गुरुवार को मेष राशि के लोगों को नकारात्मकता से बचना होगा, कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बना रहेगा - ucnews.in

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

गुरुवार को मेष राशि के लोगों को नकारात्मकता से बचना होगा, कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बना रहेगा

टैरो कार्ड्स के मुताबिक गुरुवार, 3 दिसंबर को मेष के लोगों को नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बना रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 3 दिसंबर का दिन...

मेष - STRENGTH

अपने अंदर संयम बढ़ाने की कोशिश करते रहें। संयम की कमी की वजह से काम से जुड़ी एकाग्रता और काम में रुचि दोनों कम हो रही है। केवल नकारात्मक विचारों पर अधिक ध्यान देने की वजह से सकारात्मक स्थिति को भी आप नकारात्मक बना रहे हैं। इससे बचें।

करियर : अपनी इच्छा शक्ति द्वारा काम संबंधित बड़ी समस्या को आप दूर कर पाएंगे।

लव : अपने अहंकार को काबू में रखें।

हेल्थ : स्त्रियों को यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

वृषभ - PAGE OF WANDS

युवाओं को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पैसे कमाने की इच्छा तीव्र होने की वजह से पढ़ाई से ध्यान हट सकता है। जिस विषय का पूरी तरह से ज्ञान आपको प्राप्त हो उसी विषय के बारे में दूसरों को मार्गदर्शन दें। अधूरे ज्ञान से दी हुई सलाह का नकारात्मक प्रभाव आप पर दिख सकता है।

करियर : बच्चों की शैक्षणिक प्रगति मन को समाधान देगी।

लव : पार्टनर द्वारा दी गई सलाह पर सोच-विचार करें।

हेल्थ : मन की उदासीनता की वजह से सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

मिथुन - THE HIGH PRIESTESS

आपके स्वभाव को और मन में चल रहे विचारों को दूसरों को पढ़ पाना आज मुश्किल हो सकता है, किसी विषय के बारे में आप अधिक गंभीर होकर कोई बड़ा निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। निर्णय लेते समय निर्णय से जुड़े नकारात्मक परिणामों का भी विचार करना होगा।

करियर : काम संबंधित योजना की अधिक चर्चा ना करें।

लव : पार्टनर्स एक दूसरे से जुड़ी नाराजगी को खुलकर नहीं बोल पाएंगे।

हेल्थ : पानी का प्रयोग योग्य मात्रा में करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

कर्क - QUEEN OF CUPS

भावनाओं को अपने अंदर दबा के रखना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है। कोच या काउंसलर की मदद से खुद को अच्छी तरह से जानने की कोशिश करें। भावनात्मक उलझन की वजह से काम से जुड़ी बातों से भी आपकी रूचि कम हो रही है, जिसका असर आपकी आर्थिक परिस्थिति पर दिख सकता है।

करियर : काम से जुड़ा टारगेट पूरा करते समय काम की क्वालिटी पर भी ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप के प्रति नकारात्मक भावनाओं का अधिक प्रभाव दिखेगा।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

सिंह - ACE OF WANDS

नए काम की शुरुआत करते समय काफी सारी मुश्किलों का सामना हो सकता है। लेकिन, काम शुरू होने के बाद आपको तुरंत उसका फायदा नजर आएगा। लोगों द्वारा मिल रही आलोचना को नजरअंदाज करके आगे बढ़ते रहें। आर्थिक समस्या के बारे में किसी से भी खुलकर आज के दिन बात ना करें गलतफहमियां बढ़ सकती है।

करियर : नई नौकरी की जगह स्थिर होना मुश्किल होगा।

लव : पार्टनर्स एक दूसरे के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।

हेल्थ : मन में बढ़ रहे तनाव का असर सेहत पर भी दिखेगा। बीपी से जुड़ी बीमारियों का खास ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कन्या - PAGE OF SWORDS

आज उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी एक बात पर अधिक वक्त तक ध्यान दे पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। हर बात में कुछ ना कुछ प्रगति पाने की इच्छा आपकी चंचलता बढ़ाएगी। वाहन या बड़ी खरीदारी करते समय दस्तावेजों को ठीक से जांच लें।

करियर : आप को दी गई जिम्मेदारियों को आपके द्वारा अच्छे से निभाने की वजह से बॉस द्वारा आप की तारीफ हो सकती है।

