
26 अक्टूबर, सोमवार यानी आज चंद्रमा पूरे दिन शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि में रहेगा। जिससे वृद्धि और अमृत नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका प्रभाव 6 राशियों पर ज्यादा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक वृष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सितारों का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का फायदा भी मिलेगा। इनके अलावा मेष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन लोगों की मेहनत बढ़ सकती है। धन लाभ के योग तो हैं, लेकिन खर्चा भी होगा। इसलिए 12 में से 6 राशियों को संभलकर रहना होगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप अपनी आंतरिक ऊर्जा को पहचानने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसकी वजह से आपके व्यक्तित्व व स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। दूसरों के दुख-दर्द व तकलीफ में उनकी सहायता के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। तथा परिवार व समाज में आपका विशेष स्थान रहेगा।
नेगेटिव- अगर प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित लोन लेने का प्लान बन रहा है तो आज उसे स्थगित करना ही उचित रहेगा क्योंकि इस समय ग्रह गोचर इस कार्य के लिए आपके पक्ष में नहीं है। अकस्मात खर्चे भी आ सकते हैं इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से आर्थिक समस्या के कारण व्यापार में प्रोडक्शन के काम रूके हुए थे, आज उन कार्यों में शुरुआत होने की संभावना है। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने व्यापार पर केंद्रित रखें। कुछ आर्डर भी प्राप्त कर सकते हैं जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। उनकी देखभाल तथा कार्यों में उनका सहयोग करना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर करेगा।
स्वास्थ्य- मानसिक तथा शारीरिक थकान रह सकती है। अपने खानपान तथा आराम के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
वृष - पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग व सलाह से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। तथा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से आप अपनी कार्य क्षमता पर गर्व महसूस करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- अपने अधिकतर काम दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। क्योंकि दोपहर बाद की ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक साबित होगा। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों पर आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। अपनी देखरेख में काम करवाने से उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। परंतु माल की क्वांटिटी से अधिक क्वालिटी पर ध्यान दें। क्योंकि कमीं की वजह से कुछ आर्डर कैंसिल हो सकते हैं।
लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- गैस व वायु संबंधी परेशानी जैसे जोड़ों में दर्द आदि रह सकता है। गरिष्ठ तथा तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन - पॉजिटिव- आज आपका समय रोजमर्रा की गतिविधियों के अलावा कुछ नई बातें सीखने में भी व्यतीत होगा। आप कुछ ऐसी उपलब्धि भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे जिसकी पिछले काफी समय से आपको चाह थी। सामाजिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन व्यथित रहेगा। तथा मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उठेंगे। परंतु जल्दी ही आप इन समस्याओं पर काबू पा लेंगे। और पुनः अपनी ऊर्जा को एकत्रित करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लग जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता ज्यादा रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपनी पूरी मेहनत व आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों के मामले में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें।
स्वास्थ्य- काम और थकान की अधिकता की वजह से सिर दर्द व नसों में खिंचाव जैसी समस्या रह सकती है। समय-समय पर आराम भी अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क - पॉजिटिव- आज कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने व सुलझाने में भी व्यतीत करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास जागृत होगा। घर के वातावरण को सामान्य बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में खर्च भी करें।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ किसी प्रकार की कहा-सुनी हो सकती हैं। इसलिए अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखें। तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच गलतफहमी उत्पन्न कर सकता है। इसलिए सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखना अति आवश्यक है। बेहतर होगा कि कार्य संबंधी सारे निर्णय स्वयं ही लें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें कि ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती हैं।
लव- परिवार में सुकून भरा माहौल बना रहेगा। सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और सामंजस्य रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों से संबंधित दर्द पुनः उठ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह - पॉजिटिव- आज घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें तथा अपने किसी विशेष कार्य के प्रति इनका उपयोग करें। अवश्य ही आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा तथा समाज में भी आपकी छवि निखरेगी।
नेगेटिव- आय के साधनों में कमीं रहेगी। परंतु खर्चे बरकरार रहेंगे इसलिए अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत रहेगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। आज किसी भी यात्रा से संबंधित प्रोग्राम ना बनाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय अकेले ना लें, बल्कि टीम वर्क बनाकर काम करें। इससे व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। आर्थिक मामलों पर किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें और ना ही किसी प्रकार का समझौता करें।
लव- नजदीकी दोस्तों या संबंधियों के साथ घूमने-फिरने, डिनर आदि पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। काफी समय बाद घर से निकलना और लोगों से मिलना-जुलना सभी सदस्यों को खुशी और सुकून प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से खांसी, जुकाम व बुखार रह सकता है। काम के साथ-साथ अपना ध्यान भी रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
कन्या - पॉजिटिव- दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखना आपको अधिक सफल बनाएगा। इस समय में ग्रह गोचर आपको हर परिस्थिति का आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होना शुरू हो जाएंगी।
नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से आपको शारीरिक और दिमागी थकान हो सकती हैं। इसलिए अपने काम को अन्य लोगों के साथ बांटना सीखें, जिससे आपका कार्य भार हल्का होगा। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें, क्योंकि इससे अपना ही नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर की गई मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। परंतु किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सभी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना अति आवश्यक है। ऑफिस में भी किसी प्रकार की राजनीति का शिकार हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। तथा अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेंगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या से परेशान रहेंगे। गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
