शुक्रवार को मेष राशि के लोगों को निर्णय में हो सकती है देरी, वृष राशि का आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है - ucnews.in

शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

शुक्रवार को मेष राशि के लोगों को निर्णय में हो सकती है देरी, वृष राशि का आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है

शुक्रवार, 13 नवंबर को टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि के लोगों को निर्णय लेने में देरी हो सकती है। वृष राशि के लोगों का आत्मविश्वास कमजोर रहेगा, इस वजह से काम में रुकावट आ सकती है। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन...

मेष - FIVE OF WANDS

मन में आ रहे अनेक विचारों की वजह से आपको निर्णय लेने में देर हो सकती है। अधिक सोच-विचार में वक्त जाया ना करें। आप के निर्णय पर काफी सारे लोग निर्भर होने की वजह से आपको जिम्मेदारी से बर्ताव करना होगा। परिवार संबंधित निर्णय लेना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लोगों द्वारा मिल रहे सुझाव को सुनकर आपके मन में जो भी निर्णय ठीक लग रहा होगा उसी के साथ आगे बढ़े।

करियर: करियर में बदलाव लाने की कोशिश करते समय अनेक अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिसकी वजह से चुनाव करना कठिन होगा।

लव: काम में व्यस्त होने की वजह से रिलेशनशिप के प्रति ज्यादा ध्यान दे पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है हेल्थ:परिवार के लोगों की सेहत में बदलाव दिखने की वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर :1

वृषभ - PAGE OF SWORDS

मानसिक और भावनात्मक रूप से किसी के भी द्वारा आपको सहयोग ना मिल पाना आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है जिसकी वजह से आपके निर्णय क्षमता पर भी असर दिखेगा। उचित अवसर मिलने के बावजूद भी आप उनसे जुड़े निर्णय लेते समय डर सकते हैं। अपने डर का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहने की कोशिश करें और अपयश के बारे में ज्यादा ना सोचे।

करियर: युवाओं को करियर में आते बदलाव की वजह से मन में डर उत्पन्न हो सकता है।

लव: पार्टनर की बचकानी हरकतें आपके लिए तकलीफ दायक होगी।

हेल्थ: बच्चों को दांत संबंधित समस्याएं सता सकती है।

लकी कलर :गुलाबी

लकी नंबर: 4

मिथुन - KING OF WANDS

आपको मिल रहे हे सम्मान और स्थान को बनाए रखना आज आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है । हर तरीके से आपकी कृती को परखा जा सकता है इसलिए जो बातें आपको ठीक लगती है उन्हीं बातों पर कायम रहे। बुजुर्गों द्वारा आप के निर्णय को सहमति मिल पाना आज कठिन हो सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति का बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका।

करियर: बॉस को अपने सहकर्मियों पर नियंत्रण रख पाना आज थोड़ा मुश्किल होगा।

लव: विचारों में भिन्नता बढ़ने की वजह से पार्टनर्स मे नाराजगी रहेगी लेकिन इसका असर रिलेशनशिप पर नहीं होगा।

हेल्थ: शरीर में बढ़ती गर्मी की वजह से इम्यूनिटी कम हो सकती है।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर : 1

कर्क - ACE OF CUPS

अपनी योजनाओं को फलित होता देख आपको आनंद प्राप्त होगा। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहने की वजह से आपके काम जल्दी हो सकते हैं। अपने डर का सामना करते हुए थोड़ा रिस्क लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें आपको फायदा नजर आएगा। मित्रों और परिवार के साथ आपके संबंध सुधारने लगेंगे ।

करियर: स्वतंत्र व्यवसाय करने वालों को अधिक फायदा दिखेगा।

लव: जीवन में आ रही स्थिरता की वजह से रिलेशनशिप भी बेहतरीन बनेगा।

हेल्थ : सर्दी जुकाम जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: दो

सिंह - THE EMPRESS

घर और काम के बीच में संतुलन बनाए रखें दोनों जगह पर आपके आपके सहयोग की जरूरत हो सकती है। आप से कम उम्र के लोगों को आपके द्वारा भावनात्मक सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी जो वह खुलकर नहीं बोल पाएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की चिंता दूर करने में आप दिन के अंत तक सफल होंगे। व्यापार में महिलाओं को यश मिलेगा।

लव: नवविवाहित लोग रिलेशनशिप को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहे।

हेल्थ: सेहत संबंधित स्त्रियों की तकलीफ दूर होगी।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 8

कन्या - TEN OF PENTACLES

मित्र और परिवार के साथ जुड़े रहना आपको आनंद दे सकता है। आपके रिलेशनशिप बेहतर बनने लगेंगे। लोगों के प्रति गुस्सा कम होने की वजह से अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से प्रकट करना आपको आएगा। पैसों का खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन आपकी आर्थिक परिस्थिति पर इसका असर नहीं होगा।

करियर: पारिवारिक व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए व्यापार संबंधित जानकारी अनुभवी लोगों से ले।

लव: पति-पत्नी के संबंधों में सुधार दिखेगा।

हेल्थ: योग्य खानपान रखने की कोशिश करें और अपनी इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान दें।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर : 1