लव : पूर्व प्रेमी से मुलाकात मानसिक तकलीफ देगी।

हेल्थ : गैस संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

तुला - FIVE OF PENTACLES

यदि आप किसी से मदद की चाह रखते हैं तो उस व्यक्ति के साथ आपको खुल कर बात करने की आवश्यकता होगी। अपनी भावनाओं को अच्छी तरीके से प्रकट न कर पाना आपके लिए भावनात्मक रूप से तकलीफ दायक हो सकता है। लोन संबंधित दस्तावेजों में गलतियां होने की वजह से लोन मिलने में देरी हो सकती है।

करियर : काम संबंधित नया अवसर प्राप्त होना आज मुश्किल होगा।

लव : पार्टनर के प्रति मन में कटुता बढ़ सकती है।

हेल्थ : शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

वृश्चिक - KING OF CUPS

किसी करीबी व्यक्ति के बारे में आपको कोई खबर मिल सकती है, जिसका असर आपकी मन की शांति पर होगा। किसी भी परिस्थिति में खुद का संतुलन न बिगड़ने दें। अधिक क्रोध या भावनात्मक हो कर लिए गए निर्णय की वजह से आपको पछतावा हो सकता है, इसलिए निर्णय लेते समय अधिक जागरूकता रखें।

करियर : काम की जगह चल रहे षड़यंत्र का असर आपके काम पर हो सकता है।

लव : आपके द्वारा पूरा सहयोग मिल पाना पार्टनर के लिए महत्वपूर्ण होगा।

हेल्थ : बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

धनु - THE EMPEROR

समय-समय पर काम से दूर रहकर अपनी हॉबी पर ध्यान देना आपको सीखना होगा, जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता भी महसूस होगी और काम की क्वालिटी भी अच्छी बनी रहेगी। लोग आपके प्रति क्या विचार रखते हैं, इस बात की चिंता आपको दिनभर सता सकती है। खुद के द्वारा ली हुई, मेहनत पर विश्वास रखें परिस्थिति आपके पक्ष में होगी।

करियर : काम की जगह महत्वपूर्ण बातों में हो रही देरी आपको बेचैन बना सकती है।

लव : परिवार या रिलेशनशिप संबंधित बातों का निर्णय गुस्से में ना लें।

हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 6

मकर - THE HIEROPHANT

परिवार संबंधित बातों में आपके द्वारा दिया गया योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। अपने रिश्तों को और बेहतरीन बनाने की कोशिश करते रहें। आपके अनुभव और बातों द्वारा किसी को प्रेरित करना आपके लिए आसान हो सकता है। बच्चों के व्यवहार में आ रहे बदलाव को नजरअंदाज न करें।

करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग महत्वपूर्ण ट्रेनिंग का हिस्सा हो सकते हैं।

लव : आपके रिलेशनशिप की वजह से परिवार में नाराजगी बनी रहेगी।

हेल्थ : एनीमिया की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

कुंभ - THE LOVERS

आज दिन भर आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। अपने लक्ष्य के बारे में सोचकर योजना बनाने के लिए उत्तम दिन रहेगा। मन में तय की गई बातों को पाना आपके लिए आसान हो सकता है। किसी की मदद के बिना आज आप आगे बढ़ पाएंगे।

करियर : मीडिया संबंधित लोगों को काम में प्रगति दिखेगी।

लव : दिन की शुरुआत में पार्टनर्स में गलतफहमी हो सकती है।

हेल्थ : आंखों का इन्फेक्शन तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

मीन - KNIGHT OF WANDS

अपनी समस्या को परिवार के सामने खुलकर बोलने की आवश्यकता होगी। करीबी लोगों की मदद के द्वारा कठिन काम को भी अंजाम दे पाना आपके लिए आसान हो सकता है। मन में चल रही दुविधा को दूर कर पाना आज आपके लिए मुश्किल होगा, फिर भी योग्य तरीके से निर्णय आप ले पाएंगे।

करियर : व्यापारियों को काम को आगे बढ़ाने के लिए अधिक पैसों की आवश्यकता हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए अधिक प्रयत्न न करें।

हेल्थ : घुटने को चोट लगने की वजह से पैर का दर्द सता सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
guruwar ka tarot rashifal, 3 december tarot rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, daily horoscope


from Dainik Bhaskar
via

Share with your friends

Related Posts

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done