मेष राशि के लोग बुधवार को संयम बनाए रखें, वृष राशि वाले नकारात्मकता से बचें - ucnews.in

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

मेष राशि के लोग बुधवार को संयम बनाए रखें, वृष राशि वाले नकारात्मकता से बचें

टैरो कार्ड्स के मुताबिक बुधवार, 30 दिसंबर को मेष राशि के लोग संयम से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा। वृष राशि के लोगों को नकारात्मकता से बचना होगा, वरना हानि हो सकती है। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार, 30 दिसंबर का दिन...

मेष - THE CHARIOT

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहनशीलता और संयम दोनों बातें आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है। आपके पर्सनालिटी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आपको दिखेंगे, जिसकी वजह से किन बातों पर प्रैक्टिकली निर्णय लेना है और कहां भावनाओं को महत्व देना है, ये बात आपको पता चलेगी। प्रगति की ओर बढ़ने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम आपके द्वारा आज उठाया जा सकता है।

करियर : विदेश संबंधित प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है।

लव : पार्टनर में मतभेद होने के बावजूद भी एक दूसरे के प्रति प्रेम और आदर बना रहेगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी को दूर करने की कोशिश करते रहें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

वृषभ - SEVEN OF CUPS

किसी भी काम को शुरू करने से पहले आप उन बातों की नकारात्मक बातों पर अधिक ध्यान देते हैं, जिसकी वजह से केवल आपके अंदर डर पैदा होता है और काम करने की क्षमता घट जाती है। इसलिए जैसे परिस्थिति बदलती जाएगी, वैसे ही आपको परिस्थिति का सामना करने की योजना बनानी है।

करियर : करियर से संबंधित बातों में अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।

लव : रिलेशनशिप संबंधित बढ़ रहा डर दूर करने की कोशिश करें।

हेल्थ : खान-पान ठीक ना रहने की वजह से सेहत में कोई तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

मिथुन - THE WORLD

जैसे आपकी इमोशनल मेच्योरिटी बढ़ेगी वैसे जीवन के प्रति लक्ष्य आपके बदलते जाएंगे। भौतिक जीवन के बारे में रखे हुए लक्ष्य प्राप्त आसानी से हो सकते हैं। आध्यात्मिक और भावनात्मक स्तर पर प्रगति करने के लिए योग्य मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।

करियर : करियर संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी। फिर भी अपने आप को काम संबंधित बातों में बेहतरीन बनाने की कोशिश करते रहें।

लव : पार्टनर के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे।

हेल्थ : शरीर में बढ़ रही सूजन चिंता का कारण हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

कर्क - ACE OF WANDS

भूतकाल-भविष्य संबंधित चिंता छोड़कर अधिक जागरूक होकर वर्तमान में रहने की कोशिश करें। वर्तमान में रहकर किए हुए काम आपको तुरंत प्रगति दिखाएंगे। इसलिए अपने काम पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता होगी। काम से संबंधित सम्मान भी आपको प्राप्त हो सकता है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को काम को और बेहतरीन बनाने की इच्छा बढ़ेगी।

लव : खुद के प्रति रखी सकारात्मकता लोगों को आप के प्रति आकर्षित करने के लिए उपयुक्त रहेगी।

हेल्थ : सात्विक आहार द्वारा शरीर में हो रहे इंबैलेंस को ठीक किया जा सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

सिंह - PAGE OF CUPS

बच्चों द्वारा आज आपको खुशखबरी मिल सकती है, उनकी प्रगति देखकर जीवन के प्रति समाधान बढ़ेगा। सरकारी काम से संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी। कोर्ट संबंधित वाद विवाद मिटाने के लिए की गई कोशिश सफल होगी।

करियर : युवाओं को थोड़ी मेहनत में भी अधिक प्रगति प्राप्त हो सकती है।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय अचानक से लिए जाएंगे।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ दूर होने लगेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कन्या - TEN OF CUPS

परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। आपकी कठिन परिस्थिति में परिवार ही आपका प्रेरणा स्त्रोत्र बना रहेगा। फिलहाल आपको व्यक्तिगत जीवन की प्रगति प्राप्त करने के लिए अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। परिवार से संबंधित चिंता पर अधिक ध्यान न दें।

करियर : करियर संबंधित बातों का तनाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी मेहनत द्वारा आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

लव : परिवार से संबंधित जिम्मेदारी पूरी करने के लिए पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जिसकी वजह से आप अपना पूरा ध्यान काम पर दे पाएंगे।

