मेष राशि के लोगों को 25 दिसंबर को भागदौड़ करनी पड़ सकती है, वृष राशि को मिलेगा पारिवारिक सुख - ucnews.in

शनिवार, 26 दिसंबर 2020

मेष राशि के लोगों को 25 दिसंबर को भागदौड़ करनी पड़ सकती है, वृष राशि को मिलेगा पारिवारिक सुख

टैरो कार्ड्स के मुताबिक शनिवार, 25 दिसंबर को मेष राशि के लोगों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वृष राशि के लोगों को पारिवारिक सुख मिलेगा। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार, 25 दिसंबर का दिन...

मेष - EIGHT OF WANDS

अंतिम समय पर काम संबंधित कुछ गड़बड़ होने की वजह से आज आपकी भागदौड़ अधिक हो सकती है। योजना के अनुसार बातों में प्रगति देख पाना आज थोड़ा मुश्किल होगा। आपके विचारों में सरलता और स्पष्टता लाने की आवश्यकता होगी। निजी रिश्तों में संतुलन न बना पाने की वजह से आपको व्यक्तिगत बातों पर ध्यान देना मुश्किल होगा।

करियर : कम संबंधित बातों में आप की अपेक्षा अनुसार प्रगति नहीं दिखेगी।

लव : आपके विचारों को समझ पाना पार्टनर के लिए आज मुश्किल हो सकता है।

हेल्थ : एसिडिटी की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

वृषभ - TEN OF CUPS

मानसिक रूप से परिवार के अधिक करीब महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी कर पाने की वजह से परिवार के लोगों का आप के प्रति आदर और विश्वास बढ़ेगा। परिवार संबंधित तकलीफों को दूर करने के लिए आप कामयाब रहेंगे। छोटे भाई या बहन को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।

करियर : आपकी काम संबंधित प्रगति देखकर वरिष्ठ अधिकारी आप पर खुश रहेंगे।

लव : पति पत्नी में संबंध अच्छे बने रहने की वजह से परिवार में भी खुशहाली का वातावरण रहेगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत संबंधित समस्या दोपहर के बाद हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

मिथुन - THREE OF CUPS

मित्रों के साथ मेलजोल बना रहेगा घर में अचानक से मेहमान आने की आशंका। लोगों के साथ मिलजुल कर रहने की वजह से आप के संपर्क में आए हुए लोग आपको सकारात्मक नजर नजरिए से देखने लगेंगे।

करियर : व्यापारियों को व्यापार संबंधित बड़ा फायदा मिलने की आशंका।

लव : पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने की वजह से एक-दूसरे को अधिक गहराई से जानना संभव होगा।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

कर्क - THE DEVIL

व्यक्तिगत जीवन की स्थिरता पाने के लिए आप के प्रयत्न अधिक रहेंगे। काम के प्रति आप का उत्साह बढ़ा रहेगा। फिर भी पैसों संबंधित स्थिरता लाने पर अधिक ध्यान होगा। किसी भी बात के बारे में अधिक सोचना आपकी उर्जा को गंवा रहा है। अपनी सकारात्मक ऊर्जा को योग्य तरीके से उपयोग में लाकर परिस्थिति को अपने पक्ष में करना सीखें।

करियर : काम संबंधित भागा दौड़ आज बढ़ सकती है।

लव : नए व्यक्ति के परिचय में आने की वजह से रिलेशनशिप संबंधित बात आगे बढ़ेगी।

हेल्थ : सेहत में कुछ ना कुछ बिगाड़ होता रहेगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

सिंह - NINE OF PENTACLES

हर किसी काम में धीरे-धीरे आगे बढ़ना आपके लिए ठीक रहेगा। सभी बातों पर ध्यान देने के लिए आप अकेले ही रहेंगे। किसी और के द्वारा आपको मदद मिल पाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए गलतियां होने से बेहतर है। काम को धीरे आगे बढ़ाएं। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेना आज के दिन टालें।

करियर : रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को संयम रखकर काम को आगे बढ़ाते रहना होगा।

लव : जाने अनजाने में पार्टनर की तरफ आप लापरवाही कर रहे हैं, इस बात का ध्यान रहें।

हेल्थ : गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

कन्या - THE MOON

परिस्थिति आपके पक्ष में होने के बावजूद भी बेवजह आपको उदासीनता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश करनी होगी। अधिक नकारात्मक विचार आपको तकलीफ देंगे। जिसका असर आपके काम पर भी हो सकता है।

