सिंह राशि के लोग सोमवार को भावनाओं पर काबू रखें, कन्या राशि के लोग यात्रा में सतर्क रहें - ucnews.in

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

सिंह राशि के लोग सोमवार को भावनाओं पर काबू रखें, कन्या राशि के लोग यात्रा में सतर्क रहें

टैरो कार्ड्स के मुताबिक सोमवार, 28 दिसंबर को मेष राशि के लोगों का मन काम में नहीं लग पाएगा। सिंह राशि के लोग भावनाओं पर काबू रखें। कन्या राशि के लोग यात्रा में सावधान रहें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 28 दिसंबर का दिन...

मेष - KING OF WANDS

दिन की शुरुआत में उत्साह कम लगने की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। फिर भी अपने प्रयत्नों द्वारा और एकाग्रता पर काम करके आप आगे बढ़ पाएंगे। परिवार संबंधित जिम्मेदारियों की वजह से चिंता आपको सता सकती है। बड़े भाई या बहन द्वारा आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। माता के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें।

करियर : करियर संबंधित बातों में कन्फ्यूजन बढ़ेगा और निर्णय लेने में अधिक देरी की तो मिले हुए अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं।

लव : परिवार संबंधित निर्णय लेने से पहले पार्टनर के साथ इसकी चर्चा करें।

हेल्थ : अपचन और एसिडिटी की वजह से सर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

वृषभ - PAGE OF SWORDS

काम के प्रति उत्साह बना रहेगा औरमन में बढ़ रही चंचलता की वजह से किसी एक काम पर पूरा ध्यान दे पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। कोई भी समस्या का हल निकालने के लिए एक वक्त पर एक ही बात पर आपको ध्यान देना होगा। मन में आ रहे अलग-अलग विचार और आइडिया इसकी वजह से अस्थिरता महसूस होगी।

करियर : युवाओं को करियर में प्रगति प्राप्त करने के लिए किसी एक ही बात पर टिके रहकर काम करना जरूरी होगा।

लव : पार्टनर के बर्ताव की वजह से रिलेशनशिप संबंधित कन्फ्यूजन आपका बढ़ सकता है।

हेल्थ : गैस की समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

मिथुन - THE LOVERS

दिन की शुरुआत में परिवार के लोगों के बीच में कुछ वाद विवाद होने की वजह से आपके अंदर नकारात्मकता आ सकती है। दूसरों के झगड़े में खुद को ना उलझाए। खुद के काम को प्राधान्य देना होगा। किसी मित्र के द्वारा भी आपको मानसिक क्लेश का सामना हो सकता है।

करियर : काम की जगह किसी के साथ भी हो रहे वाद विवादों को अधिक न बढ़ाएं।

लव : पार्टनर के बीच में हुए मनमुटाव को मिटाने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति की सहायता लेने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : पेट संबंधित समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

कर्क - WHEEL OF FORTUNE

आज परिस्थिति भले ही पूरी आप के पक्ष में नहीं होगी, लेकिन अपनी मेहनत द्वारा कठिन बातों को सुलझाना आपके लिए आसान रहेगा। काम का बोझा आपके ऊपर बढ़ सकता है। काम छोड़कर अन्य बातों पर ध्यान देना आपके लिए समस्या का कारण बनेगा।

करियर : वास्तव में रहकर करियर संबंधित निर्णय लेने की आवश्यकता होगी।

लव : खुद के प्रति रखे विचारों को बदलने की आवश्यकता होगी, तभी रिलेशनशिप में सुधार देखेगा।

हेल्थ : खून संबंधित समस्याएं दूर होने लगेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

सिंह - KNIGHT OF CUPS

आप पर भावनाओं का प्रभाव अधिक रहेगा जिसकी वजह से आपको इनसिक्योर महसूस हो सकता है। जिन लोगों के द्वारा आप को भावनात्मक सुरक्षा महसूस होती है, उनके साथ अधिक वक्त बताएं। आपके द्वारा रखी बात को किसी के द्वारा नकार मिलना आपके लिए दुख का कारण हो सकता है।

करियर : विद्यार्थियों को पढ़ाई संबंधित चिंता सताती रहेगी।

लव : यदि आप किसी को विवाह संबंधित प्रपोजल भेजना चाहते हैं तो उस व्यक्ति के बारे में अधिक जानकारी लेना आपके लिए जरूरी होगा।

हेल्थ : त्वचा संबंधित एलर्जी का सामना हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

