
शनिवार, 21 नवंबर को मेष राशि के लोगों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। कोई नई तकलीफ उभर सकती है। वृष राशि के लोग बच्चों से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख के मुताबिक जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 नवंबर का दिन...
मेष - TEN OF PENTACLES
परिवार के व्यक्तियों को सेहत संबंधित कोई ना कोई तकलीफ होने की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन यह परिस्थिति अगले एक-दो दिन में ठीक भी हो जाएगी। व्यक्तिगत जीवन और काम के बीच किस बात पर अधिक ध्यान देना है, यह तय करना आपके लिए मुश्किल होगा। जिसकी वजह से आपके ऊपर मानसिक तनाव भी बन सकता है।
करियर: कठिन कामों को निपटाने की कोशिश करें।
लव: पार्टनर की सहायता से कठिन परिस्थिति में भी आपका आत्मविश्वास कम नहीं होगा।
हेल्थ: वायरल इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: ऑरेंज
लकी नंबर: 3
वृषभ - PAGE OF PENTACLES
बच्चों के करियर का निर्णय लेते समय करियर काउंसलर की मदद जरूर लें। परिवार में आपसे छोटे व्यक्तियों को पैसों की आवश्यकता हो सकती है। उनके द्वारा पैसे कहां और किस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बात पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
करियर: पैसों की बढ़ती मन जैसी ना होने की वजह से काम से मन उठ सकता है।
लव: बच्चों द्वारा खुशी प्राप्त होगी, जिसका आनंद पति-पत्नी मना पाएंगे।
हेल्थ: पेट संबंधित तकलीफ को अनदेखा ना करें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5
मिथुन - TWO OF WANDS
भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी। विदेश में घूमने के अवसर आपको जल्दी प्राप्त हो सकते हैं। काम संबंधित सलाह लेते समय व्यक्ति को जरूरत से अधिक बातें ना बताएं। यदि आप घर या शहर बदलना चाहते हैं तो यह अवसर भी आपको जल्दी प्राप्त होगा।
करियर: मीडिया से जुड़े व्यक्ति अपने काम को और बढ़ा पाएंगे।
लव: नौकरी या काम की वजह से पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है।
हेल्थ: भागदौड़ की जीवन शैली में छोटा एक्सीडेंट होने की संभावना वाहन को संभलकर चलाएं।
लकी कलर : ब्राउन
लकी नंबर: 2
कर्क - THREE OF CUPS
कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा, जिसका आनंद आप अपने दोस्तों के साथ मना पाएंगे। मित्र परिवार के साथ काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात द्वारा आपको फिर से एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिल सकता है।
करियर: काम का फल मिलने की वजह से वातावरण उत्साहित रहेगा। पैसों से जुड़े टारगेट को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
लव: पार्टनर्स एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ: सेहत की चिंता सता सकती है।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर : 1
सिंह - NINE OF SWORDS
आज कुछ घटनाएं आपके मन के अनुसार होंगी और कुछ मन के विरुद्ध मन के विरुद्ध होने वाली घटनाओं का असर आप पर ज्यादा दिखेगा। लोगों से बात करते वक्त संभल कर बात करें। वरना तकलीफ आप ही को उठानी पड़ सकती है। काफी दिनों से चल रहे प्रयास के बावजूद भी प्रगति ना देख पाना रात में आपकी चिंता बढ़ाएगा।
करियर: काम संबंधित यात्रा की वजह से परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। जिसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर होगा।
लव: पार्टनर के साथ पुरानी किसी बात को लेकर फिर से झगड़ा हो सकता है।
हेल्थ: श्वसन संबंधित तकलीफ रात के वक्त हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
कन्या - NINE OF PENTACLES
आपके आसपास बन रही ऊर्जा आपको खुद के बारे में सोचने पर मजबूर करेगी। आपकी सोच से कुछ बातों में आप ही के द्वारा अड़चनें पैदा हो रही है। इसलिए खुद के अंदर की नकारात्मकता मिटाने की कोशिश करते रहे और अपनी योजना पर काम करें।
करियर: काम संबंधित बड़ा मौका आपको मिलेगा। जिसका फायदा आपको तुरंत मिल सकता है।
लव: परिवार के सदस्यों के बर्ताव का असर अपने रिलेशनशिप पर ना होने दें।
