
मध्य प्रदेश NEET काउंसलिंग 2020 के लिए कैंडिडेट्स के पास कुछ दिनों का ही समय बाकी है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 10 नवंबर को खत्म हो रही है। ऐसे में काउंसलिंग में हिस्सा लेने के इच्छुक कैंडिडेट्स डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रोसेस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कैंडिडेट्स dme.mponline.gov.in के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
1 नवंबर से शुरू हुई थी काउंसलिंग प्रोसेस
विभाग की तरफ से जारी ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग प्रोसेस 1 नवंबर से शुरू हुई थी। इसके बाद अब 11 नवंबर को राज्य की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट 19 नवंबर को घोषित होगा। बाद में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए अलॉट हुए मेडिकल / डेंटल कॉलेज में 20 नवंबर से 28 नवंबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
MP NEET 2020 काउंसिलिंग का शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस | 1 नवंबर 2020 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 10 नवंबर, 2020 |
वैकेंसी के लिए ऑब्जेक्शन | 4 नवंबर से 6 नवंबर 2020 |
डिस्पोजल ऑफ ऑब्जेक्शन एंड पब्लिकेशन ऑफ फाइनल वैकेंसी | 7 नवंबर, 2020 |
पब्लिकेशन ऑफ स्टेट मेरिट लिस्ट ऑफ रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स | 11 नवंबर, 2020 |
च्वॉइस फीलिंग एंड लॉकिंग एमपी डोमिसाइल पंजीकृत उम्मीदवार | 12 से 15 नवंबर, 2020 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via