कन्या - SIX OF SWORDS

यात्रा संबंधित निर्णय आपके बदल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम संबंधित जानकारी आज आपको प्राप्त होगी जो आगे बढ़ने के लिए सहायक रहेगी। आपके द्वारा की मेहनत का फल आज आपको प्राप्त हो सकता है। यदि आप बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो किसी के साथ चर्चा करके ही निर्णय लें।

करियर : करियर में बदलाव लाने की कोशिश प्रगति की ओर बढ़ रही है।

लव : अविवाहित लोगों के प्रयत्न को यश मिलेगा।

हेल्थ : कफ संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

तुला - PAGE OF PENTACLES

युवाओं का अधिक ध्यान पैसे कमाने पर होगा। यदि पारिवारिक व्यापार का हिस्सा है तो व्यापार संबंधित कोई भी निर्णय बुजुर्ग व्यक्ति के साथ चर्चा करके ही आगे बढ़े वरना पैसों की बातों की वजह से आपके बारे में गलतफहमियां हो सकती हैं।

करियर : आईटी क्षेत्र के व्यक्ति को प्रगति दिखेगी लेकिन, मनचाहा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा।

लव : पार्टनर से मिली प्रेरणा द्वारा आपको यश हासिल हो सकता है।

हेल्थ : वाहन चलाते समय अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

वृश्चिक - THE HERMIT

अपने कंफर्ट जोन से निकलकर नए लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ाने की आवश्यकता होगी। नए व्यक्ति से हुए परिचय द्वारा आपको नए अवसर प्राप्त भी हो सकते हैं। परिस्थिति की तरफ सकारात्मकता रखने की आवश्यकता होगी।

करियर : व्यापार संबंधित बातों में स्थिरता महसूस होगी। फिर भी पैसों से संबंधित चिंता बनी रहेगी।

लव : मानसिक तकलीफों को दूर करने के लिए पार्टनर की सहायता की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : बुजुर्गों को अपनी सेहत संबंधित अधिक जागरूकता रखने की जरूरत है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

धनु- ACE OF SWORDS

काफी दिनों से जिस काम के बारे में आप प्रयत्न कर रहे थे, उस संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आर्थिक बातों में स्थिरता महसूस होगी। फिर भी पैसों संबंधित तकलीफ को दूर करने की कोशिश जारी रखें।

करियर : विदेश में काम करने वाले व्यक्ति को काम संबंधित खुश खबर मिल सकती है।

लव : करियर संबंधित कुछ निर्णय की वजह से आपके पार्टनर आपसे नाराज रह सकते हैं।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

मकर - EIGHT OF SWORDS

आपकी परिस्थिति संबंधित पूरी जागरूकता आपको है और परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए क्या करना है, यह भी पता है आप केवल मेहनत लेने से और तकलीफों का सामना करने से डर रहे हैं। इसलिए परिस्थिति में बदलाव नहीं नजर आएगा।

करियर : काम संबंधित रूचि कम होने लगेगी, जिसका असर काम की क्वालिटी पर भी दिख सकता है।

लव : पार्टनर के द्वारा आप पर डाले हुए बंधन की वजह से भावनात्मक तकलीफ का सामना होगा।

हेल्थ : पेट संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

कुंभ - KNIGHT OF SWORDS

आज अधिकतर काम तेजी से प्रगति की ओर बढ़ेंगे, जिसकी वजह से आपको समाधान प्राप्त होगा और नए काम की शुरुआत करने के लिए उत्साह और आत्मविश्वास भी। परिवार संबंधित कोई बड़ी समस्या का समाधान आपको प्राप्त हो सकता है।

करियर : रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा नजर आएगा।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय तेजी से आगे बढ़ेंगे।

हेल्थ : नींद को पूरी करने की कोशिश करनी होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

मीन - SEVEN OF SWORDS

व्यक्तिगत बातों के बारे में खुलकर चर्चा करने की वजह से आपकी परिस्थिति का फायदा कोई उठा रहा है। आपके मित्र परिवार और आसपास के व्यक्तियों को परखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि इनके द्वारा ही आपका निजी भविष्य में बड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है।

करियर : कम संबंधित बातों पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर के द्वारा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है।

हेल्थ : सिर दर्द और चिंता का प्रभाव आप पर बना रहेगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Somwar ka tarot rashifal, Monday horoscope, daily tarot rashifal, 28 december rashifal, Leo tarot rashifal


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done