हेल्थ: शरीर में बढ़ती गर्मी और एसिडिटी को ठीक करने के लिए नेचुरल मेडिसिंस की सहायता लें।
लकी कलर: ब्राउन
लकी नंबर : 5
तुला - ACE OF CUPS
आज हर बात में आपको अपेक्षा से अधिक आनंद प्राप्त हो सकता है। मन आनंदित रहने की वजह से कठिन परिस्थिति को भी दूर कर पाना आपके लिए आसान होगा। हर परिस्थिति में खुद को खुश रखना आप सीख रहे हैं। इसे और अच्छी तरह से जानने के लिए माइंडफूलनेस मेडिटेशन की प्रैक्टिस करते रहे।
करियर: आपके काम की वजह से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।
लव: पार्टनर द्वारा आपको खुशियां मिलेंगी।
हेल्थ: पुरानी बीमारी ठीक होने की वजह से फिर से उत्साहित महसूस होगा।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 1
वृश्चिक - FIVE OF PENTACLES
परिस्थिति चाहे जितनी भी कठिन क्यों ना हो, आपका कोई ना कोई साथ देता रहेगा। आर्थिक परिस्थिति को ठीक करने के लिए मित्र द्वारा मदद मिल सकती है। अपनी भावनाओं को मित्र के सामने बोलने की वजह से आपको हल्का महसूस हो सकता है। परिवार के व्यक्ति में किसी ना किसी को कोई ना कोई तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है और आपके द्वारा उनको मदद ना मिल पाना आपको दुखी कर आएगा।
करियर: कठिन काम को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेते समय उन्हें अपनी पूरी परिस्थिति का एहसास दिलाने की कोशिश करें।
लव: पार्टनर द्वारा आपको आत्मविश्वास प्राप्त हो सकता है।
हेल्थ: शरीर पर लगी हुई चोट को नजरअंदाज ना करें।
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 4
धनु - SIX OF CUPS
किसी एक बात पर टिके रहना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। योजना को अमल में लाते समय बार-बार बदलाव करने पड़ेंगे, जिसकी वजह से लोगों का आप के प्रति विश्वास कम हो सकता है। लेकिन, काम को पूरा करने के बाद यही विश्वास आप फिर से प्राप्त कर पाएंगे।
करियर: फिलहाल बाकी बातों से ज्यादा अपने काम को प्राथमिकता दें।
लव: काम की जगह में से कोई लव प्रपोजल आ सकता है।
हेल्थ: रहने वाली जगह में थोड़ा बदलाव करें, जिसके द्वारा नई ऊर्जा प्राप्त होगी। जो सेहत ठीक करने के लिए मददगार रह सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर: 6
मकर - PAGE OF SWORDS
आज आपको नई बातें और उनसे जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में सीखने को मिलेगा। परिवार के व्यक्ति की बातों की वजह से आपके अंदर डर उत्पन्न हो सकता है। लेकिन, वह सिर्फ आपकी भलाई के लिए आपको सतर्क करना चाहते हैं। इस बात पर बात का ध्यान रहे।
करियर: घर के काम और ऑफिस में बढ़ती जिम्मेदारी आप को अस्थिर बना सकती है।
लव: किसी व्यक्ति के बारे में आपके मन में चल रहा कन्फ्यूजन और भी बढ़ेगा।
हेल्थ: बदलते वातावरण का असर बच्चों की सेहत पर हो सकता है।
लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 7
कुंभ - SIX OF SWORDS
नौकरी के सिलसिले में विदेश जाना हो सकता है। यदि आप लंबे समय के लिए जा रहे तो कोशिश करें अपने परिवार को साथ लेकर जाए वरना काम और परिवार की चिंता दोनों आपको सताती रहेगी।
करियर: करियर संबंधित आपके सपने पूरे होने लगेंगे।
लव: बड़ा निर्णय लेते समय पति-पत्नी एक दूसरे का साथ पूरी तरह से देंगे।
हेल्थ: बच्चों को छाती संबंधित विकार तकलीफ दे सकते हैं।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर: 6
मीन - ACE OF SWORDS
अपनी प्रयत्न और मेहनत द्वारा आप पर बने संकट का साया आप दूर करने में सफल रहेंगे। आपकी बातों से किसी भी व्यक्ति को आकर्षित करना आपके लिए आसान होगा। सरकारी कामों को कायदे के दायरे में रहकर ही पूरा करें।
करियर: जिस काम में काफी दिनों से प्रगति नहीं हो रही थी। उसमें अचानक से सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
लव: पार्टनर्स में चल रहे विवादों को दूर करने की कोशिश सफल रहेगी।
हेल्थ: शरीर की तकलीफ दूर करने के लिए एक्यूपंक्चर थेरेपी मददगार होगी।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर : 1
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via