तुला - पॉजिटिव- आपके किसी सराहनीय काम जैसे- आपकी योग्यता व काबिलियत की घर तथा समाज में प्रशंसा होगी और आपको भी अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई संबंधी उचित परिणाम मिलने से सुकून रहेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। परंतु जरा सी सूझबूझ और समझदारी से रिश्ते पुनः मधुर हो जाएंगे। बच्चों के दोस्तों व उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- इस समय कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत व समय देने की आवश्यकता है। किसी प्रभावशाली और राजनीतिक व्यक्ति से आपका मेलजोल होगा, जो कि आपके व्यवसाय की ग्रोथ के लिए सहायक साबित होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर उच्च अधिकारी के हस्तक्षेप की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी।
लव- कामकाज की अधिकता की वजह से आप अपने परिवार व दांपत्य जीवन को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक जन आपकी दिक्कत को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार का इंस्पेक्शन हो सकता है तथा खासी, जुकाम परेशान करेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक - पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर और वक्त आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। किसी शुभ समाचार के मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं।
नेगेटिव- परंतु कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आप अपने बनते कामों को बिगाड़ भी सकते हैं। अपनी वाणी व आक्रामक शब्दों पर नियंत्रण रखें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें, आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। इससे उनकी मेहनत व कार्य क्षमता में इजाफा होगा तथा आपके प्रोडक्टस के उत्पादन में भी वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण आर्डर भी मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग तथा घूमने-फिरने संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान अवश्य दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
धनु - पॉजिटिव- इस समय आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही हैं। मौके का भरपूर फायदा उठाएं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर भी काम करें। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आपको उचित व सम्मानजनक परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ व आलस में अपना समय व्यर्थ ना करें। कभी-कभी बहुत अधिक इगो व जिद्दीपन रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
व्यवसाय- आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को बल प्रदान कर रही है। प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्तियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। तथा यह संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद भी साबित होंगे। परंतु अपने कार्य क्षेत्र में सभी फैसले स्वयं ही लें, उचित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां उपजने की आशंका है।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द और गैस जैसी परेशानी रहेगी। तली-भुनी व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
मकर - पॉजिटिव- घर में सगाई या विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के संपन्न होने संबंधी योजनाएं बनेंगी। जिससे परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज समय आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों का निर्माण भी कर रहा है, जो कि निकट भविष्य में आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगी।
नेगेटिव- खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इसलिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है। कभी-कभी आपका जल्दबाजी करना व उत्तेजित स्वभाव परिस्थितियों को दूषित कर देता है। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित और सहज बनाकर रखें।
व्यवसाय- नए जन संपर्क स्थापित करने में भी अपना कुछ समय व्यतीत करें। आपकी योग्यता व काबिलियत द्वारा व्यापार में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन होंगे। जो कि काम की प्रगति में सहायक रहेंगे। ऑफिस में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। शॉपिंग और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- कफ, कोल्ड जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ - पॉजिटिव- त्यौहार की तैयारियों में तथा खरीददारी में समय व्यतीत होगा। परंतु अपने महत्वपूर्ण कामों को भी प्राथमिकता दें। अपनी प्रतिभा व क्षमताओं को समझें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। तथा समाज में भी आपकी छवि निखरेगी।
नेगेटिव- स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहने की वजह से अपने काम पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से तनाव भी रह सकता है। आय के साधनों में कमीं रहेगी परंतु खर्चे की अधिकता की वजह से बजट बिगड़ सकता है। इस समय आपको अपना कॉन्फिडेंस बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- अपने कार्यभार को दूसरे लोगों के साथ बांटने से आप काफी हद तक राहत महसूस करेंगे। इससे व्यवस्था भी उत्तम बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी पर अधिक भरोसा ना करें, ना ही उधार संबंधी लेनदेन करें। ऑफिस में भी काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर संबंधी कोई प्रोग्राम बनेगा। आपसी मेलजोल खुशी और स्फूर्ति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व शारीरिक कमजोरी जैसी समस्या महसूस करेंगे। अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना लादें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4
मीन - पॉजिटिव- आज धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में आपकी विशेष रूचि व योगदान रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी किसी खरीद-फरोख्त के लिए प्रयासरत हैं तो आज का दिन शुभ है। अचानक ही किसी दूरदराज व्यक्ति द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव- बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से टेंशन रहेगी। परंतु परिस्थितियों को गुस्से की बजाएं शांतिपूर्ण तरीके से हल करना ज्यादा उचित रहेगा। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी हो सकती हैं।
व्यवसाय- आज व्यापार में किसी भी मार्केटिंग संबंधी कार्य को स्थगित रखें। क्योंकि कार्यस्थल पर रहकर सभी गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है फोन कॉल द्वारा आपके सभी काम आसानी से संपन्न हो जाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती हैं।
लव- घर तथा व्यवसाय, दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। और खुशनुमा तथा शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या पुनः उठ सकती है। परंपरागत तरीके से अपना इलाज करेंगे तो उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via