मेष राशि के लोगों को शुक्रवार को तनाव का सामना करना पड़ सकता है, कर्क राशि के लिए शुभ रहेगा दिन - ucnews.in

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

मेष राशि के लोगों को शुक्रवार को तनाव का सामना करना पड़ सकता है, कर्क राशि के लिए शुभ रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों सफलता मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन...

मेष - TEN OF WANDS

आप पर बना काम का तनाव आज बढ सकता है, जिसकी वजह से छोटे-छोटे कामों में भी आप के निर्णय सही नहीं होंगे। निर्णय लेते समय किसी के साथ निर्णय के बारे में चर्चा करना आपके लिए उचित होगा। आपकी तकलीफ को मिटाने के लिए विविध मार्ग प्राप्त होने की वजह से कन्फ्यूजन भी बढ सकता है। व्यक्तिगत बातों में अधिक परेशानियां रहेगी।

करियर: नौकरी में बदलाव आने की वजह से तकलीफों का सामना हो सकता है।

लव: निर्णय लेते समय पार्टनर सहयोग न मिल पाना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।

हेल्थ: पेट का दर्द तकलीफ देगा।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 7

वृषभ - TWO OF WANDS

विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी या काम करने वाले लोगों को उचित अवसर प्राप्त होंगे। जिन अवसर का आपको काफी दिनों से इंतजार था, उस अवसर के बारे में कुछ ना कुछ प्रगति दिखेगी। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय लेना आपके लिए आज कठिन हो सकता है, लेकिन आपको मिल रही आर्थिक मदद की वजह से निजी भविष्य में आपको प्रॉपर्टी के मामलों में प्रगति दिखेगी।

करियर: इंटीरियर डिजाइनर या आर्किटेक्ट से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

लव: अविवाहित लोगों को योग्य पार्टनर की खोज कर पाना आसान होगा।

हेल्थ: पैरों से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 4

मिथुन - THREE OF WANDS

कुछ बातों में जरूरत से अधिक वक्त लगने की वजह से आपका संयम खत्म हो रहा है, जिसकी वजह से आप गलत निर्णय ले सकते हैं। जीवन में बड़ा बदलाव देखने के लिए फिलहाल आपको इंतजार ही करना पड़ेगा। अभी वक्त आपके पक्ष में नहीं है इसलिए दूर की सोच रखकर निर्णय ना लें।

करियर: विदेश से जुड़ी यात्रा या काम के अवसर प्राप्त करने के लिए देर लग सकती है।

लव: घर परिवार और पार्टनर से दूर रहना आपके लिए तकलीफदायक होगा।

हेल्थ: जोड़ों की जकड़न तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर: 3

कर्क - THREE OF CUPS

काफी दिनों के बाद मित्र परिवार के साथ मिलने की वजह से मन आनंदित रहेगा, फिलहाल आपके प्रयत्न को योग्य यश मिल नहीं रहा है। फिर भी आप प्रयत्न करना न छोड़े परिस्थिति में अचानक से सकारात्मक बदलाव दिख सकता है। घर के व्यक्तियों द्वारा आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

करियर: काम को आखिरी वक्त तक पूरा न कर पाना आपकी चिंता बढ़ा सकता है। लेकिन काम में अचानक से सकारात्मक बदलाव भी दिखेगा।

लव: परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ: सेहत में सुधार दिखेगा।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 2

सिंह - NINE OF WANDS

व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों के बारे में हम किस व्यक्ति के साथ बात करते हैं, इस बात पर ध्यान देना आवश्यक होता है। आपके द्वारा कही गई बातों का इस्तेमाल आपका नाम खराब करने के लिए किया जा सकता है। किसी के ऊपर भी अधिक विश्वास ना रखें। जिन लोगों के साथ मनमुटाव हुआ है, वह लोग आपके करीब आने की कोशिश कर सकते हैं।

करियर: काम के नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उनका पूरी तरह से इस्तेमाल करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

लव: पार्टनर के बर्ताव की वजह से घर में वाद विवाद बढ़ सकते हैं।

हेल्थ: सिर दर्द और बदन दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 1

कन्या - TEN OF SWORDS

मानसिक तकलीफों का सामना करते वक्त आपको दूसरों से ज्यादा खुद के विचारों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आज के दिन अधिक से अधिक वक्त खुद को बेहतरीन बनाने के लिए इस्तेमाल करें। मनचाही बातों में प्रगति ना देख पाना, आपके लिए दुख पैदा कर सकता है। फिलहाल परिस्थिति का सामना डट कर करना होगा।

करियर: काम से जुड़ी बातों में हो रही तकलीफ कम होगी।

लव: पार्टनर के साथ जितनी कम हो सके उतनी बातचीत कम रखें। बेवजह झगड़ा होने की आशंका।

