मेष राशि के लोग गुरुवार को गुस्से पर काबू रखें, वृष राशि के लोगों की कोशिश सफल हो सकती है - ucnews.in

गुरुवार, 26 नवंबर 2020

मेष राशि के लोग गुरुवार को गुस्से पर काबू रखें, वृष राशि के लोगों की कोशिश सफल हो सकती है

टैरो कार्ड्स के मुताबिक गुरुवार, 26 नवंबर को मेष राशि के लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वरना काम बिगड़ सकते हैं। वृष राशि के लोगों की कोशिशें गुरुवार को सफल हो सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रह सकता है...

मेष - QUEEN OF WANDS

हर छोटी बात पर गुस्सा आना बचपन में मिली भावनात्मक नाराजगी की वजह से हो सकता है। आज आपको अपनी माता के साथ संबंध सुधारने में विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि, अधिकतर प्रॉब्लम्स की जड़ यही है।

करियर: करियर में बदलाव लाने का विचार जब तक पक्का नहीं होता, तब तक इस बात की अधिक चर्चा ना करें।

लव: पत्नी द्वारा सहयोग आसानी से प्राप्त होगा।

हेल्थ: लीवर संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर : 4

वृषभ - DEATH

करियर में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की सफल रहेगी। कुछ चीजों को ठीक करने के मौके पर दोबारा आपको प्राप्त हो सकते हैं इसलिए किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। किसी जटिल प्रश्न का उत्तर आपको आज मिल सकता है। आपको मिल रहे संकेतों पर ध्यान दें।

करियर: नई नौकरी के लिए खोज जारी रखें।

लव: पार्टनर द्वारा सरप्राइस प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ: नाक और सांस से संबंधित तकलीफ बढ़ेगी।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर : 2

मिथुन - TEN OF CUPS

परिवार में से कोई लीगल काम में फंस सकता है। किसी के भी अनुचित व्यवहार को अपनी सहमति या सहयोग देने से परहेज रखें। परिवार संबंधित कोई निर्णय लेते समय अपने गुस्से को काबू में रखें। बच्चों को मार्गदर्शन करते समय उनको उनके कमियों का एहसास योग्य तरीके से कराएं।

करियर: कायदे से संबंधित पढ़ाई करने वाले छात्रों को आसानी से पढ़ाई के साधन प्राप्त होंगे।

लव: घर के आर्थिक परिस्थिति की वजह से पार्टनर्स में उलझन बढ़ सकती है।

हेल्थ: सर्दी और खांसी की तकलीफ सताती रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर: 4

कर्क - ACE OF PENTACLES

आप अपनी भावनाओं को बेहतरीन तरीके से समझ रहे हैं, इसलिए लक्ष्य की प्राप्ति भी करना आपके लिए आसान हो रहा है। पैसों को योग्य तरीके से खर्च करें। अभी मिल रहे हैं पैसों को भविष्य के लिए बचाकर रखना आपके लिए संभव हो सकता है। इसलिए अधिक से अधिक पैसा इकट्ठा करने पर ध्यान दें।

करियर: आपके कार्य संबंधित आर्थिक फायदा दिलाने वाला अवसर जल्दी प्राप्त होगा।

लव : विवाह संबंधित कुछ निर्णय आपके पक्के होने की वजह से अपेक्षित बदलाव जरूर दिखेगा।

हेल्थ: मांसपेशियों संबंधित तकलीफ होने लगेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

सिंह - ACE OF WANDS

नए काम की शुरुआत होने में भले ही देर लगी, लेकिन पूरी तरह से तैयार होकर ही काम की शुरुआत करें। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभल कर रखें, खो जाने की आशंका है। महत्वपूर्ण व्यक्ति द्वारा प्रेरणा मिलने की वजह से कठिन काम भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे।

करियर: अपने काम को नए तरीके से पेश करना सीखना होगा।

लव: अपेक्षा अनुसार जीवनसाथी मिलने की वजह से खुशियां मिलेगी।

हेल्थ : धूल और प्रदूषण का असर आपकी सेहत पर दिख सकता है।

लकी कलर: ब्राउन

लकी नंबर : 3

कन्या - TWO OF WANDS

फिलहाल आप जो कार्य कर रहे उसी कार्य के बारे में सोचें। आपको आगे क्या करना है, इस बात का अंदाजा लगाना अभी आपके लिए कठिन हो सकता है। आगे का मार्ग न दिखने की वजह से निराशा भी बढ़ सकती है। भौतिक जीवन संबंधित सुख प्राप्त करना आज आपके लिए आसान रहेगा।

करियर: कम संबंधित नई जगह जाने का आपका प्रयास सफल रहेगा।

लव: काफी दिनों से आप अकेले रहने की वजह से आपका इंडिपेंडेंस बढ़ गया है और यही बात आपकी लव लाइफ में बाधा डाल रही है।