करियर : करियर से संबंधित कुछ बातों का तनाव आप पर बना रहेगा।

लव : पार्टनर के प्रति रखा विश्वास कम हो सकता है।

हेल्थ : बदलते वातावरण का परिणाम आपकी सेहत पर दिखेगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

तुला - QUEEN OF WANDS

किसी भी विषय में अपनी माता के साथ वाद-विवाद करने से परहेज रखें, क्योंकि जिस विषय के बारे में चर्चा हो रही है। उस बारे में हल तो नहीं मिलेगा। लेकिन, भावनात्मक तकलीफ का सामना आपको जरूर करना पड़ सकता है। भूतकाल से संबंधित बातें फिर से निकलने की वजह से रिश्ते में कटुता आएगी।

करियर : करियर संबंधित कुछ कंफ्यूजन बढ़ने की वजह से महत्वपूर्ण निर्णय आज आप नहीं ले पाएंगे।

लव : विवाह संबंधित हो रही तकलीफ की वजह से खुद के प्रति नकारात्मकता बढ़ सकती है।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

वृश्चिक - JUSTICE

बेकार की बातों में अधिक ध्यान ना देते हुए अपने काम को करते रहें। क्योंकि, आपके आसपास की परिस्थिति उतनी सकारात्मक नहीं है। जिसका असर आप पर भी दिख सकता है। परिवार संबंधित झगड़ों को सुलझाने की कोशिश ना करें, क्योंकि आपके लिए नई समस्या खड़ी हो सकती है।

करियर : आप को दी गई जिम्मेदारी को पूरी निभाने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर के साथ अधिक कठोरता बरतने की वजह से रिलेशनशिप संबंधित तनाव बढ़ सकते हैं।

हेल्थ : छाती के विकार तकलीफ देंगे।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

धनु - THE FOOL

आपके हर निर्णय का परिणाम ध्यान में रखकर ही आपको आगे बढ़ना है। आज के दिन किसी भी बात के बारे में बिल्कुल भी रिस्क ना लें। पैसों से संबंधित तनाव बना रहेगा। लेकिन, किसी से आपको आज मदद प्राप्त हो सकती है। मित्रों के साथ आपके प्रति गलतफहमी बढ़ने की वजह से आपको दुख होगा।

करियर : करियर से संबंधित बातों में प्रगति दिखेगी। लेकिन, काम पूरी तरीके से होने के लिए और वक्त लग सकता है।

लव : रिलेशनशिप ठीक होने के बावजूद भी आपके अंदर अकेलापन बढ़ेगा।

हेल्थ : आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मकर - QUEEN OF CUPS

जो बातें आपके साथ गलत हो रही है, उन बातों के खिलाफ आवाज उठाना आपको सीखना पड़ सकता है। क्योंकि, अपनी भावनाओं को अपने अंदर ही दबा कर रखने की वजह से ना आप परिस्थिति में बदलाव देख पा रहे हैं, ना ही विचारों में सकारात्मकता। बच्चों की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम की जगह हो रहे षड़यंत्र की तकलीफ हो सकती है।

लव : पार्टनर द्वारा आप को भावनात्मक रूप से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ का सामना हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

कुंभ - THE MAGICIAN

आप अपने व्यक्तित्व के प्रभाव से जो लोग आपके खिलाफ है। उनको भी अपने पक्ष में कर पाएंगे। अपने ज्ञान का और अनुभव का पूरा इस्तेमाल आज आप करा पाएंगे। दूसरों के मार्गदर्शक बनने की वजह से आपके द्वारा की मदद आपको आनंद देगी और सम्मान भी प्राप्त करा देगी।

करियर : मार्केटिंग संबंधित लोगों को अपना टारगेट पूरा करना आसान होगा।

लव : पार्टनर पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

हेल्थ : सिर दर्द की तकलीफ की वजह से एकाग्रता कम हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

मीन - THE LOVERS

बार-बार तकलीफों का सामना होने की वजह से आपके अंदर की सकारात्मकता थोड़ी कम हो रही है। जिसे बढ़ाने की कोशिश आपको करनी होगी। लोगों के प्रति विश्वास कम होने की वजह से खुद को आप थोड़ा अकेला महसूस कर सकते हैं, लेकिन मित्र परिवार में से कोई आपकी मदद करना चाहता है। इसलिए जो लोग करीब आने की कोशिश कर रहे हैं, उनको अपने व्यवहार से दूर ना ढकेलें।

करियर : इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों कोबड़ा काम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर्स के बीच का प्रेम बढ़ेगा।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
tarot rashifal for Saturday, 25 December, aaj ka rashifal, shaniwar ka tarot rashifal, aries rashifal, taurus rashifal, saturday horoscope


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done