हेल्थ: तनाव का असर आपकी सेहत और नींद पर होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

तुला - PAGE OF CUPS

जिस काम से आपको मन की शांति प्राप्त होती है, उसी काम को करने पर अधिक ध्यान देना होगा। करीबी मित्र द्वारा आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। परिवार से ज्यादा आज मित्र परिवार अधिक प्रिय होगा। युवाओं को आज कोई विशेष संधी प्राप्त हो सकती है। आपको मिल रहे अवसर का चुनाव करते समय अधिक सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी।

करियर: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष फलदाई होगा।

लव: पार्टनर्स में एक दूसरे के बारे में विचार सकारात्मक रहेंगे।

हेल्थ: मांसपेशियों की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर: 6

वृश्चिक - DEATH

व्यक्तिगत बातों के बारे में किसी काम को आप बार-बार शून्य से शुरू कर रहे हैं। इसकी वजह से आपका उस बात के बारे में उत्साह खत्म हो रहा है। परिस्थिति से हार ना मानते हुए कठिन समय में भी डट कर रहेंगे तो आपको बदलाव जल्दी ही नजर आएगा। मन में बसे अपयश के डर की वजह से नकारात्मक भावनाएं और दूसरों के प्रति शक अधिक रहेगा।

करियर: नए व्यापार की शुरुआत करते समय पैसों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

लव: परिवार में अशांति का माहौल रहेगा, जिसका असर आपके रिलेशनशिप पर भी हो सकता है।

हेल्थ: पेट से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर : 8

धनु - QUEEN OF PENTACLES

आपका ध्यान केवल पैसों की तरफ होने की वजह से आप रिश्तों की तरफ जितना चाहिए, उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। आपके बर्ताव के कारण आपसे करीबी लोग दुखी हो सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और काम के प्रति डेडिकेशन दोनों भी कम हो रहा है, इसके लिए अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतरीन बनाने के अधिक प्रयत्न करने होंगे।

करियर: आज काम पर ध्यान कम हो सकता है।

लव: किसी व्यक्ति के बारे में अधिक सोच-विचार करने की वजह से आप उस व्यक्ति से जुड़ी भावनाओं का गलत अवलोकन कर सकते हैं।

हेल्थ: स्त्रियों को सेहत संबंधित अधिक जागरूक रहना होगा।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 9

मकर - PAGE OF PENTACLES

काम आज धीमी गति से आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको दिन के अंत तक बड़ी प्रगति नजर आएगी। पैसों की आवक भले ही अभी ज्यादा नहीं हो रही होंगी, लेकिन आप के खर्चे भी कम हो जाएंगे, जिसकी वजह से आपको आर्थिक फायदा नजर आ सकता है। आपके काम के प्रति और खुद के प्रति सकारात्मकता अधिक रहेगी।

करियर: युवाओं को पैसा कमाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव: आपके काम की वजह से रिलेशनशिप पर पूरा ध्यान दे पाना आपके लिए मुश्किल होगा।

हेल्थ : बच्चों को सर्दी-खांसी जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 1

कुंभ - PAGE OF WANDS

विद्यार्थियों को आज विशेष प्रयत्न करके आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिन लोगों को सरकारी नौकरी की चाह है, उन लोगों के लिए योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा और अभी तक लिए गए प्रश्नों का फल भी आपको मिल सकता है। परिवार की व्यक्ति द्वारा आपकी तारीफ होने की वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

करियर: शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को ज्ञान प्राप्ति के लिए और अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव: बच्चों की वजह से पति-पत्नी में तनाव रह सकता है।

हेल्थ: एसिडिटी और सिर दर्द तकलीफ देगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर: 2

मीन - ACE OF PENTACLES

पैसों की आवक बढ़ने की वजह से आपका काम के प्रति अधिक आत्मविश्वास बना रहेगा। आपके ऊपर बने हुए कर्ज को उतारने के प्रयास में सफल रहेंगे। एक बार पर टिके ना रहने की वजह से लोगों का आपके प्रति विश्वास कम हो सकता है। लेकिन, योग्य तरीके से कम्युनिकेशन करने की वजह से आपसे आपके बारे में हुई गलतफहमियां दूर करना भी आपके लिए आसान रहेगा।

करियर: धातु के व्यापार में अधिक फायदा नजर आ सकता है।

लव: पार्टनर्स में रिलेशन स्थिर रहेंगे।

हेल्थ: शरीर की तकलीफों को दूर करने के लिए खान-पान में बदलाव लाना होगा।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर : 3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
shukrawar ka rashifal, tarot rashifal for 11 december, aaj ka tarot rashifal, daily tarot horoscope friday, Friday rashifal


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done