हेल्थ : बच्चों को पेट से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

तुला - THE DEVIL

काम से संबंधित तनाव का आपको सामना करना पड़ सकता है। जिसका असर आपके परिवार के साथ बने रिश्ते पर भी हो सकता है। आप पर बढ़ रहे तनाव को किसी के साथ बांटने की कोशिश करें। योग्य व्यक्ति से चर्चा करके आपको मार्ग प्राप्त हो सकता है। फिलहाल संयम रखने की अत्यंत आवश्यकता होगी।

करियर : मीडिया से संबंधित लोगों पर काम का बोझ बढ़ेगा।

लव : पार्टनर के साथ के रिश्ते में बदलाव नजर आएगा।

हेल्थ : अधिक गर्म और तले हुए पदार्थों का सेवन न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : दो

वृश्चिक - SEVEN OF PENTACLES

आज कुछ बातों में प्रगति देखने के लिए आपको राह देखनी पड़ेगी, लेकिन निजी भविष्य में बड़ा फायदा आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। परिवार के बुजुर्गों द्वारा लिए गए प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय का फायदा आपको होगा।

करियर : नेचुरल प्रोडक्ट संबंधित व्यक्तियों को फायदा नजर आएगा।

लव : वैवाहिक जीवन अस्थिर होने की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है।

हेल्थ : घुटने और जोड़ों का दर्द सता सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

धनु - JUSTICE

परिवार से अधिक मित्रों द्वारा आपको मदद प्राप्त हो सकती है, अपनी भावनात्मक तकलीफ को दूर करने के लिए आपको क्या चाहिए इस बात पर क्लेरिटी आना आज आपके लिए जरूरी होगा। सबसे अधिक ध्यान आपको पैसों संबंधित तकलीफ दूर करने पर देना होगा। जिसकी वजह से आपकी काफी तकलीफ दूर हो सकती है।

करियर : विद्यार्थियों को अस्थिरता महसूस होने की वजह से पढ़ाई पर ध्यान देना कठिन हो सकता है।

लव : पार्टनर और रिलेशनशिप के प्रति विश्वास बढ़ाना आपके लिए जरूरी होगा।

हेल्थ : कंधे और गर्दन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मकर - STRENGTH

आज आपकी इच्छा शक्ति प्रबल होने की वजह से कठिन परिस्थिति में भी आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। घर में चल रहे वाद-विवाद आपके द्वारा मिटाए जा सकते हैं। घर के बच्चों के साथ संबंध अच्छे करने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके द्वारा पूरी की जाएगी।

लव : पार्टनर का बढ़ता ईगो आपके लिए तकलीफदायक हो सकता है।

हेल्थ : शरीर में एसिडिटी बढ़ने की वजह से अनेक तकलीफों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

कुंभ - TEN OF WANDS

परिवार से संबंधित आपके ऊपर बनी जिम्मेदारी परिवार के लोग बांटने की कोशिश करेंगे। आपके ऊपर बना आर्थिक तनाव भी कम होगा। पैसों की आवक बढ़ने की वजह से व्यापारियों को काम संबंधित आत्मविश्वास प्राप्त होगा। नए काम संबंधित योजना बनाएं, लेकिन कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें।

करियर : काम से संबंधित बातें आप की योजना अनुसार आगे बढ़ेगी।

लव : आप की अपेक्षा अनुसार पार्टनर का साथ ना मिलना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है।

हेल्थ : कमर संबंधी तकलीफ होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

मीन - SIX OF WANDS

मन की चंचलता और अस्थिरता को अपने ऊपर अधिक हावी न होने दें। लोगों द्वारा बोली गई बातों का आप पर अधिक असर होने की वजह से क्षमता अनुसार काम करना आपके लिए कठिन होगा। दूसरों के द्वारा बोली गई बातों पर अधिक ध्यान ना देते हुए खुद को बेहतरीन बनाने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम से संबंधित सभी बातों पर पूरी तरह से अपने स्टाफ पर निर्भर न रहें।

लव : आपके और पार्टनर के बढ़ते इगो का असर रिलेशनशिप पर हो सकता है।

हेल्थ : गले की खराश और साइनस जैसी तकलीफ होगी।

लकी कलर : मैरून

लकी नंबर : 1



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
wednesday, tarot rashifal for 30 december, aaj ka tarot rashifal, budhwar daily horoscope, Aries rashifal, Taurus rashifal


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done