्त रिलेशनशिप को और बेहतर बनाएगा।

हेल्थ : साइनस या धूल संबंधित एलर्जी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

धनु - THE DEVIL

आज आप अधिक सकारात्मक या अधिक नकारात्मक हो सकते हैं इसलिए परिस्थिति को जैसी है वैसे ही देखने की कोशिश करें। अपनी भावनाओं को दूर रखकर प्रैक्टिकल रहने की आवश्यकता होगी। करीबी व्यक्ति के खिलाफ आपको किसी व्यक्ति द्वारा भड़काया जा सकता है।

करियर : सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को प्रगति प्राप्त होगी।

लव : पार्टनर्स के बीच का आकर्षण बढ़ेगा।

हेल्थ : सेहत की तरफ लापरवाह रहना आपके लिए हानिकारक होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

मकर - SEVEN OF CUPS

आपके ऊपर अपयश हावी हो सकता है। जिसकी वजह से सकारात्मक हो रही घटनाओं में भी आप कुछ ना कुछ नकारात्मक बातें ढूंढ लेंगे। आपके अंदर बढ़ता डर और एंग्जाइटी की वजह से आगे बढ़ पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। मानसिक स्थिरता प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पठन करना आपके लिए लाभदायक होगा।

करियर : काम की जगह दूसरों के द्वारा हुई गलतियों की सजा आपको मिल सकती है।

लव : पार्टनर की बातों पर विश्वास रख पाना आपके लिए आज कठिन हो सकता है।

हेल्थ : सेहत में हो रहे छोटे बदलाव का भी अधिक तनाव आप पर बनेगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

कुंभ - EIGHT OF SWORDS

मानसिक रूप से आप अधिक गंभीर और स्वस्थ महसूस करेंगे। जिस विषय को पाने के लिए प्रयत्न कर रहे थे। उसके बारे में आपका आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा। जो भी बात को आज आप ठान लेंगे, उसको पूरी कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है।

करियर : काम संबंधित नए मौके प्राप्त होंगे।

लव : पार्टनर की वजह से आपको अस्थिरता महसूस होगी।

हेल्थ : आंखों संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

मीन - THREE OF WANDS

किसी एक काम पर ही पूरी तरह से निर्भर होने की वजह से काम संबंधित गति आपकी कम होगी। पैसों की चिंता आज आपको सता सकती है। परिवार से दूर रहना आपके अंदर होम सिकनेस की भावनाएं ला सकता है। पुराने मित्रों के साथ बदलते हुए रिश्ते को देखकर आपको दुख होगा। बिगड़ हुए संबंधों को अधिक प्रयत्न करके ठीक करने की कोशिश न करें।

करियर : काम संबंधित यात्रा में आपको सफलता प्राप्त होगी।

लव : पार्टनर से दूर रहकर एकांत में बिताए समय आपको रिलेशनशिप के बारे में अधिक जागरूकता दे सकता है।

हेल्थ : पेट की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tuesday, 22 December tarot rashifal, aaj ka rashifal in hindi, Taurus rashifal, Gemini Rashifal, Tuesday Tarot horoscope, mangalwar ka rashifal


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done