तुला - TWO OF PENTACLES

आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। पैसों से जुड़ी लेनदेन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए थोड़ा तनाव भरा रहेगा लेकिन इस जिम्मेदारी को आपको बखूबी निभा पाएंगे। विदेश में नौकरी या व्यापार संबंधित निर्णय लेते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल आपके हाथ में जो अवसर उपलब्ध है उसी पर ही ध्यान दें।

करियर: काम और पैसों का निवेश दोनों पर ध्यान देना होगा ।

लव: रिलेशनशिप में आ रहे नकारात्मक बदलाव को अधिक नियंत्रित करके बदलने की कोशिश ना करें।

हेल्थ: खून संबंधित बीमारियों का जल्द से जल्द इलाज करें।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 5

वृश्चिक - QUEEN OF WANDS

प्रॉपर्टी संबंधित चल रही झगड़ों का नकारात्मक प्रभाव आप पर और आपसे छोटी उम्र में छोटे परिवार के लोगों पर होगा। माता के साथ संबंध बिगड़ने की वजह से खुद के प्रति रोष उत्पन्न हो सकता है। जैसे हम हर इंसान की खुशियों के लिए जिम्मेदार नहीं होते, वैसे ही हम उनके दुखों के लिए भी पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं है। यह ध्यान रखिए।

करियर : काम की जगह हो रहे राजकारण का असर आपके काम पर होगा।

लव: आपकी भावनाओं को और विचारों को समझपाना पार्टनर के लिए कठिन हो सकता है।

हेल्थ: कंधे और मांसपेशियों में जकड़न महसूस होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर: 9

धनु - THE HERMIT

अपना समय एकांत में बिताकर काम की योजनाओं पर ध्यान दें। योजना बनाते समय दूर दृष्टि से बनाए। अपने जीवन से जुड़े लक्ष्य को हमेशा नजरों के सामने रखकर उस पर काम करते रहना आपके लिए जरूरी होगा। दूसरों द्वारा मार्गदर्शन और मदद की अपेक्षा न रखें। सेहत से संबंधित अधिक सतर्क रहना होगा।

करियर: काम संबंधित अपयश प्राप्त हो सकता है। अपनी गलतियों का अवलोकन करके आगे बढ़ते रहें।

लव: भूतकाल में किसी और की दी हुई तकलीफ की वजह से आप वर्तमान के रिलेशनशिप पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं।

हेल्थ: सिर दर्द और माइग्रेन दिन में सताएगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर: 9

मकर - THE MOON

आपके आसपास के लोग दो हिस्सों में बंट जाने की वजह से किस का समर्थन करें यह तय करना आपके लिए मुश्किल होगा। यदि आप राजकारण से जुड़े हैं तो लोगो के माइंडगेम का शिकार न बने। महत्वपूर्ण बातों के बारे में मिली जानकारी को योग्य व्यक्ति के साथ चर्चा करके ही निर्णय ले।

करियर: गलत निर्णय का असर आपकी आर्थिक परिस्थिति पर दिखेगा। जिसका असर काम पर भी हो सकता है। लव:व्यक्ति के बारे में आपका कन्फ्यूजन बढ़ने की वजह से रिलेशनशिप से जुड़ी नाराजगी भी बढ़ेगी।

हेल्थ: किडनी और यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: ब्राउन

लकी नंबर: 4

कुंभ - THE EMPEROR

किसी की सहायता के बिना अपनी मेहनत और लगन से आपने अपना स्थान प्राप्त किया है जिसकी वजह से अभी अंदर आत्मविश्वास के साथ अहंकार भी बना हुआ है। इसी अहंकार का असर आपके। निजि रिश्तो पर दिख रहा होगा। अपने काम पर आत्मविश्वास होना और लोगों के प्रति रखा बर्ताव आप को प्रगति भी दिला सकता है और ना कामयाबी भी।

करियर: आर्थिक परिस्थिति बेहतर बनने लगेगी।

लव : रिलेशनशिप को आपके पिता द्वारा सम्मती मिल पाना कठिन होगा।

हेल्थ: शरीर की इम्यूनिटी कम होने की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर :पीला

लकी नंबर: 7

मीन - DEATH

जीवन को नए तरीके से शुरू करने के लिए किन बातों को बदलना है, यह आपको तय करना होगा। आपके बर्ताव की वजह से मित्र परिवार आपसे दूर हो रहा है। पैसों से संबंधित ली हुई मदद याद रख कर वक्त पर लौट आने की कोशिश करते रहे। आपके ऊपर बना कर्जा केवल आपका मानसिक तनाव बढ़ा रहा है। इसलिए काम को और सतर्कता से करना होगा।

करियर: व्यापार को और बढ़ाने के लिए दूसरों से उधार लेकर व्यापार ना बढ़ाएं।

लव: रिलेशनशिप को बचाने के लिए अपने आत्मसम्मान को ठेस ना पहुंचाएं दे।

हेल्थ: आंख और कान संबंधित इंफेक्शन हो सकता है ।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर : 3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
shukrawar ka tarot rashifal, tarot rashifal for 13 november, friday rashifal, aaj ka rashifal, 13 november ka rashifal


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done