हेल्थ : हड्डियों का दर्द कैल्शियम की कमी की वजह से हो सकता है।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर : 6

तुला - PAGE OF PENTACLES

आपकी मेहनत के अनुसार आपको फल न मिल पाना और जितना आप कमाते हैं, वह पैसा आपके पास न टिक पाना आपको चिंतित बना सकता है। जीवन से जुड़े सभी प्रश्नों को लिखकर फिर किस प्रश्न पर अधिक ध्यान देना है, यह तय करें। आपको मार्ग खुद के प्रयास द्वारा ही मिलने वाला है।

करियर: वाणिज्य क्षेत्र के व्यक्ति प्रगति कर पाएंगे।

लव: रिलेशनशिप के भविष्य के बारे में कोई भी निर्णय ना हो पाना आपके पार्टनर की चिंता बढ़ा सकता है।

हेल्थ: शरीर की एसिडिटी कम करने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 1

वृश्चिक - THE MAGICIAN

आप जैसे हैं, उससे कुछ अलग पर्सनालिटी आप लोगों को दिखाते हैं, जिसकी वजह से लोगों को आपके बारे में अंदाजा लगाना कठिन होता है। अपने अंदर के डर को खत्म करके आप जैसे हैं, वैसे दिखाना सीखें। लोगों के प्रति बढ़ता शक केवल आपको तकलीफ देगा। खुद की निर्णय क्षमता पर विश्वास रखना औरों के प्रति भी विश्वास बढ़ा सकता है।

करियर: मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे। फिर भी कम अपेक्षा के अनुसार कामना होना नाराजगी दिला सकता है।

लव: पार्टनर द्वारा कही सारी बातों पर विश्वास रखना आपके लिए परेशानियां का कारण बन सकता है।

हेल्थ: आंखों से संबंधित तकलीफ होने की वजह से सिर दर्द सता सकता है।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर : 9

धनु - TWO OF PENTACLES

आप की दुविधा बढ़ने की वजह से कोई भी निर्णय आपके लिए कठिन हो सकता है। विदेश में काम करने का मौका आपको मिलेगा, लेकिन अपेक्षा से अधिक समय लगना आपको चिंतित बना सकता है। कार्य संबंधित बातों में जरूरत से अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

करियर : पैसा कमाने के एक से अधिक मार्ग आपके लिए उपलब्ध हो रहे हैं।

लव: काम की वजह से घर परिवार और पार्टनर से दूर रहना आपको दुखी बनाएगा।

हेल्थ: बुजुर्ग व्यक्तियों को घुटने की तकलीफ सता सकती है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 2

मकर- THE HIGH PRIESTESS

आज आपका अधिकतर वक्त खुद के बारे में अवलोकन करने में ही जाएगा। खुद को परखते समय अधिक कठोरता ना रखें। जैसा व्यवहार हम खुद के प्रति रखते हैं, वैसा ही व्यवहार दूसरे लोग आपके साथ करेंगे इस बात का ध्यान रखें।

करियर: कार्य संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

लव: रिलेशनशिप आप पर मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।

हेल्थ: शरीर में बढ़ती चर्बी आगे जाकर आपके लिए तकलीफ दायक हो सकती है। वजन को नियंत्रित रखने पर ध्यान दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 3

कुंभ - THE SUN

जिस बात से आपको अधिक डर लगता है, उसी बात का सामना आज होगा। खुद के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ समय सुबह की धूप में बिताना आपके लिए फायदेमंद होगा। बच्चों के साथ वक्त बिताना भी आपकी नकारात्मकता कम कर सकता है।

करियर: कठिन काम को समय से पहले पूरा कर पाना आपके अंदर आत्मविश्वास जगाएगा।

लव: पार्टनर द्वारा आपकी जरूरतें पूरी होंगी।

हेल्थ: बच्चों को सर्दी खांसी की तकलीफ की वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर: 2

मीन - THE HANGEDMAN

किसी एक निर्णय को पक्का करके उसी पर ही टिके रहना फिलहाल की परिस्थिति में आप को स्थिरता दिला सकता है। जीवन में मनचाहा बदलाव लाने के लिए। अभी केवल परिस्थिति का अवलोकन करें।

करियर: काम संबंधित मिला अवसर आर्थिक स्थिरता दिलाएगा।

लव : रिलेशनशिप के प्रति आप गंभीर होंगे, लेकिन पार्टनर की गंभीरता न होना आपको दुखी बना सकता है।

हेल्थ : घुटनों की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर: 1



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
tarot rashifal for thursday, 26 november rashifal, aaj ka rashifal, tarot rashifal, daily taro horoscope


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done